यदि आप शासकीय कर्मचारी हैं तो आपको कभी न कभी वेतन स्लिप की जरूरत पड़ा ही होगा,क्योंकि विभिन्न कारणों से सैलरी स्लिप आवश्यक होता है। मान लीजिये आपको महंगाई भत्ता /मेडिकल भत्ता /बिमा की कटौती राशि आदि देखना है, तो आपको अपना सैलरी स्लिप देखना पड़ेगा ।
दोस्तों आज हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन स्लिप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।जी हाँ दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार अपना सैलरी स्लिप ऑनलाइन निकाल सकते हैं।
शासकीय कर्मचारियों को आयकर फार्म भरने,लोन लेने तथा अन्य आवश्यक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए सैलरी स्लिप की आवश्यकता होती है।यदि हम अपने कार्यालय में सैलरी स्लिप के लिए आवेदन करते हैं तो उसमें दो से तीन दिन या उससे अधिक समय लग सकता है।सैलरी स्लिप निकालना मिनटों का काम है,जबकि इसके लिए कई-कई दिन तक कार्यलय का चक्कर लगाना पड़ता है।
वेतन या सैलरी स्लिप में क्या क्या देखा जा सकता है-
♦ मूल वेतन
♦ महंगाई भत्ता
♦ मेडिकल भत्ता
♦ गृह भाड़ा
♦ अन्य भत्ता
♦ कुल वेतन
♦ कटौती
आदि का विवरण होता है।
कई ऐसे कार्य है जिसको पूरा करने के लिए आपको अपने सौलरी के बारे में जानकारी देना होता है।यदि किसी कार्य के लिए आपको सैलरी के बारे में तुरन्त जानकारी देना है तो आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन सैलरी स्लिप निकाल कर तत्काल जानकरी दे सकते हैं।दोस्तों सबसे पहले यह जान लेते हैं कि यह सैलरी स्लिप है क्या?
सैलरी स्लिप-
पे स्लिप किसी कर्मचारी को उस महीने मिलने वाले वेतन का लिखित पर्ची होता है।जिसमें किसी कर्मचारी को उस माह कितना वेतन मिला,मूल वेतन कितना,महंगाई भत्ता कितना,गृह भाड़ा ,मेडिकल भत्ता कितना मिला आदि का पूरा विवरण होता है।
कर्मचारी कोड-
कर्मचारी कोड ,कर्मचारी का यूनिक पहचान नम्बर होता है।जिससे उस कर्मचारी /अधिकारी को पहचाना जाता है।यह कोड संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ कार्यालय से जारी किया जाता है।
सैलरी स्लिप चेक करने के तरीके –
आप दो प्रकार से अपना सैलरी स्लिप देख सकते हैं या चेक कर सकते हैं –
1.ekosh app
2.ekosh website
हम आपको ekosh website के माध्यम से सैलरी स्लिप कैसे देख सकते है ? के बारे में स्टेप बाई स्टेप बताने जा रहे हैं।
ऑनलाइन पे स्लिप(सैलरी स्लिप) ऐसे देखें-
Step1– सबसे पहले आपको अपने मोबाइल/लेपटॉप के क्रोम ब्रॉउजर में छत्तीसगढ़ इकोष या अंग्रेजी में ekosh Online cg सर्च करना है ।दोस्तों हमने आपके सुविधा के लिए इस आर्टिकल के अंत में इकोष छत्तीसगढ़(ekosh online cg )का लिंक उपलब्ध करा रहे हैं आपको अलग से क्रोम ब्रॉउजर में इकोष सर्च करने की आवश्यकता नही पड़ेगी।पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद नीचे दिए गए लिंक में क्लिक करेंगे तो छत्तीसगढ़ इकोष ऑनलाइन खुल जाएगा।
जैसे ही आप नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करते हैं।एक पेज खुलेगा जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाया गया है।इस पेज में बायीं ओर लिखे employee corner को क्लिक करना है।आपके सुविधा के लिए हमने उस स्थान को लाल रंग से घेर दिए हैं |
Step2– जैसे ही आप employee corner को क्लिक करते हैं,फिर से एक पेज खुलेगा।जैसा की स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाया गया है,इस पेज में दायीं ओर employee login लिखा मिलेगा।उसके नीचे लिखे employee code और password को भर लेना है। परन्तु अभी पिछले कुछ दिनों से कर्मचारी कोड और डेट ऑफ़ बिर्थ के द्वारा लॉग इन नही हो पा रहा है | please check password का नोटिफिकेशन स्क्रीन पर शो होने लगता है |
forget password करें –
लॉग इन के इंटरफेस के साइड में स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए अनुसार आपको if case of forget your employee password पासवर्ड पता नही होने की स्थिति में यहाँ क्लिक करें click here का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है |
अब जो पेज open होगा ,उसमें अपना employee code दर्ज कर send OTP पर क्लिक करना है ,जिससे आपके रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर 4 अंकों का OTP प्राप्त हो ,जिसे अगले पेज पर दर्ज कर verify पर क्लिक करना है |
