छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट 2025

chhattisgarh dhan bonus list 2025 जय जोहार, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाती है, साथ ही धान खरीदी की अंतर राशि को बोनस के रूप में किसानों को दिया जाता है। पिछली सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों धान खरीदी की अंतर राशि को दिया जाती थी । वर्तमान सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतर राशि को किसानों को जारी करने के लिए किसान उन्नति योजना शुरू की गई है । इस योजना के तहत किसानों को बोनस की राशि शीघ्र ही दी जाएगी।

यदि आप विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए हैं , तब आपको धान बोनस योजना का लाभ मिलेगा। पिछले सत्र इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में 12000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष मुख्यमंत्री जी द्वारा एक सभा में बोनस की राशि एकमुश्त दिए जाने की बात कही गई है |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप 2014-15 और 2015-16 के बोनस की राशि सत्र 2022-23 पहले ही में जारी किया जा चूका है , यदि आप भी बोनस लिस्ट को देखना चाहते हैं ,तो उसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

योजना का नाम किसान उन्नति योजना
आर्टिकल का नाम धान बोनस लिस्ट
राज्य छत्तीसगढ़
बोनस की राशि 917 रूपये की दर दे
सत्र 2024-25
ऑफिसियल वेबसाइट cg khadya

धान बोनस लिस्ट 2014-15 व 2015-16

chhattisgarh dhan bonus 2025-

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सभा में किसानों को बोनस की राशि एकमुश्त दिए जाने की बात कही है , इसे स्पष्ट होता है कि किसानों को शीघ्र ही धान बोनस की राशि जारी की जाएगी। इस बार धान बोनस का खासियत यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछली सरकार की तरह इसे किस्त में जारी न कर एकमुश्त जारी करेगी अर्थात जो किसान धान बिक्री किए हैं उन्हें धान बिक्री की अंतर राशि का भुगतान एक ही किस्त में होगा।

900 रूपये प्रति क्विंटल के दर से मिलेगा बोनस-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसान उन्नति योजना के तहत किसानों को धान बोनस की राशि दी जाएगी | वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार किसानों को करीब ₹900 प्रति क्विंटल के दर से अंतर की राशि मिलना है।

धान खरीदी लिस्ट 2024

छत्तीसगढ़ धान खरीदी में नया कीर्तिमान-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, विपणन वर्ष 2024-25 में 16 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है |31 जनवरी 2025 धान खरीदी का अंतिम थिति है ,ऐसे में लक्ष्य प्राप्त करना थोडा कठिन लग रहा है ,हालाँकि सरकार चाहे तो धान खरीदी की तिथि में वृद्धि कर सकती है |

धान पंजीयन लिस्ट कैसे देखें

इस दिन जारी होगा किसान उन्नति योजना की राशि

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य प्रगति पर है ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अनुसार बोनस की राशि एकमुश्त जारी की जाएगी ,हालाँकि बोनस के लिए तिथि की घोषणा नही की गई |

धान खरीदी किसान कोड कैसे देखें

छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट कैसे देखें –

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र पर जाना है ,उसके सर्च बॉक्स में cg khadya टाइप कर सर्च करना है ,सर्च करते ही छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब खाद्य विभाग के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा , होम पेज पर आपको नीले कलर के बैकग्राउंड में कुछ ऑप्शन दिखाई देगा जो कि इस प्रकार है-

  • जन भागीदारी
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • धान मक्का एवं चावल उपार्जन आनलाईन
  • सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऑनलाइन
  • छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग
  • शिकायत निवारण प्रणाली
  • छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा 2012
  • भारतीय खाद्य निगम
  • केरोसिन वितरण प्रणाली माड्यूल

इन विकल्पों में से आपको जन भागीदारी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- अब पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको 2024-25 की धान खरीदी की जानकारी वाले ऑप्शन पर जाना है इसके अंतर्गत-

  • धन प्राप्ति एवं जारी का विवरण
  • जिले अनुसार एग्रीमेंट देव तथा जाम का की जानकारी
  • किसानों का विवरण
  • ध्यान संग्रहण केंद्र में धन प्राप्ति व जारी का विवरण
  • मिल आवेदनों की सूची

इन विकल्पों में से आपको किसान का विवरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4- इसके बाद पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में सभी जिलों का नाम दिखाई देगा साथ ही कुल भुगतान राशि वसूली की राशि शुद्ध भुगतान आदि दिखाई देंगे आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
इसके बाद पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में संबंधित जिले के अंतर्गत सभी उपार्जन केन्द्रों का नाम दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

इस तरह संबंधित समिति के अंतर्गत जितने भी किसानों ने समर्थन मूल्य प्रधान बिक्री किए हैं उनका पूरा लिस्ट ओपन हो जाएगा साथ ही उन किसानों ने कब धान बिक्री किया है कितना धान बिक्री किया है मोटा धान था या पतला धान था कल सभी की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा इसी लिस्ट के आधार पर ही किसानों को बोनस की राशि जारी की जाएगी।

धान बोनस लिस्ट चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें साथ ही इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि लोगों को पता चल सके कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं और यदि है तो उन्हें जल्द ही बोनस की राशि जारी की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (faq)-

धान खरीदी 2025 का बोनस कब जारी होगा ?

धान खरी बोनस की राशि शीघ्र ही जारी किया जायेगा |

धान बोनस के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है ?

धान बोनस के लिए शीघ्र घोषणा होने वाला है |

छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट कैसे चेक करें ?

cg khadya फिर जनभागीदारी में जाकर बोनस लिस्ट चेक कर सकते हैं |


Leave a Comment