navin krishak kisan code cg 2024 | छत्तीसगढ़ नवीन पंजीकृत कृषक किसान कोड

किसान भाइयों नमस्कार, छत्तीसगढ़ धान खरीदी से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार फिर से आपका हमारे वेबसाइट www.hamargaon.com पर स्वागत है ,आज हम जो जानकारी आपसे साझा करने जा रहे हैं उसके मदद से नवीन पंजीकृत किसान भाई अपना किसान कोड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपने भी समर्थन मूल्य पर धान बिक्री हेतु नवीन पंजीयन कराया है और अपना किसान कोड प्राप्त करना चाहते हैं तो इस जानकारी को शुरू से अंत तक ध्यान से जरूर पढ़ें।

पिछले पोस्ट में भी हमने किसान कोड प्राप्त करने की जानकारी साझा तो किए थे, परंतु उसमें वही किसान भाई अपना किसान कोड देख सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं, जिन्होंने पिछले साल समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए हैं, नवीन पंजीकृत किसान उस तरीके से अपना किसान कोड प्राप्त नहीं कर सकते, आज हम नवीन पंजीकृत किसान अपना किसान कोड कैसे निकाल सकते हैं  , उसकी जानकारी साझा करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – किसान टोकन तुंहर हाथ app डाउनलोड /रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि-

जैसा कि आपको पता है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पिछले वर्ष की तुलना एक माह पहले ही धान खरीदी शुरू कर दी गई है। इस वर्ष किसान भाई 1 नवंबर से धान समर्थन मूल्य पर बिक्री कर सकते हैं। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है। अब किसानों को 2640 के स्थान पर ₹ 2800 की दर से भुगतान की जाएगी। वहीं प्रति एकड़ धान खरीदी मात्र में वृद्धि की गई है ,इस वर्ष 20 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जाएगी |

इसे भी पढ़ें –धान खरीदी पंजीयन लिस्ट कैसे चेक करें 

नवीन पंजीकृत किसान कोड प्राप्त करने हेतु जानकारी-

नवीन पंजीकृत किसान यदि अपना किसान को देखना चाहते हैं या प्राप्त करना चाहते हैं, तब उन्हें किसान एकीकृत पोर्टल आईडी (UFID) की आवश्यकता होगी। एकीकृत कृषक पंजीयन क्रमांक आपको धान पंजीयन कराते समय संबंधित कार्यालय या अधिकारी द्वारा जारी पावती में प्राप्त हुआ होगा। यदि आपको पावती में UFID प्राप्त नहीं हुआ होगा, तब आप संबंधित धान पंजीयक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें –धान बिक्री की मात्रा /भुगतान योग्य राशि /ऋण में कटैती राशि 

नवीन पंजीकृत कृषक किसान कोड कैसे प्राप्त करें-

स्टेप 1- यदि आप हो नवीन पंजीकृत किसान है  और अपना किसान कोड देखना चाहते हैं तब आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्चबार में टाइप करना है  khadya.cg.nic.in फिर सर्च कर देना है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के वेबसाइट का लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से खाद्य विभाग की वेबसाइट में रीडायरेक्ट हो सकते हैं।

स्टेप 2- छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग का वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही खाद्य विभाग के वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको स्क्रोल डाउन कर नीचे की ओर आना है नीचे की ओर आने पर स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार किसान पंजीयन संबंधी जानकारी देखें के इंटरफेस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3– इसके बाद पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा,इस पेज में एकीकृत किसान पोर्टल आईडी के सामने बने सर्कल पर चेक मार्क लगाना है और  सामने दिए गए बॉक्स पर एकीकृत किसान पोर्टल आईडी को दर्ज करना है, दर्ज करने के पश्चात अंत में जानकारी देखें के इंटरफ़ेस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4– जानकारी देखें के इंटरफ़ेस पर क्लिक करते ही संबंधित किसान का पूरा विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा,इसमें आप नवीन पंजीकृत किसान का जिला ,तहसील ,समिति, उपार्जन केंद्र, ग्राम ,किसान कोड, कुल रकबा, धान का रकबा ,मोबाइल नंबर, आधार क्रमांक, खाता क्रमांक, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम सभी जानकारी देख सकते हैं।

👉नवीन पंजीकृत कृषक किसान कोड के लिए यहाँ क्लिक करें 

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें। हम समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन तथा किसान भाइयों के लिए शासन द्वारा लिए गए निर्णय से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं। इस जानकारी को सभी किसान भाइयों को शेयर जरूर करें।

Leave a Comment