छत्तीसगढ़ धान खरीदी लिस्ट 2024 |dhan kharidi kisan list cg

फ्रेंड्स ,छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है ,यहां लगभग सभी प्रकार के फसलों का पैदावार किया जाता है। धान ,गेहूं ,अरहर ,उड़द ,मुंग ,मुगफली ,सोयाबीन ,मक्का ,पटसन ,ज्वार ,धनिया ,अलसी ,राई ,सरसों ,सूर्यमुखी ,कुसुम ,चना ,मसूर ,मटर आदि। छत्तीसगढ़ में लगभग वर्ष भर कृषि कार्य किया जाता है।

क्या आप छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं ,क्या आप कृषक हैं ,क्या आपने अपने धान के फसल को सोसाइटी में तौल करा चुके है ,क्या आप जानना चाहते हैं , कि आपको कितनी राशि मिलना है ,क्या आप जानना चाहते हैं कि आपने जो धान बेचा है उसका चेक जारी हुआ है या नहीं ,यदि इनमें से किसी भी प्रश्न का जावाब हाँ में है ,तो आपको इस पोस्ट को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए ,क्योंकि आपके द्वारा सोसाइटी में शासकीय दर पर बेचे गए धान की मात्रा ,राशि तथा भुगतान हेतु चेक जारी कर दिया गया है या नहीं ,के बारे में घर बैठे पता लगाने के तरिके के बारे में बताने जा रहे हैं।

फ्रेंड्स, आप अपने एंड्राइड मोबाइल के मदद से घर बैठे ही सोसाइटी में बेचे गए धान की मात्रा ,भुगतान योग्य राशि  ,भुगतान योग्य राशि का चेक जारी हुआ  या नहीं ऑनलाइन पता लगा सकते हैं ,आपको चेक के लिए बार -बार सोसाइटी का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। आप इस पोस्ट के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2023-24 के साथ-साथ 2022-23 में आपके द्वारा सोसाइटी में बेचे गए धान के भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

👉 नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

💨धान खरीदी की जानकारी घर बैठे पता करें –

आप अपने साथ-साथ प्रदेश के किसी भी धान खरीदी केन्द्र में किसानों की सूची ,संबंधित किसान का धान कब तौल हुआ ,बेचे गए धान की मात्रा ,राशि ,चेक जारी हुआ या नहीं आसानी से पता लगा सकते हैं। आपको बार -बार उपार्जन केंद्र का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा ,तो चलिए पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानते हैं।

💨आप इस आर्टिकल में क्या -क्या जान पाएंगे –

👉 किसान कोड।
👉जिलेवार धान भुगतान की कुल राशि, मात्रा आज तक ।
👉उपार्जन केंद्र /समितिवार भुगतान की कुल राशि।
👉किसानों के नाम सहित भुगतान योग्य राशि।
👉मोटा धान ,पतला धान की मात्रा।
👉आपका चेक /ऑनलाइन भुगतान बनाया जा चुका है या नहीं।

👉आज का मंडी भाव पता करें छत्तीसगढ़ 

💨आपके द्वारा बेचे गए धान की मात्रा ,राशि ,चेक जारी हुआ या नहीं ऐसे पता करें


STEP 1.सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल /लेपटॉप के ब्राउजर को OPEN करना होगा तथा उसके गूगल सर्च बार में  khadya.cg.nic.in टाइप कर सर्च करना होगा। सर्च करते ही छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार प्रदर्शित हो जाएगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।


छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग का लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया जा रहा है ,आप पूरी प्रक्रिया को अच्छे से समझ लेने के बाद खाद्य विभाग के वेबसाइट में इस आर्टिकल से सीधे लॉगिन हो सकते हैं।


STEP 2.छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के वेबसाइट पर क्लिक करते ही इसका home पेज खुल जाएगा ,आपको इस पेज के के बायीं ओर दिए खाद्य विभाग के विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं की सूची में से पहला विकल्प जनभागिदारी पर क्लिक करना होगा।


STEP 3.क्लिक करते ही जनभागीदारी ,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का एक नया पेज खुल जाएगा ,इस पेज में आपको-

