जय जोहार, छत्तीसगढ़ शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी के क्रम में एक महत्वपूर्ण योजना से जुड़ी जानकारी के साथ आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है | आज हम आपसे मुख्यमंत्री मितान योजना से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से लोगों को घर बैठे ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे- निवास प्रमाण पत्र , जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र ,ड्राइविंग लाइसेंस, भूमि सम्बन्धी दस्तावेज , अन्य प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। कोई भी दस्तावेज या प्रमाण पत्र बिना किसी दफ्तर का चक्कर लगाये मिल जाये ,तो आपको कैसा लगेगा |जी हाँ छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिल रहा है ,विभन्न प्रमाण पत्र |
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत होम डिलीवरी मॉडल के तर्ज पर 100 से भी अधिक सेवाएं जिसका संबंध सीधे आम जनता से है। एक फोन काल करने पर मितान एजेंट घर आते हैं ,ऑनलाइन पंजीयन करते हैं ,उक्त प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले दस्तावेज का संकलन करते हैं | प्रमाण पत्र बन जाने पर घर पर पहुँचा कर प्रदान करते हैं ।
इसे भी पढ़ें – पानी बिल भुगतान ऑनलाइन कैसे करें
फ़िलहाल यह योजना नगर निगम क्षेत्र में लागु की गई ,जिसमें एक फोन काल करने पर मितान एजेंट चाही गई सेवा (प्रमाण पत्र) के लिए अपॉइंटमेंट लेकर घर आते हैं , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हैं ,आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कर सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सिचित करते हैं और प्रमाण पत्र बन जाने पर घर तक पहुंचा कर देते हैं |
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के निगम /नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक | |
लाभ | इस योजना के तहत घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं ,विभिन्न प्रमाण पत्र/दस्तावेज | |
उद्देश्य | शासकीय योजनाओ को इतना सरल बनाना कि लोगों को इन योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके | |
ऑफिसियल वेबसाइट | cgmitaan.in |
इसे भी पढ़ें – नगरीय निकाय मतदाता सूची ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना-
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक शासकीय कार्य सुनियोजित तरीके से संचालित हो और राज्य के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके , इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के परिकल्पना अनुसार निर्धारित समय सीमा में नागरिकों के घर तक का की योजनाओं को मितान के माध्यम से पहुंचाने के लिए मितान योजना की शुरुआत की गई है।
अब तक 96000 से भी ज्यादा लोगों ने लिया लाभ, अब नगर पालिका भी शामिल–
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक 96000 से भी ज्यादा लोगों ने अपना जाति, निवास,नकल ,मृत्यु ,जन्म , आमदनी जैसे प्रमाण पत्र बनवा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि कि अब मुख्यमंत्री मिताम योजना के अंतर्गत 14 नगर निगमों के अलावा 44 नगरपालिकों को भी जोड़ा जा रहा है। इस तहत अब नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोग भी घर बैठे मिलान के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे |
मितान योजना का लाभ लेने हेतु टोल फ्री नम्बर –
इस योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निगम क्षेत्र के आम नागरिकों के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है, जिसके बाद शासन द्वारा नियुक्त किए गए मितान घर पहुंच कर ऑनलाइन पंजीयन करते हैं और दस्तावेजों को का संकलन करते हैं, उसके बाद संबंधित विभाग को जानकारी उपलब्ध कराते हैं। दस्तावेज /प्रमाण पत्र लाइसेंस बन जाने के बाद संबंधित को घर पहुंच कर दस्तावेज उपलब्ध कराया जाता है।
इसे भी पढ़ें – नगरीय निकाय ,ऑनलाइन शिकायत कैसे करें
मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत आने वाले निगम क्षेत्र-
अंबिकापुर
भिलाई
भिलाई चरोदा
बिलासपुर
बिरगांव
चिरमिरी
धमतरी
दुर्ग
जगदलपुर
कोरबा
रायगढ़
रायपुर
राजनांदगांव
रिसाली
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत इन सेवाओं का ले सकते हैं लाभ-
मूल निवासी प्रमाण पत्र
अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र
अनुसूचित जन जाति प्रमाण पत्र
अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
मृत्यु प्रमाण पत्र
विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
दस्तावेज के नकल के लिए अनुरोध
दुकान और स्थापना पंजीकरण
भूमि सूचना
जन्म प्रमाण पत्र सुधार
मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार
विवाह प्रमाण पत्र सुधार आधार
कार्ड पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस।
अन्य प्रमाण पत्र |
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत लगने वाले शुल्क –
यदि आप मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत विभिन्न सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं ,तो आपको इसके लिए 50 रूपये का शुल्क देना होता है ,इसके अतिरिक्त उस सेवा के लिए सम्बन्धित विभाग द्वारा लिए जाने वाले शुल्क भी देना होता है | जैसे -यदि आप पेन कार्ड बनवाते हैं तो पेन कार्ड के लिए लगने वाला शुल्क अलग से देना होगा |
अपने क्षेत्र के मितान को जाने-
मुख्यमंत्री मितान योजना के पोर्टल को ओपन करने के बाद होम पेज को स्क्रोल डाउन कर नीचे की ओर आना है | नीचे की ओर आने पर आपको हमारे मितान एजेंट के अंतर्गत दो तरह का इंटरफेस दिखाई देगा। पहले इंटरफ़ेस में अपने जिले का चयन करना है और दूसरे मे ulb अर्थात शहरी स्थानीय निकाय का नाम चयन करना है, इसके बाद आपके क्षेत्र के सुपरवाइजर और फील्ड एजेंट का नाम प्रदर्शित होने लगेगा।
उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा इसी तरह के उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहे साथी इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि लोगों कों दफ्तरों का चक्कर लगाना ना पड़े और वह इस योजना का लाभ लेकर घर बैठे ही विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-
ANS-14545
ANS-छत्तीसगढ़ मितान योजना के द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रमाण पत्र लोगों को घर बैठे प्रदान किया जाता है ,इसके बारे में अधिक जानकारी के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें |
ANS- फिल हाल 14 प्रकार के सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है ,जिसकी सूची पोर्टल पर उपलब्ध है |
ANS- अपॉइंटमेंट बुक करने पर SMS के माध्यम से सुचना प्राप्त होता है |
ANS- जी हाँ ,एक बार में एक से अधिक सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है ,परन्तु जिन -जिन सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं ,उसके लिए लगने वाले शुल्क को देना होगा |
ANS- छत्तीसगढ़ मितान योजना के द्वारा विभिन्न प्रकार का प्रमाण पत्र लोगों को घर बैठे प्रदान किया जाता है ,इसके बारे में अधिक जानकारी के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें |
ANS-मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 1 मई 2022 को की गई है |
ANS- छत्तीसगढ़ राज्य ने मुख्यमंत्री मितान योजन की शुरू किया है
join our whatsapp groups:-
अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
14545 काल करने से मितान घर आकर प्रमाण पत्र की सभी दस्तावेज ऑनलाइन करेगा फिर प्रमाण पत्र बन जाने पर घर पहुंचा कर देगा