natural calamity grant list cg| prakritik apda anudan list cg | प्राकृतिक आपदा अनुदान लिस्ट छत्तीसगढ़

 फ्रेंड्स ,क्या आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं ,क्या आप कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं ,क्या बाढ़ ,सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदा के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है ,क्या आपके नुकसान का शासन द्वारा मुआवजा हेतु घोषणा किया जा चुका है ,क्या प्राकृतिक आपदा नुकसान का फिल्ड स्तर के अधिकारी द्वारा सर्वे किया जा चूका है।

फ्रेंड्स ,इन प्रश्नों में से किसी भी प्रश्न का जवाब हाँ में है तो आपको इस पोस्ट को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए ,क्योंकि इस आर्टिकल में प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की मुआवजा राशि जो शासन के द्वारा दिया जाता है ,के पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दिया गया है। चाहे आप कम रकबा वाले किसान हो या ज्यादा रकबा वाले किसान हो या जान-माल के नुकसान वाले किसान हो ,सभी किसानों को मिलने वाली मुआवजा राशि के बारे में जान पाएंगे।

फसल नुकसान का आकड़ा फिल्ड स्तर के अधिकारी -पटवारी या ग्रामसेवक (कृषि विस्तार अधिकारी ) द्वारा तैयार किया जाता है ,ये अधिकारी फिल्ड में जाकर प्राकृतिक आपदा से हुए आपके फसल नुकसान का मुआयना करते हैं तथा उसके आधार पर मुआवजा राशि शासन द्वारा दिया जाता है।

प्राकृतिक आपदा क्या है –

ऐसा आपदा जिसमे किसी मनुष्य का हाथ न हो अर्थात जो आपदा प्राकृतिक रूप से हो ,जैसे -बाढ़ ,भूकंप ,सूखा सुनामी ,बिजली गिरना आदि। यह वातावरण में होने वाले बदलाव के कारण होता है ,जिसमें जान मॉल का काफी नुकसान होता है। बाढ़ या सूखे के कारण फसल का नुकसान हो जाता है ,भूकंप सुनामी से जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।
शासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा राशि पीड़ितों को राहत अनुदान के रूप में दिया जाता है ,जिससे की प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को राहत मिल सके।

प्राकृतिक आपदा को चार भागों में बाटा गया है –

👉वायु मंडलीय -आंधी ,लू ,हिमपात ,सुनामी ,टारनेडो ,हिम तूफान आदि।
👉धरातलीय -भूकंप ,ज्वालामुखी ,हिमस्खलन ,मृदा अपरदन ,भू स्खलन आदि।
👉जलीय -बाढ़ ,ज्वार ,सुनामी ,अति वृष्टि ,बादल फटना आदि।
👉जैविक -पादपों से ,किट ,बैक्टीरिया आदि।

प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान की सूची मुआवजा राशि सहित कैसे देखें –

फ्रेंड्स ,पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप बताया गया है ,साथ ही छत्तीसगढ़ आपदा सहायता अनुदान का लिंक नीचे दिया जा रहा है आप पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझ कर नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से सीधे आपदा सहायता अनुदान के लिंक में लॉगिन हो सकते हैं।

प्राकृतिक सहायता अनुदान की सूची राशि सहित ऐसे चेक करें

STEP 1.फ्रेंड्स ,आपको सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल/ लेपटॉप के ब्राउजर को OPEN करना होगा तथा उसके गूगल सर्च बार में जाकर cg government departments  टाइप कर सर्च करना होगा। सर्च करते ही छत्तीसगढ़ शासन के डिपार्टमेंट्स  वेबसाइट की सूची शो होने लगेगा।आपको उस पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट से भी समझ सकते हैं।
STEP 2.आप जैसे ही डिपार्टमेंट्स के वेबसाइट पर क्लिक करते हैं छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों का नाम लोगो सहित प्रदर्शित हो जाएगा। आपको इनमे से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पर क्लिक करना होगा।
STEP 3.क्लिक करते ही राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ,छत्तीसगढ़ शासन का HOME पेज खुल जाएगा ,आपको इस पेज के हेडर में दिए राजपत्र ,भुइयां ,भू नक्शा ,वर्षा के आकड़े ,भू-अर्जन ,राजस्व न्यायालय ,फसल प्रयोग ,प्राकृतिक आपदा सहायता अनुदान में से अंतिम विकल्प प्राकृतिक आपदा सहायता अनुदान पर क्लिक करना होगा।
STEP 4.अब प्राकृतिक आपदा सहायता अनुदान का लॉगिन पेज खुल जाएगा ,आपको इस पेज के बायीं ओर दिए citizen section ठीक नीचे financial assistance approved  report पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा आपको इस पेज में जिला ,तहसील तथा गॉव का नाम चयन करना होगा। चयन करने  के बाद रिपोर्ट देखें पर क्लिक करना होगा ,यदि रिकॉर्ड नॉट फाउंड दिखता है इसका मतलब है ,संबंधित गॉव का सर्वे नहीं किया गया है या संबंधित गॉव का प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत अनुदान राशि स्वीकृत नहीं हुआ है।

 

STEP 5. यदि रिपोर्ट देखें पर क्लिक करने पर रिपोर्ट शो होने लगता है तो एक सूची दिखाई देगा जिसमे तीन कालम रहेगा क्रमांक ,आपदा हेतु राहत का प्रकार ,कुल प्रविष्टि संख्या। कुल प्रविष्टि संख्या के ठीक नीचे दिए संख्यात्मक आकड़े (संख्या ) पर क्लिक करना होगा ,आप स्क्रीनशॉट का का मदद भी ले सकते हैं।
STEP 6.अब आपके गॉव का 33 % या उससे अधिक फसल हानि के कारण शासन द्वारा जारी किये गए आपदा अनुदान राशि किसान के नाम सहित देख पाएंगे। आप इस सूची में आपदा का प्रकार ,मिलने वाली राशि तथा भुगतान की तिथि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित अन्य लिंक

👉किसी भी जमीन का सरकारी रेट पता करें छत्तीसगढ़ 
👉राशनकार्ड कंप्लेंट ऑनलाइन कैसे करें 
👉आज का मंडी भाव पता करें छत्तीसगढ़ 

फ्रेंड्स ,यह जानकारी आपदा से पीड़ित किसान भाइयों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ,इस जानकारी को प्रदेश के सभी किसान भाइयों तक पहुँचाने में अपना सहयोग जरूर दें ,इसके लिए आपको इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करना होगा। यह जानकारी आपको कैसा लगा कमेंट के माध्यम से हमें जरूर अवगत कराना ,यदि आपदा अनुदान से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न तो आप हमसे शेयर कर सकते हैं ,हम शीघ्र ही आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद ,जय जोहर

Leave a Comment