किसान भाइयों नमस्कार, छत्तीसगढ़ धान खरीदी से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है। जैसा कि आपको पता है धान पंजीयन लिस्ट चेक करने के साथ-साथ ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने के लिए आपको किसान कोड की जरूरत पड़ेगी, तो आज हम आपको किसान कोड पता करने की पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं। इस लिए इस जानकारी को शुरू से अंत तक ध्यान से जरुर पढ़ें |
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बिक्री हेतु किसानों को पंजीयन कराना अनिवार्य होता है,पंजीयन कराने के पश्चात किसानों को एक यूनिक कोड जारी किया जाता है, जिसे किसान कोड कहते हैं। शासन किसानों को उस यूनिक कोड के माध्यम से ही पहचानती है।
इस यूनिक कोड के मदद से किसान यह पता कर सकते हैं,कि उनका पंजीयन हुआ है या नहीं और यदि पंजीयन हुआ है, तो वे कितने रकबे का धान समर्थन मूल्य पर बिक्री कर सकते हैं/ कितनी मात्रा में धान बिक्री कर सकते हैं। किसान टोकन तुंहर हाथ app में पंजीयन के लिए भी कोसन कोड का पता होना जरुरी है |
इसे भी पढ़ें – किसान टोकन app में रजिस्ट्रेशन कैसे करें ,app का लिंक प्राप्त करें
धान खरीदी किसान कोड क्या है-
किसान कोड एक यूनिक कोड होता है,जो पंजीयन कराने के पश्चात संबंधित किसान को जारी किया जाता है। उपार्जन केंद्र में धान बिक्री करने पर किसान कोड के माध्यम से ही एंट्री की जाती है, इसके साथ-साथ राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत जारी होने वाली राशि किसान कोड के आधार पर ही किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
इसे भी पढ़ें –किसान पंजीयन लिस्ट 2023-24
किसानों को किसान कोड पता होना क्यों आवश्यक है-
♦ किसान कोड के मदद से पंजीयन की स्थिति पता कर सकते हैं।
♦किसान कोड के मदद से किसान भाई कितनी मात्रा में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री कर सकते हैं , यह पता कर सकते हैं।
♦किसान कोड के मदद से ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू किए गए किसान टोकन तुंहर हाथ योजना के लिए पंजीयन कर सकते हैं।
♦किसान कोड के मदद से ही अब कोई भी किसान भाई अपना टोकन स्वयं अपनी सुविधा अनुसार जनरेट कर सकते है।
किसान कोड पता करने के लिए आवश्यक जानकारी या दस्तावेज-
जो भी किसान भाई किसान कोड पता करना चाहते हैं उन्हें किसी विशेष दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है, केवल उन्हें उस समिति की जानकारी होना जरूरी है, जिस समिति में वे शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बिक्री हेतु ले जाते हैं।
इसे भी पढ़ें –धान पंजीयन फॉर्म डाउनलोड करें
किसान कोड कैसे पता करें-
स्टेप 1-किसान कोड पता करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में जाना है और उसके सर्च बार में टाइप करना है khadya.cg.nic.in फिर सर्च कर देना है। सर्च करते ही छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा ,आपको उस पर क्लिक करना है।
इसके अलावा इस आर्टिकल के अंत में खाद्य विभाग की वेबसाइट का लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से खाद्य विभाग के वेबसाइट मे रिडायरेक्ट हो सकते हैं।
स्टेप 2- अप खाद्य विभाग के वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा | इस पेज में आपको बायी ओर जनभागीदारी,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, धान मक्का एवं चावल उपार्जन ऑनलाइन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऑनलाइन, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग, शिकायत निवारण प्रणाली ऑनलाइन आदि का इंटरफ़ेस दिखाई देगा, इन विकल्पों में से आपको पहले विकल्प जनभागीदारी पर क्लिक करना है।
स्टेप 3– अब जनभागीदारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन लिखा एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा, यहां पर आपको नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार 2022-23 की धान खरीदी की जानकारी वाला इंटरफ़ेस के अंतर्गत किसानों का विवरण पर क्लिक करना है।
यहाँ पर आपको बताना आवश्यक है कि 2023-24 में किसानों का विवरण अभी दर्ज नहीं है ,जैसे -जैसे किसान धान का बिक्री करते जायेंगे ,उनका एंट्री किया जायेगा ,फिर आप कोसन कोड देख पाएंगे | जो किसान पिछले वर्ष धान की बिक्री किये वे 2022-23 की धान खरीदी की जानकारी वाला इंटरफ़ेस के अंतर्गत किसानों का विवरण से ही अपना किसान कोड देख सकते हैं | नये किसानों को पंजीयन पावती से पता चल जायेगा |
स्टेप 4– किसानों का विवरण पर क्लिक करते ही एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा जिसमें जिलेवार किसान विवरण की जानकारी आप देख सकते हैं। किसान कोड पता करने के लिए आपको इस पेज में अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
इसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें आपको अपने उपार्जन केंद्र अर्थात समिति के नाम पर क्लिक करना हैं।
स्टेप 5- समिति के नाम पर क्लिक करते ही संबंधित समिति उपार्जन केंद्र में जितने भी किसान पंजीकृत हैं और जिन्होंने सत्र 2022-23 में धान बिक्री किए गए हैं उनका पूरा विवरण प्रदर्शित होने लगेगा , जिसमें पहला कालम क्रमांक का होगा उसके ठीक बाद किसान का क्रमांक लिखा होगा यही आपका किसान कोड है |
इसमें आप किसान कोड के साथ-साथ खरीदी का दिनांक, धान बिक्री के एवज में आपको कुल कितना भुगतान हुआ है, मोटा धान की मात्रा, पतला धान की मात्रा, सरना धान,कुल धान आदि सभी जानकारी देख सकते हैं।
👉किसान कोड पता करने के लिए यहाँ क्लिक करें
उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा,वर्तमान में किसान कोड की आवश्यकता आपको पंजीयन की स्थिति चेक करने के लिए तथा किसान टोकन तुंहर हाथ योजना के अंतर्गत शासन द्वारा किसानों को प्रदान की गई ऐप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पड़ेगी। यह जानकारी आपको कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर भेजें साथ ही इस जानकारी को सभी किसान भाइयों को शेयर जरूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
छत्तीसगढ़ धान खरीदी किसान कोड के लिए cg khadya में जाकर जनभागीदारी के अंतर्गत किसान विवरण पर जाना है फिर जिला ,खरीदी केंद्र का चयन करने पर किसान कोड पता चल जायेगा |
किसान कोड 12 अंकों का होता है |
धान बिक्री ,टोकन आदि के लिए किसान कोड आवश्यक है |
25027
222380008215
सर स्पष्ट करें मई समझ नहीं पा रहा हूँ