cg padma shri /padma vibhushan list 2023 | छत्तीसगढ़ पद्म श्री /पद्म विभूषण लिस्ट

chhattisgarh rajya alankaran puraskar pdf download, shahid veer narayan singh puraskar ,gundadhur samman ,guru ghasidas samman ,minamata samman ,chhattisgarh rajya alankaran puraskar, छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार आधिकारिक वेबसाइट,छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार PDF,

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है ,जो अपने प्राकृतिक सुंदरता ,प्राकृतिक सम्पदा के साथ -साथ यहां के लोगों के भोलेपन और दयाभाव के नाम से भी जाना जाता है  ,यहां के लोग मेहनत पर यकीन करते हैं यदि बहादुरी की बात करें तो स्वंत्रता संग्राम का जिक्र जरूर आता है ,छत्तीसगढ़ के वीर हनुमान सिंह ,वीर नारायण सिंह ,बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव ,पंडित माधवराव सप्रे जैसे महान क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे।

छत्तीसगढ़ हमेशा ही महान विभूतियों का जन्म भूमि रहा है। इन विभूतियों के द्वारा हमारे प्रति किये गए उपकार को याद रखने तथा इनके जीवन से लोगों को प्रेरणा मिले इस उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को प्रति वर्ष राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से जुड़ी जानकारी ,एक महत्वपूर्ण प्रश्न सीरीज हो सकता है।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में राज्य अलंकरण अवार्ड से संबंधित प्रश्न पूछा भी जाता है।

इस  पोस्ट में हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण  तथा छत्तीसगढ़ में पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित व्यक्तियों की सूची कैसे देखें ? के बारे में बताने जा रहे हैं ,जिससे आप किसी भी वर्ष का छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण  तथा छत्तीसगढ़ पद्मश्री और पद्मविभूषण से सम्मानित व्यक्तियों की सूची देख सकेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण  तथा छत्तीसगढ़ पद्मश्री और पद्मविभूषण अवार्ड

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार  –

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण अर्थात छत्तीसगढ़ राज्य का गहना , ऐसे व्यक्ति जो अलग -अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हैं या योगदान देते हैं ,उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण अवार्ड से सम्मानित करता है। सम्मानित होने वाले व्यक्ति को 2 लाख रूपये के साथ -साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

पद्मश्री तथा पद्मविभूषण पुरस्कार –

पद्मश्री सम्मान भारत सरकार द्वारा आम तौर पर भारतीय नागरिकों को दिया जाने वाला यह एक ऐसा सम्मान है ,जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों -कला ,शिक्षा ,विज्ञान,उद्योग ,साहित्य ,खेल ,चिकित्सा ,समाज सेवा और सामाजिक जीवन आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। नागरिक पुरस्कारों में यह तीसरे नंबर का नागरिक पुरस्कार है।

पद्मविभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा नंबर का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार तथा पद्मश्री / पद्मविभूषण से सम्मानित व्यक्तियों की वर्षवार सूची कैसे देखें –

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार सूची (राज्य  गठन से लेकर अब तक )-

STEP 1. सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल /लैपटॉप के क्रोम ब्राउजर को open करना होगा तथा उसके सर्चबार में cgstate.govt.in/departments टाइप कर सर्च करना होगा। आप चाहें तो हिंदी या अंग्रेजी में सीधे  chhattisgarh culture department (संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग छत्तीसगढ़ )  टाइप कर सर्च कर सकते हैं।

यदि आप cgstate.govt.in/departments टाइप कर सर्च करेंगे तो छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों वाला वेबसाइट सर्च सूची में शो होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।

हम इस पोस्ट के अंत में इसका लिंक उपलब्ध करा रहे हैं ,सभी स्टेप को ध्यान से पढ़ने के बाद इस लिंक से सीधे लॉगिन हो सकते हैं।

STEP 2.अब छत्तीसगढ़ शासन के आल डिपार्टमेंट वेबसाइट का home पेज खुल जायेगा ,आपको इस पेज में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के लोगो पर क्लिक करना होगा।