verify पर क्लिक करते ही reset password का पेज open हो जायेगा ,आपको 8 अंकों का password बनाकर दर्ज करना है | जिसमें अल्फाबेट ,अंक तथा स्पेशल कैरेक्टर (*/#/@) का होना आवश्यक है | इसके बाद confirm password रकना है तथा अंत में reset पर क्लिक करना है |इस प्रकार ekosh में लॉग इन हेतु आपका password reset हो जायेगा |
Step3– अब आपको पुनः employee login के पेज पर आकर अपना employee code तथा new password को इंटर कर login पर क्लिक करना है |जैसे ही आप login पर क्लिक करते हैं पुनः एक पेज खुलेगा,जैसा कि स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाया गया है।इस पेज में आपको तीन तरह का जानकारी चेक करने का ऑप्शन दिखाई देगा |
Step4 – अब आपको माह का चयन करना है ,जिस माह का आप सेलरी स्लिप देखना चाहते हैं | उसके बाद get report पर क्लिक करना है | get report के बाद click here to download को क्लिक कर देना है।इस प्रकार आपके उस माह का पे स्लिप डाऊनलोड हो जाएगा।यदि आप डाऊनलोड नही करना चाहते और सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं तो get report को क्लिक कर सकते हैं।
पेस्लिप(सैलरी स्लिप)के लिए यहाँ क्लिक करें ekosh online cg
आप पे स्लिप के लिए ekosh app भी डाऊनलोड भी कर सकते हैं।एम्प्लाई कोड और पासवर्ड इस आर्टिकल में बताए गए अनुसार ही भरना है।
एप्प डाऊनलोड करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्लेस्टोर में जाना पड़ेगा और ऊपर दिए गए सर्चबार में ekosh टाइप कर सर्च कर देना है और नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए एप्प को इंस्टॉल कर लेना है।
इसे भी पढ़ें-
🔹Gps/nps की राशि चेक करें मिनटों में।
🔹छत्तीसगढ़ डाक पिन कोड पता करें मिनटों में।
🔹छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीकरण करें मिनटों में अपने मोबाइल से।
🔹छत्तीसगढ़ डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करें मिनटों में।
दोस्तों यह जानकारी हमारे सभी कर्मचारी भाइयों और बहनों के लिए बहुत ही उपयोगी है।कृपया इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।दोस्तों हमने पे स्लिप निकालने के जो ऑनलाइन तरीके आप लोगों से शेयर किए हैं,आपको जरूर पसन्द आया होगा फिर भी हम चाहेंगे कि कमेंट के माध्यम से हमें जरूर अवगत कराएँ ताकि हम आप लोगों के लिए नई-नई जानकारी उपलब्ध कराते रहें।धन्यवाद
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-
QUE-मैं अपना CG सैलरी स्लिप ऑनलाइन कैसे चेक कर सकता हूं?
ANS- सभी शासकीय कर्मचारी चाहे केंद्र सरकार या राज्य सरकार के अधीन आते हैं अपना सैलरी स्लिप चेक कर सकते हैं |
QUE-मूल वेतन कैसे निकाला जाता है?
ANS- इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स का पालन करें |
QUE-अपना वेतन कैसे चेक करें?
ANS-इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स का पालन करें |
QUE-मैं अपनी पेस्लिप ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करूं?
ANS-इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स का पालन करें |
QUE-मैं अपना पेस्लिप लॉगिन कैसे देख सकता हूं?
ANS- जी हाँ इसके लिए EKOSH वेबसाइट में लॉग इन होना होगा |
QUE-मैं अपनी पेस्लिप क्यों नहीं खोल सकता?
ANS- आईडी पासवर्ड होने से ही पेस्लिप देखा जा सकता है |
emplayee code
क्या पूछना चाह रहे हैं स्पष्ट बतायें
मेरा कर्मचारी कोड 02250910100
जन्म तिथि 12.02.1964 है ॥
पहले सेलरी स्लीप निकालने के लिए बना था
अब नहीं खुल रहा है ॥ बताइए
मो० न० 9406479098
Last 6 month I can not open my payslip I properly youse my emply I'd then date of birth (6 disit) but not open …screen displayEd ring password please help me….
आपको मैं काल करता हूं, अपना कर्मचारी कोड और जन्मतिथि सार्वजनिक मत कीजिये
मै आपसे बात करना चाहता हु 8085615659
pareshan n hon ekosh me updation ke karn samsya ho rhi hai
E kosh se salary, e bill, vendor payment system ke bare me bhi bataye
JI
Pay slip pure varsh ka kaise nikale
AAP YHIN SE PURE VARSH KA BAARI BAARI KR NIKAAL SKTE HAIN