Cg Namantaran Status |छत्तीसगढ़ नामांतरण की वर्तमान स्थिति कैसे चेक करें

हेलो फ्रेंड्स, छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं से जुड़ी जानकारी के क्रम में आज हम आपसे नामांतरण के स्थिति पता करने से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। यदि आप खेत या प्लाट क्रय किए है या बटवारा,उत्तराधिकार, वसीयतनामा की स्थिति में नामांतरण हेतु आवेदन किए हैं तो आपको इस जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नामांतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक पटवारी या तहसील कार्यालय जाये बिना ही नामांतरण हेतु घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में हम पहले ही आर्टिकल आपसे साझा कर चुके हैं यदि आप भी नामांतरण हेतु  आवश्यक दस्तावेज के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन के तरीके जानना चाहते हैं,तो उसका लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है आप वहां से  नामांतरण हेतु आवेदन की पूरी प्रक्रिया जानकारी देख सकते हैं।

आर्टिकल का नाम छत्तीसगढ़ नामांतरण की वर्तमान स्थिति कैसे चेक करें
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के नागरिक
लाभ ऑनलाइन नामांतरण की वर्तमान स्थिति चेक कर सकते हैं
उद्देश्य नामांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना
ऑफिसियल वेबसाइट cg bhuiya

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ नामान्तरण हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नामांतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन के साथ साथ नामांतरण की स्थिति भी चेक करने या पता करने हेतु सुविधा प्रदान की गई है, जिसके मदद से आप यह जान सकते हैं कि आपके आवेदन पर अभी तक क्या -क्या कार्यवाही हुई है , परंतु ज्यादातर लोग जानकारी के अभाव में उसका लाभ नहीं ले पाते।

नामान्तरण से जुड़ी क्या क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं –

♦ प्रकरण क्रमांक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

♦ आपके मामले से संबंधित कार्यालय में आज सुनवाई होना है या नहीं ,(अवकाश या अन्य कारण )यह जान सकते हैं ।

♦ आगामी सुनवाई की तिथि पता चल पायेगा। 

♦ आपके प्रकरण की स्थिति क्या है अर्थात सुनवाई कहाँ तक पहुंची है ,यह जान सकते हैं। 

♦ आपके प्रकरण पर आज की सुनवाई का विषय या कारण क्या है ,यह जान पाएंगे। 

♦ आपके प्रकरण पर अब तक कुल कितने ऑर्डरशीट जारी किया गया है जान पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ सीमांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

नामांतरण की स्थिति चेक करने हेतु आवश्यक जानकारी-

♦ पंजीयन क्रमांक        या 

♦ आवेदन क्रमांक         या 

♦ वर्तमान भूमि स्वामी    या 

♦ प्रस्तावित भूस्वामी     या 

♦ खसरा नंबर

इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़  डायवर्सन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें 

नामांतरण की स्थिति कैसे चेक करें-

स्टेप 1- छत्तीसगढ़ नामांतरण की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल/ लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है, और उसके सर्च बार cg bhuiya टाइप कर सर्च कर देना है। सर्च करते ही छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।

इसके अलावा इस आर्टिकल के अंत में भुइया पोर्टल का लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। नामांतरण की स्थिति/ स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भुइया पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो सकते हैं।

स्टेप 2- अब छत्तीसगढ़ भुइया पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको नागरिक सेवाएं के अंतर्गत  नामांतरण की वर्तमान स्थिति के इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है। 

स्टेप 3- अब भूअभिलेख कंप्यूटरीकरण छत्तीसगढ़ नामांतरण की वर्तमान स्थिति का पेज ओपन हो जाएगा। इसमें विवरण खोजे के इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है इसके बाद ऊपर बताए गए अनुसार नामांतरण का स्टेटस चेक करने हेतु विकल्प दिखाई देंगे।

 पंजीयन क्रमांक

आवेदन क्रमांक

वर्तमान भूस्वामी

प्रस्तावित भूस्वामी

खसरा नंबर

दिए गए विकल्पों में से जो भी जानकारी आपके पास अवेलेबल है उस विकल्प का चयन करना है। इसके बाद पंजीयन क्रमांक /आवेदन क्रमांक/ वर्तमान भूस्वामी/ प्रस्तावित भूस्वामी/ खसरा क्रमांक दर्ज करने का इंटरफेस दिखाई देगा। दर्ज करने के पश्चात सर्च के आइकन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 4- इस तरह  नामांतरण प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। आप इसमें आवेदन क्रमांक,वर्तमान भूस्वामी का नाम,प्रस्तावित भूस्वामी का नाम, खसरा नंबर, पेशी की तारीख, नोटिस, इश्तहार, आपत्ति की स्थिति में आपत्ति का विवरण आदि देख सकते हैं।

इस तरह आप पटवारी या तहसील कार्यालय जाये बिना ही घर बैठे ही खेत / प्लांट क्रय, बटवारा /उत्तराधिकार/ वसीयतनामा के नामांतरण की स्थिति चेक कर सकते हैं।अगली पेशी का दिनांक भी पता कर सकते हैं।

👉नामान्तरण स्टेटस चेक करने हेतु यहाँ क्लिक करें 

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट www.hamargaon.con का नियमित विजिट जरूर करते रहें। आज के इस जानकारी के संबंध में कमेंट के माध्यम से हमें अपनी प्रतिक्रिया जरूर भेजें।साथ ही इस जानकारी को छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (faq)-


छत्तीसगढ़ में नामांतरण कैसे चेक करें?

cg bhuiya में जाकर नाग्तिक सेवा के अंतर्गत नामांतरण स्टेटस पर जाना है फिर पंजीयन क्रमांक /आवेदन क्रमांक/ वर्तमान भूस्वामी/ प्रस्तावित भूस्वामी/ खसरा क्रमांक दर्ज सबमिट करना है |

नामांतरण पंजी कैसे प्राप्त करें?

cg bhuiya में जाकर नाग्तिक सेवा के अंतर्गत नामांतरण स्टेटस पर जाना है फिर पंजीयन क्रमांक /आवेदन क्रमांक/ वर्तमान भूस्वामी/ प्रस्तावित भूस्वामी/ खसरा क्रमांक दर्ज सबमिट करना है |


नामांतरण कितने दिन में हो जाता है?

छत्तीसगढ़ में 90 दिन के अंदर नामान्तरण हो जाता है |


नामांतरण की प्रक्रिया क्या है?

रजिस्ट्री के बाद सम्बन्धित भू खंड के रिकॉर्ड में नाम को बदलवाना ही नामांतरण है |

join our whatsapp groups:-

Leave a Comment