cg dhan kharidi : धान बिक्री के बाद भी खाते में राशि नहीं आ रहा है ,देखें कारण

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर एक नवंबर 2023 से धान खरीदी शुरू हो चुकी है , शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी के 48 घंटे के अंदर संबंधित किसान के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाती है। आज हम जानेंगे कि यदि किसान का खाता किसान एकीकृत पोर्टल पर लिंक है, और धान बिक्री के 48 घंटे बाद भी खाते में राशि ट्रांसफर नहीं होती तो इसके क्या कारण हो सकते हैं।

धान खरीदी प्रक्रिया में अपडेट करते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कैशलेस व्यवस्था के तहत चेक सिस्टम के स्थान पर धान बिक्री की राशि किसानों के खाते में ऑनलाइन स्थानांतरण की व्यवस्था शुरू की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि समिति के पास समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के  48 घंटे के अंदर संबंधित किसान खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

खाते में राशि ट्रांसफर नहीं होने के संभावित कारण-

1.आधार क्रमांक और बैंक खाता verified न होना –

धान बिक्री हेतु पंजीयन के पश्चात संबंधित किसानों को अपनी पंजीयन की स्थिति चेक करना चाहिए।धान पंजीयन की स्थिति चेक करने पर यदि किसान का आधार और बैंक अकाउंट के सामने नीले रंग में verified (✔️) प्रदर्शित नहीं होता है तब तक संबंधित किसान के खाते में राशि अंतरण नहीं होगी। इसके अलावा यदि आधार या बैंक अकाउंट में से किसी एक पर भी वेरीफाइड नहीं लिखा है तो भी राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी।

यदि बैंक ख़ाता या आधार verified नहीं है तो क्या करें –

इस समस्या के लिए संबंधित किसान को किसान पंजीयन की स्थिति चेक करने के बाद यदि अकाउंट या आधार नंबर वेरीफाई नहीं दिखाता है उसी स्थिति में अपने कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर बैंक खाता या आधार नंबर में सुधार करा लेना चाहिए।

इसे भी पढ़े- आधार और खाता verify हुआ है या नहीं ,चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

2.इनएक्टिव अकाउंट,डोरमेंट, RLC  ना होना-

खाता क्रमांक और आधार नंबर वेरीफाइड है  उसके बाद भी धान विक्रय के 48 घंटे के अंदर किसान के खाते में राशि जमा नहीं होती है। इसका कारण है, संबंधित किसान के पंजीकृत बैंक अकाउंट का संचालन अनियमित है या खाते में जीरो बैलेंस है, इसके अलावा पिछले 60 दिनों में आपके अकाउंट में किसी तरह का लेन-देन नहीं हुआ है उस स्थिति में inoperative  होने पर भुगतान खाते में नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें –किसान कोड कैसे प्राप्त करें

3.यदि भुगतान खाते में नहीं आए हैं तो क्या करें-

इसके लिए सबसे पहले समिति से संपर्क कर यह पता करें कि आपके द्वारा किए गए धान बिक्री की भुगतान समिति द्वारा बनाया गया है या नहीं, क्योंकि समिति को 48 घंटे के अंदर भुगतान हेतु डाटा प्रेषित करना होता है।

इसके अलावा धान की राशि खाते में जमा नहीं होने पर बैंक में जाकर खाते की स्थिति पता कर लें, क्योंकि हो सकता है लेन-देन नहीं होने के कारण अकाउंट निष्क्रिय कर दिया गया हो।

इनॉपरेटिव अकाउंट होने की स्थिति में तत्काल अपने खाते में लेनदेन शुरू करें। कुछ रुपए खाते में जमा करें, इससे आप का लेनदेन शुरू हो जाएगा |

इसे भी पढ़े- धान बिक्री के बाद आपको कितना राशि जारी हुआ ऐसे पता करें 

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा, इस जानकारी को अधिक से अधिक किसान भाइयों को शेयर जरूर करें क्योंकि जिन किसान भाइयों के खाते में राशि अंतरण नहीं हुआ है वह निश्चित रूप से परेशान होंगे ऐसे में यह जानकारी उनके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट www.hamargaon.com नियमित विजित जरुर करते रहें |

Leave a Comment