egramswaraj | gram panchayat expenditure report 2024 | ग्राम पंचायत आय -व्यय रिपोर्ट

हेलो फ्रेंड, आपका अपना जाना पहचाना वेबसाइट  hamargaon.com पर एक बार पुनः स्वागत है। आज हम जानेंगे कि सत्रवार किसी भी ग्राम पंचायत द्वारा किस माह में कब-कब, किस काम के लिए राशि निकाली गई है ? यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आप के ग्राम पंचायत द्वारा किसी काम के लिए कब और कितनी राशि निकाला गया है, तो इस पूरी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

बहुत से लोग ऐसे हैं जो जानना चाहते हैं। उनके ग्राम पंचायत अर्थात सरपंच सचिव द्वारा किसी काम के लिए कितना राशि आहरित की गई है ? क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है राशि तो आहरित कर ली जाती है, परंतु जमीनी स्तर पर वह काम नहीं हुआ रहता है। सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के पारदर्शिता को लेकर काफी संजीदा रहती है। इसीलिए पंचायत से जुड़े सभी जानकारी को ऑनलाइन किया जाता है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से देख सकता है।

इसे भी पढ़े- मंरेगा मजदूरी दर/ आपने कितने दिन कार्य किये ? कितनी राशि आपके  खाते में जमा हुआ है 

किसी भी राज्य के लोग चेक कर सकते हैं पंचायत द्वारा आहरित राशि-

आज हम आपसे जिस पोर्टल से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं, उसके मदद से किसी भी राज्य के ग्राम पंचायत द्वारा माहवार किसी भी कार्य के लिए आहरित राशि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि इस तरह की जानकारी से आम लोगों के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहती है।

कैसे चेक करें ग्राम पंचायत द्वारा कब-कब किस काम के लिए राशि आहरित की गई है-gram panchayat dvara kab kab paisa nikala gya hai 

स्टेप 1– किसी भी ग्राम पंचायत द्वारा किस काम के लिए कब-कब राशि आहरित की गई है, जानने  के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के  ब्राउज़र को ओपन करना है  तथा उसके सर्च बार में egramswaraj.gov.in टाइप कर सर्च करना है सर्च करते ही ई ग्राम स्वराज का ऑफिशल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।


स्टेप 2- इसके बाद ई ग्राम स्वराज के ऑफिशियल वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, यहां आपको स्क्रोल डाउन करते हुए सबसे नीचे की ओर आना है नीचे की ओर आने पर आपको reports  का ऑप्शन दिखाई देगा। रिपोर्टस के अंतर्गत आपको accounting  पर क्लिक करना है। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे गए स्क्रीनशॉट का मदद ले सकते हैं।
 


 
स्टेप 3– इसके बाद financial progress report का पेज ओपन हो जाएगा,इस पेज में  6 तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा, जिसमें से आपको All india report पर क्लिक करना है। उसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें  वित्तीय वर्ष का चयन करना है। वित्तीय वर्ष का चयन करते ही उसके अंतर्गत पुनः चार प्रकार का इंटरफेस दिखाई देगा।
 
इसे भी पढ़े- नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट क्लिक करें 
 
State wise summary report
State wise expenditure report
scheme wise expenditure report
month wise voucher summary report
 
उक्त विकल्पों में से आपको पहले नंबर के विकल्प State wise summary report पर क्लिक करना है।
 

 
स्टेप 4- इसके बाद पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको अपने राज्य के नाम पर क्लिक करना है। इसके बाद जिले के नाम पर, फिर विकासखंड, विकासखंड के पश्चात आपके विकासखंड के  अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों का नाम दिखाई देने लगेगा। आप जिस ग्राम पंचायत में समरी रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं उसके अंतिम कॉलम में दिए गए वाउचर नंबर पर क्लिक करना है।
 

 
स्टेप 5- वाउचर नंबर पर क्लिक करते ही मंथ वाइज समरी रिपोर्ट, फाइनेंसियल ईयर जो आपके द्वारा चयन किया गया है, साथ ही आपके राज्य ,ग्राम पंचायत सभी का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप ग्राम पंचायत के जिस भी माह का समरी रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं उस माह  पर क्लिक करना है।
 

 
स्टेप 6 – इस तरह संबंधित माह में किसी भी ग्राम पंचायत द्वारा जो राशि आहरित किया गया है उसका वाउचर नंबर सहित राशि स्क्रीन पर दिखाई देगा आप यदि जानना चाहते हैं कि यह राशि किस कार्य के लिए आहरित की गई है उसके लिए आपको और वाउचर नंबर पर क्लिक करना है। इस तरह पेमेंट वाउचर डिटेल स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
 
इसे भी पढ़े- जमीन रजिस्ट्री खर्च चेक करें 

वाउचर में आप टाइप आफ ट्रांजैक्शन, किस्मत से राशि आहरित की गई है कितनी राशि आहरित की गई है पूरी जानकारी आप देख सकते हैं साथ ही यह भी देख सकते हैं कि जिस काम के लिए राशि आहरित की गई है उसका भुगतान किसे किया गया है। चाहे तो वाउचर को पीडीएफ के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 

 
👉ग्राम पंचायत द्वारा कब -कब कितनी राशि किस कार्य के लिए आहरित किया गया है चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

दोस्तों उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा, यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके ग्राम पंचायत द्वारा कब-कब किस मद की राशि किसे भुगतान किया गया है तो आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं, यह जानकारी आपको कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर भेजें साथी इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरूर करें।

Leave a Comment