👉 डिजिटल हस्ताक्षरित बी-1 खसरा घर बैठे डाउनलोड कैसे करें 


👉राशनकार्ड संबंधी जानकारी
👉D.O.I निर्देशित रिपोर्ट
👉 2023-24 धान खरीदी की जानकारी

👉2022-23 धान खरीदी की जानकारी
👉सार्वजनिक वितरण प्रणाली
👉शिकायत /सुझाव
👉2021-2022 धान खरीदी की जानकारी
👉कोर पीडीएस आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। आपको इनमें से 2023 -24 धान खरीदी की जानकारी वाले भाग में जाना होगा।

👉प्राकृतिक आपदा अनुदान लिस्ट ऐसे देखें -छत्तीसगढ़ 


STEP 4. 2023 -24  धान खरीदी की जानकारी के अंदर 13 प्रकार की सेवाओं का लिस्ट दिया गया है –
👉धान प्राप्ति व जारी विवरण
👉जिले के अनुसार अग्रीमेंट ,डी.ओ.तथा जमा CMR की जानकारी
👉किसानों का विवरण
👉संग्रहण केंद्र में धान प्राप्ति व जारी का विवरण
👉मिल आवेदनों की सूची
👉अनुमति का विवरण
👉अनुबंध का विवरण
👉DO विवरण आदि। आपको इन विकल्पों में से किसानों का विवरण पर क्लिक करना होगा।

👉किसी भी जमीन का सरकारी रेट पता करें छत्तीसगढ़


 

STEP 5. किसानों का विवरण वाले इंटरफेस पर क्लिक करते ही जिलेवार कुल भुगतान ,ऋण वसूली ,शुद्ध भुगतान ,धान का प्रकार आदि की सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा ,चूँकि किसानों के नाम सहित भुगतान योग्य राशि ,उनके द्वारा बेचे गए धान का प्राकर (मोटा -पतला ) ,चेक जारी हुआ कि नहीं जानना है ,इस लिए आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना होगा।

👉धान खरीदी किसान पंजीयन लिस्ट 2023-24  

STEP 6. अब आपके जिले  के अंतर्गत आने वाले उपार्जन केंद्र /समितिवार आज तक कुल भुगतान ,ऋण वसूली ,शुद्ध भुगतान ,धान का प्रकार आदि की सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। धान बिक्री का चेक आपका , आपके परिवार या रिश्तेदार का जारी हुआ की नहीं जानने के लिए संबंधित  उपार्जन केंद्र /समिति के नाम पर क्लिक करना होगा।


STEP 7.अब  चुने गए  उपार्जन केंद्र /समिति में वर्तमान तक जिन किसानों ने अपने -अपने धान बेचे हैं ,उनका नाम प्रदर्शित हो जाएगा।  नाम के समक्ष दिए कालम में पिता का नाम ,खरीदी दिनांक ,कुल भुगतान ,मोटा धन ,पतला धान मात्रा सहित देख सकते हैं,यदि आपका नाम हरे कलर में दिख रहा है ,इसका मतलब है आपका चेक /ऑनलाइन भुगतान बनाया जा चुका है यदि आपका नाम लाल रंग में है ,इसका मतलब है ,आपका चेक /ऑनलाइन भुगतान नहीं बनाया गया है|

धान खरीदी लिस्ट यहां क्लिक करें

फ्रेंड्स ,छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के धान बिक्री की जानकारी -मात्रा ,भुगतान योग्य राशि ,मोटा धान ,पतला धान ,चेक जारी हुआ या नहीं आदि पता करने की पूरी प्रक्रिया बताया गया है। यह जानकारी किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी है। फ्रेंड्स ,इस जानकारी को सभी किसान भाइयों तक जरूर शेयर करें। पूरी प्रक्रिया में कभी परेशानी होती है तो आप अपना सवाल कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं ,हम शीघ्र ही आपके सवालों का जावाब देने का प्रयास करेंगे। धन्यवाद ,जय जोहार
 
join our whatsapp groups:-
हमर छत्तीसगढ़ 
हमर छत्तीसगढ़ 
 


Leave a Comment