new updated mAadhaar card app अब आधार कार्ड से जुड़ी लगभग 35 प्रकार के सेवाओं का लाभ घर बैठे लें

aadhaar card download,E Aadhar card download App,Aadhar card download by name and date of birth,aadhar card status,aadhar card update,aadhar card mobile number update,how to link aadhaar with mobile number by sms,how to link aadhaar with mobile number at home,how to link aadhaar with mobile number at home,how to register mobile number in aadhar card online,Aadhar card copy duplicate, mAadhaar card app

 हेलो फ्रेंड्स , आपका अपना जाना पहचाना वेबसाइट hamargaon.com पर एक बार फिर से स्वागत है | आज हम आपको न्यू आधार एप से जुडी जानकारी साझा करने जा रहे हैं ,जिसके माध्यम से आप आधार कार्ड से जुड़ी 35 से भी अधिक सर्विसेस का लाभ ले सकते हैं तो चलिए पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं |

दोस्तों ,आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था UIDAI ने एक न्यू अपडेटेड app लांच किया है ,जिसके मदद से घर बैठे कोई भी आधार से जुड़ी 35 प्रकार के सेवाओं का ले सकते हैं | इस app में बहुत सारी सुविधाएँ ऐसे हैं ,जिसे आप एक क्लिक में ही प्राप्त कर पाएंगे | इस आधार एप्लीकेशन में आप अपने आधार के साथ -साथ परिवार की अन्य पांच सदस्यों का आधार कार्ड ऐड कर सकते हैं |

आप इस एप्लीकेशन के माध्यम से आधार का QR code या हस्ताक्षर को वेरीफाई कर करते हैं | इसके अतिरिक्त यदि आपको लगता है कोई आपके आधार कार्ड का स्तेमाल कोई गलत कार्यों में कर सकता है तो ,उसे ऑनलाइन लॉक कर सकते हैं ,जिसे आवश्यकता पड़ने पर अनलॉक भी कर सकते हैं |

आधार करेक्शन –

बहुत से लोग आधार कार्ड में जानकारी करेक्शन के लिए चॉइस सेंटरों का चक्कर लगते रहते हैं , इस एप्लीकेशन में सुविधा दी गई कि आधार कार्ड में कोई जानकारी करेक्शन करना हो तो आप घर बैठे कर सकते हैं | इससे आपका समय और आधार करेक्शन में होने वाली खर्च की बचत हो सकती है |

new aadhar card app अब आधार कार्ड में स्वयं सुधार करें –

आधार app में जोड़े गए सेवायें कौन -कौन से हैं , इसका लाभ आप कब और किस तरह ले सकते हैं ,आज हम इन सब के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए बारी-बारी से सभी सेवाओं के बारे में जान लेते हैं ,बस आपको पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ना है ,जिससे आधार app में दिए सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी |

आधार app इंस्टालेशन तथा रजिस्ट्रेशन –

स्टेप 1. app इंस्टाल करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के play store में जाकर mAadhaar टाइप कर सर्च करना है | जिससे सर्च सूची में नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गये APP शो होने लगेगा ,आपको उसे इंस्टॉल कर लेना है |

स्टेप 2. App इंस्टॉल करने के बाद open करना है अब आपसे कुछ परमिशन चाहेगा आपको allow कर देना है | डेश बोर्ड सर्विसेज का पेज दिखाई देगा ,उसे skip कर देना है | इसके बाद resident consent का पेज खुलेगा इंस्ट्रशन को पढने के बाद i consent पर क्लिक करना है |

स्टेप 3. अब माध्यम चुनने का पेज खुल जायेगा आप यदि हिंदी या अन्य भाषा में जानकारी को देखना चाहते हैं तो english लिखे इंटरफेस पर क्लिक करना है .जिससे अन्य भाषा का आप्शन खुल जायेगा ,अपने सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते हैं |फिर done पर क्लिक करना है इसके बाद जारी रखें पर क्लिक करना है |

स्टेप 4. अब अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर करें का इंटरफेस दिखाई देगा आपको अपना मोबाइल नम्बर प्रविष्ट करना है ,जरुरी नही है कि वह मोबाइल नम्बर पहले से आधार कार्ड में लिंक हो | कोई भी मोबाइल नम्बर डाल सकते हैं ,जिसमे आपको otp प्राप्त होगा | दर्ज कर अगला पर क्लिक करना है | अब otp दर्ज करने का इंटरफेस खुल जायेगा sms द्वारा प्राप्त otp को दर्ज करना है और प्रस्तुत करें पर क्लिक करना है |