STEP 3.इस प्रकार संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के वेबसाइट का home पेज खुल जाएगा ,जोकि अंग्रेजी में होगा ,इस पेज के ऊपर भाग में दायीं ओर दिए language में जाकर हिंदी माध्यम को सेलेक्ट करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची देखने के लिए आपको इस पेज के मेनूबार में लिखे सम्मान पर क्लिक करना होगा।

STEP 4. क्लिक करते ही छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार के सभी केटेगरी संबंधित महापुरुष के तस्वीर सहित शो होने लगेगा ,आप जिस भी केटेगरी में शुरू से अब तक सम्मानित व्यक्तियों की सूची देखना चाहते हैं उस केटेगरी पर क्लिक करना होगा।

STEP 5. संबंधित केटेगरी पर क्लिक करते ही उस महापुरुष के जीवनी के साथ -साथ यह पुरस्कार किस क्षेत्र में और क्यों दिया जाता है ,इसकी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। जीवनी के ठीक निचे राज्य गठन के बाद से अब तक पुरस्कृत व्यक्तियों की सूची उनके फोटो सहित शो होने लगेगा।


 

छत्तीसगढ़ में पद्मश्री तथा पद्मविभूषण पुरस्कार(वर्षवार )-

STEP 1. छत्तीसगढ़ में पद्मश्री तथा पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची देखने के लिए आपको ऊपर बताये गए स्टेप में तीसरे स्टेप तक पूर्ण करना होगा ,यदि आपने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची देखने के जस्ट बाद छत्तीसगढ़ में पद्मश्री तथा पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची देखना चाहते हैं तो आपको मेनूबार में से गतिविधि पर क्लिक करना होगा।

STEP 2. गतिविधि पर क्लिक करने पर प्रदर्शनी ,नाटक महोत्सव ,नृत्य महोत्सव ,मेला फेस्टिवल ,सीजी में पद्मश्री पुरस्कार ,सीजी में पद्मविभूषण पुरस्कार का आदि का इंटरफेस दिखाई देगा। आपको सीजी में पद्मश्री पुरस्कार ,सीजी में पद्मविभूषण पुरस्कार पर बारी -बारी से क्लिक करना होगा।

STEP 3. इस प्रकार अब तक छत्तीसगढ़ में पद्मश्री पुरस्कार तथा पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों की सूची शो होने लगेगा।

उक्त सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है ,यदि आप यूट्यूब से छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार तथा पद्मश्री / पद्मविभूषण के संबंध में पूरी जानकारी चाहेंगे तो अलग -अलग वीडियो क्लिप में मिल तो जायेगा ,परन्तु इस पोस्ट में आपको राज्य गठन से अब तक किस क्षेत्र में कितने लोगों को यह सम्मान प्राप्त  हुआ है ,इसकी जानकारी मिलेगी ,यह जानकारी आपको सीधे पोर्टल से मिलेगी ,इस लिए हमेशा आपके काम आने वाला है।

👉cgstate.govt.in /departments login to click here👈 

संबंधित अन्य लिंक –

👉घर बैठे रोजगार पंजीयन कैसे करें 

👉घर बैठे रोजगार पंजीयन रिन्यूअल कैसे करें 

👉डुप्लीकेट मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें 

👉छत्तीसगढ़ शासन के इस app से पाएं शासकीय तथा निजी जॉब की जानकारी

👉स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करें मिनटों में 

इस जानकारी अपने दोस्तों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें। यदि आपको इससे जुड़ी कोई जानकारी चाहिए हो या पोस्ट के संबंध में अपना विचार साझा करना हो तो कमेंट बॉक्स में अपना विचार लिखकर हमें जरूर भेजें। धन्यवाद

1 thought on “cg padma shri /padma vibhushan list 2023 | छत्तीसगढ़ पद्म श्री /पद्म विभूषण लिस्ट”

Leave a Comment