One nation one ration card apply 2024|वन नेशन वन राशन कार्ड पंजीयन

one nation one ration card एक ऐसी योजना है , जिसके तहत आप देश के किसी भी राज्य में अपना राशन ले सकते हैं, वैसे तो यह जानकारी सभी स्टेट के लिए है, परंतु खासकर छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए यह बहुत ही उपयोगी जानकारी साबित होने वाला है , क्योंकि यहां प्रतिवर्ष हजारों परिवार पलायन कर जाते हैं ,  ऐसे में उन्हें राशन लेने के लिए अपने परिवार के किसी सदस्य को छोड़ना पड़ता है और ऐसा नहीं करते तो उन्हें सस्ते दामों पर राशन नहीं पाता है । one nation one ration card yojana के माध्यम से अब आपको ऐसा नहीं करना पड़ेगा , आप जिस भी राज्य में जाते हैं वहां पर अपना राशन ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है,  जो कि अन्य राज्यों के मुकाबले रोजगार के मामले में बहुत ही आगे हैं , फिर भी प्रतिवर्ष यहां से हजारों परिवार 2 महीने 4 महीने या साल भर के लिए पलायन कर जाते हैं, ऐसे में one nation one ration card yojana उनके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा , जो कि बहुत ही सरल प्रक्रिया है | कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

योजना का नाम वन नेशन वन राशन कार्ड पंजीयन
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
लाभ किसी भी राज्य से राशन ले सकेंगे
उद्देश्यराशन प्रणाली को सरल और एकरूप बनाना
ऑफिसियल वेबसाइट mera ration

इसे भी पढ़ें – राशन कार्ड कंप्लेंट all state 

one nation one ration card yojana –

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना  भारत सरकार की एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना है, जो गरीब मजदूर परिवारों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस योजना के माध्यम से अपने राज्य से बाहर किसी भी राज्य में पलायन करने पर आप उसी राशन कार्ड से वहां पर राशन ले सकते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत 1 जून 2020 को की गई थी। 1 जून 2021 तक योजना से कुल 20 राज्यों को जोड़ा गया था केंद्र सरकार ने 30 जुलाई 2021 तक सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा था अब तक कुल 29 राज्य वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जुड़ चुके हैं। धीरे-धीरे सभी राज्यों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।

राज्य के बाहर /राज्य अंदर किसी भी राशन दुकान से प्राप्त करें राशन –

राज्य के बाहर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ तो लिया ही जा सकता है ,आप उस स्थिति में भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं जब आप राज्य अंदर ही किसी अन्य जिले में काम के लिए जाते हैं और बार-बार राशन लेने के लिए वापस अपना गृह ग्राम आते नहीं बनता है | ऐसे में यदि आपने  वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में पंजीयन किया है तो जिस जिले में काम करते हैं ,उस जिले के अंतर्गत राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकते हैं |

इसे भी पढ़ें – राशन कार्ड लिस्ट 

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से लाभ-

  • इस योजना के अंतर्गत कोई भी प्रवासी व्यक्ति जिस स्थान पर प्रवास किया है वहां से अपना राशन ले सकता है।
  • प्रवासी परिवार पलायन वाले स्थान पर सस्ते दामों में गेहूं चावल दाल अन्य सामग्री खरीद सकते हैं।
  • पलायन वाले स्थान पर नजदीकी राशन दुकान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस योजना का सबसे बड़ा प्लस्पॉइंट यह है कि यदि आपके परिवार के आधे सदस्य पलायन पर गए हैं तब आधे सदस्य आपके मूल स्थान पर राशन प्राप्त कर सकते हैं वही जितने सदस्य पलायन पर गए हैं, वे वहां से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
  • पलायन किए गए स्थान पर आप को कितना राशन मिलेगा ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना हेतु पात्रता-

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए भारत के किसी भी राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक होना आवश्यक है।
  • किसी भी राज्य का राशन कार्ड धारी परिवार होना आवश्यक है।
  • वन नेशन वन राशन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें – मोबाइल रजिस्ट्रेशन कर पायें राशन की जानकारी 

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के लिए अप्लाई करने हेतु आवश्यक जानकारी-