इस प्रकार एप्लीकेशन में आपका रजिस्टर हो जायेगा |

सेवाएं तथा उनका लाभ कैसे लें –

एप्लीकेशन में आधार कार्ड पंजीयन , बैंक लिंकिंग ,कहाँ -कहाँ उपयोग में लाया गया ऐसे जाने तथा आधार करेक्शन –

रजिस्टर होते ही सभी सेवाएं आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा ,सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको register my aadhaar पर क्लिक करना है |इसके बाद 4 अंकों का पासवर्ड बनाएं का इंटरफेस दिखाई देगा ,आप कोई भी चार अंकों का पासवर्ड दर्ज कर लेंगे फिर पुष्टि करें पर पुनः उसी पासवर्ड को दर्ज कर लेंगे |

अब प्रोफाइल बनाएं का पेज खुल जायेगा आपको अपना आधार नम्बर दर्ज करना है फिर कैप्चा कोड इंटर करना है इसके बाद ओटिपी अनुरोध पर क्लिक करना है | OTP दर्ज कर सत्यापन करें पर क्लिक करना है |जिससे आपका आधार कार्ड शो होने लगेगा आप चाहें तो डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं |

इस भाग में GET OTP ,क्यूआर कोड प्रदर्शित करें ,ई केवाईसी शेयर करें , प्रमाणीकरण हिस्ट्री ,आधार लिंकिंग /बैंक स्थिति का इंटरफेस दिखाई देगा, आप प्रमाणीकरण हिस्ट्री में जाकर आधार उपयोग तथा आधार लिंकिंग में जाकर बैंक में आधार लिंक की स्थिति जान सकते हैं |

आधार करेक्शन के लिए आपको बैंक लिंकिंग आप्शन के ठीक नीचे दिए गये AADHAAR update पर क्लिक करना है ,जिससे आधार नम्बर ,कैप्चा कोड दिखाई देगा फिर otp प्राप्त होने पे दर्ज करना है ,इसके बाद आप अपने आधार को अपडेट कर पाएंगे |

मुख्य सेवाएं –

1 .डाउनलोड आधार – इस भाग में जाकर आधार संख्या , वर्चुअल आईडी ,नामांकन आईडी के मदद से आधार का कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं | आपको इसके लिए चॉइस सेंटर जाने की आवश्यकता नही है |

2. ई आईडी /यूआईडी पुनः प्राप्त करें

3. आधार सत्यापन

4. verify email/mobile-इस सुविधा का लाभ लेकर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर लिंक कर सकते हैं या मोबाइल नम्बर बदल सकते हैं साथ ही ईमेल आईडी भी दर्ज /अपडेट कर सकते हैं ,इसके लिए आपको इस आप्शन पर क्लिक करना है फिर आधार नम्बर दर्ज करना है otp प्राप्त होने पर otp दर्ज करना है ,फिर आप आधार कार्ड से मोबाइल नम्बर या ईमेल दर्ज /अपडेट कर पायेंगे |

5.वर्चुअल आईडी जेनरेट

6. QR code स्केनर

7. QR code सृजित करे

8. कागज रहित ऑनलाइन ई केवाईसी – इस सुविधा के माध्यम से आप कागज रहित आपना डाक्यूमेंट (केवाईसी ) दर्ज कर सकते हैं |

9. ऑनलाइन पता अपडेट करें – यह सुविधा भी बहुत ही महत्वपूर्ण है इस सुविधा के माध्यम से आप बिना आधार कार्ड सेंटर जाए अपना पता सुधार सकते हैं |

10. पता सत्यापन हेतु अनुरोध

इस प्रकार आप आधार कार्ड से जुड़ीं ज्यादातर कार्य घर पर ही अपडेट या लिंक आदि कर सकते हैं | सुरक्षा कारणों से हम इस app में जुड़ी जानकारियों का स्क्रीन शॉट नही डाल पा रहे हैं ,परन्तु आप इस आर्टिकल में बताये गये विधि का पालन करेंगे तो आसानी अपना या अपने परिवार का आधार डाउनलोड /अपडेट कर सकते हैं |

👉आधार कार्ड app डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 👈

इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरुर करें क्योंकि आधार कार्ड अपडेट/ लिंक डाउनलोड के लिए अनावश्यक खर्च करना पड़ता है ,इससे लोगों का समय और पैसा दोनों का बचत होगा | यह जानकारी आपको कैसा लगा नीचे दिए कमेन्ट सेक्शन में कमेन्ट कर हमें जरुर बताएं |

Leave a Comment