Phalodi Mandi Bhav Today,Jodhpur Mandi Bhav Today,Mandi Bhav Today Rajasthan,Mandi Bhav Today haryana,हरियाणा मंडी भाव Today 2022,मंडी भाव मध्य प्रदेश today,सोयाबीन मंडी भाव आज का,मध्य प्रदेश गेहूं मंडी भाव, market price in india,White Til rate Today,wheat mandi bhav today,गेहूं का आज का भाव उत्तर प्रदेश,गेहूं का भाव आज का राजस्थान 2022,गेहूं का भाव मध्य प्रदेश,dhan ka mandi bhav,धान का रेट आज का 2022,state wise date wise mandi rates,all india mandi rate
किसान भाइयों नमस्कार, एक बार फिर से कृषि से जुड़ी जानकारी के साथ आपका हमारे वेबसाइट पर पुनः स्वागत है। आज हम जानेंगे कि आप चाहे किसी भी स्टेट से क्यों ना हो आप अपने निकटतम मंडी में किस फसल का क्या रेट चल रहा है , घर बैठे ही आप पता कर सकते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके आसपास की मंडियों में किस फसल का क्या रेट चल रहा है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
किसान भाइयों की सबसे बड़ी समस्या है, फसल का एमएसपी नहीं मिल पाना। उचित मूल्य नहीं मिलने पर उपज रखे रखे खराब हो जाता है। जिससे किसानों को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी तरह एक और समस्या है कि जब किसान भाई अपने फसल को मंडी तक तो ले जाता है लेकिन वहां जाकर पता चलता है कि आज जो फसल वह बेचने या खरीदी करने के लिए लाया है उसका दाम कम/ ज्यादा है ।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपसे जो जानकारी शेयर करने जा रहे हैं इसके मदद से आप घर बैठे ही अपने आसपास के किसी भी मंडी में अलग-अलग फसल का market price पता कर सकते हैं। इससे आपको आइडिया हो जाएगा कि आप अपनी फसल को आज मंडी में विक्रय हेतु ले जाएं या ना ले जाएं या किस मंडी में ले जाएँ |
इसे भी पढ़ें – आपके आस पास कहाँ कितनी मात्र में कौन सी खाद उपलब्ध है
सभी राज्यों का आज का मंडी भाव-
आज हम जो जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं, यह भारत सरकार द्वारा किसान भाइयों को प्रदान की गई है निशुल्क सुविधा है। जिसमें देश के सभी भी राज्यों के किसान भाई अपने आसपास के जितने भी मंडी है उसमें अनाज,दलहन, तिलहन,सब्जियों,फल औषधीय मंडियों के भाव घर बैठे पता कर सकते हैं।
अनाज तथा उससे जुड़े उत्पाद कौन-कौन से हैं जिसका ताजा भाव पता कर सकते हैं –
अजवाइन,आलमंड,आमला, अरहर,अरहर दाल, मूंग, उड़द,केला, भिंडी,फूल गोभी,पत्ता गोभी, गाजर, लौकी, खीरा, काफी, नारियल,नारियल तेल,काटन, गेहूं,धान, बाजरा, मक्का,मूंगफली सोयाबीन,राजगीर,लकड़ी, आटा, गन्ना, सौफ, कुसुम, काजू आदि। इस तरह भारत में उगाए जाने वाले सभी प्रकार के फसलों,औषधियों, अनाज का आज का ताजा भाव पता कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – आज का खाद क्या रेट है , पता करें
मंडी भाव दो तरीके से पता कर सकते हैं-
जो पोर्टल भारत सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए उपलब्ध कराई गई है, उसके मदद से आप दो तरीके से मंडी भाव पता कर सकते हैं –
⛯ मंडी वॉइस ताजा भाव
⛯ व्यापार की वस्तु वॉइस मंडी भाव
सभी राज्यों का उपज वाइज /मंडी वाइज आज मंडी भाव कैसे पता करें
स्टेप 1- सभी राज्यों का उपज वाइज /मंडी वाइज आज मंडी भाव पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्च बार में टाइप करना है kisansuvidha.gov.in और सर्च कर देना है सर्च करते ही किसान सुविधा पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 2- अब किसान सुविधा पोर्टल के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन में प्रदर्शित होने लगेगा। आपको स्क्रीन में किसानों के लिए ऑनलाइन सुविधाओं की सूची दिखाई देगी जिसमें PM KISAN ,FERTILIZERS,KISAN RATH ,CROP INSURANCE, UAGRICLTURE MARKETING AND PROCUREMENT, KVK, SOIL FERTILITY ,ORGENIC FARMING,SEED आदि आपको AGRICLTURE MARKETING AND PROCUREMENT पर क्लिक करना हैं |
आवश्यकता अनुसार भाषा का चयन कर सभी जानकारी को अपने भाषा में समझा जा सकता है ,इसके लिए नीचे दिए गये स्क्रीनशॉट के अनुसार भाषा का चयन कर सकते हैं |
स्टेप 3- इसके पश्चात पुनः एक न्यू पेज को ओपन हो जाएगा इस पेज में चार तरह का इंटरफ़ेस पुनः दिखाई देगा जैसा कि आप नीचे स्क्रीनशॉट में देख पा रहे हैं-
APEDA
agriculture marketing
NAFED
state procurement portals
आपको दुसरे नंबर के ऑप्शन agriculture marketing पर क्लिक करना है। इसके बाद पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको पुनः तीन तरह का इंटरफेस दिखाई देगा |
agmarknet prise
e-NAM prices
near by mandi