  1. राशन कार्ड नंबर
  2. पलायन वाले स्थान का पता

how to apply one nation one ration card yojana-

स्टेप 1- one nation one ration card yojana के तहत भारत के किसी भी राज्य में अपने राशन कार्ड से राशन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में रजिस्ट्रेशन करना होगा , इसके लिए अपने एंड्राइड मोबाइल के play store को ओपन करना है और उसके सर्च बार में mera ration टाइप कर सर्च करना है। सर्च करते ही mera ration का app स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, आपको उसे इंस्टॉल करना है।

स्टेप 2- ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन करना है। ओपन करने पर मोबाइल लोकेशन एक्सेस परमिशन का पापअप दिखाई देगा आपको उसे allow करना है, इसके बाद need internet permission का पॉपअप दिखाई देगा आपको grant पर क्लिक करना है |

स्टेप 3– अब ऐप का होमस्क्रीन ओपन हो जाएगा, यहां पर आप रजिस्ट्रेशन, लाभ की जानकारी,आसपास की राशन दुकान की जानकारी, आधार सीडिंग की जानकारी, पिछले 6 माह का स्टेटमेंट, पात्रता जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपको registration पर क्लिक करना है।

स्टेप 4- अब एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा यहां पर आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है उसके बाद submit पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके राशन कार्ड की पूरी डिटेल प्रदर्शित होने लगेगा,जैसे -कार्ड नंबर,गृह राज्य, जिला, स्कीम, पता, राशन कार्ड में सदस्यों का नाम।

सदस्यों के नाम के सामने आपको एक बॉक्स दिखाई देगा, जितने सदस्य पलायन पर जा रहे हैं उनके नाम के सामने बने बॉक्स पर टिक करते जाना है। यदि आधे सदस्य पलायन पर जा रहे हैं, तो जो जो सदस्य पलायन पर जा रहे उनके नाम के सामने बने बॉक्स पर टिक करना है और यदि सभी सदस्य पलायन पर जा रहे हैं , तो सभी के नाम के सामने बने बॉक्स पर टिक करना है। सरल शब्दों में कहें तो आपको उन सदस्यों का चयन करना है जो पलायन पर जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 

अब उस राज्य और जिले का चयन करना है जहां आप पलायन कर रहे हैं। अब प्रवास का माह और वर्ष चयन करना है , कि कब से आप पलायन कर रहे हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर फिल करना है और अंत में पलायन का कारण दर्ज करना है। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है।

इस तरह वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में आपका पंजीयन पूर्ण हो जाएगा। इस तरह आप पलायन किए गए स्थान पर अपने राशन कार्ड से बायोमेट्रिक थम्ब हस्ताक्षर के आधार पर राशन ले सकेंगे। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में रजिस्ट्रेशन किए गए राशन कार्ड की कॉपी भी आप डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको digilocker एप्लीकेशन में अकाउंट क्रिएट करना पड़ेगा। जिसकी जानकारी हम अपने अगले पोस्ट में आपसे साझा करेंगे। वैसे तो आपके उसी राशन कार्ड से कहीं भी राशन ले सकते हैं ,क्योंकि आपका राशन कार्ड नम्बर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में ऑनलाइन हो चूका है |

⇒मेरा राशन app डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें। छत्तीसगढ़ से प्रतिवर्ष हजारों परिवार कमाने खाने के मकसद से पलायन कर जाते हैं ऐसे परिवारों के लिए यह जानकारी बहुत ही उपयोगी है इसलिए इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनता है?

इसकी पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल को पढने से मिलेगी |

वन नेशन वन राशन कार्ड से क्या लाभ है?

इस योजना के तहत आप किसी भी स्थान से राशन ले सकते हैं |

वन नेशन वन राशन कार्ड कितने राज्यों में लागू है?

केंद्र शासित राज्य सहित पुरे भारत देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागु है |

वन राशन वन नेशन क्या है?

पूरे देश के लिए एक राशन कार्ड जिसके तहत किसी भी राज्य में राशन ले सकते हैं |

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के लिए कौन पात्र है?

भारत का हर एक नागरिक जिनके पास राशन कार्ड है |

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना का उद्देश्य क्या है?

नागरिकों को सुविधा प्रदान करना ताकि राशन के लिए भटकना न पड़े |

Leave a Comment