cg mandi license online apply-जय जोहार, छत्तीसगढ़ मंडी से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है आज हम आपसे मंडी लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। यदि आप मंडी लाइसेंस बनवाना चाहते हैं और व्यापार करना चाहते हैं तो आपको इस जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए।
छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है, जहां आप स्वरोजगार करना चाहते हैं तो मंडी लाइसेंस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप कभी धान, गेहूं,सरसों, अरहर,चना अन्य फसल लेकर मंडी गए होंगे तो आपको पता होगा, किसानों द्वारा मंडी प्रांगण में बिक्री हेतु रखे गए फसल का बोली(नीलामी ) लगाया जाता है। जिन लोगों द्वारा बोली लगाया जाता है,वह व्यापारी द्वारा नियुक्त लोग होते हैं जो उस व्यापारी की ओर से बोली लगाकर फसल को खरीदते हैं। यदि आप भी यह काम करना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का नाम | छत्तीसगढ़ मंडी लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन |
विभाग | छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग |
लाभार्थी | स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्ति /फर्म /कम्पनी /सहकारी संस्था |
उद्देश्य | मंडी लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल बनाना |
ऑफिसियल वेबसाइट | agriportal.cg.nic.in |
छत्तीसगढ़ मंडी लाइसेंस-
छत्तीसगढ़ में मंडी लाइसेंस प्राप्त करना बहुत ही आसान है, आप घर बैठे ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मंडी लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। लाइसेंस बन जाने के बाद मंडियों में कृषि उपजों की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं|मंडी लाइसेंस बन जाने पर कोई व्यक्ति /फर्म /कम्पनी /सहकारी संस्था मंडी में किसानों द्वारा बिक्री हेतु लाये गये फसलों को बोली लगाकर खरीद सकता है और आवश्यकता अनुसार राज्य या राज्य के बाहर सेल कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकता है |
मंडी में किसानों के फसलों को खरीदना थोड़ा ज्यादा बजट का वाला कार्य तो है ,परन्तु इसमें मुनाफा भी ज्यादा है |मंडी लाइसेंस बन जाने पर आपको मंडी पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड मिल जायेगा ,जिसके मदद से आप किसानों से ख़रीदे गये फसल को सेल करने के लिए अन्य राज्यों में परिवहन के ऑनलाइन अनुमति आदि प्राप्त कर सकेंगे |
मंडी लाइसेंस के लाभ-
मंडी लाइसेंस होने से आप मंडी में किसी भी उपज का खरीदी कर सकते हैं।
मंडी लाइसेंस व्यापार का एक बहुत ही अच्छा क्षेत्र है ,मंडी लाइसेंस होने अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है |
छत्तीसगढ़ के मंडियों में व्यापार करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है, व्यापारी घर बैठे ही मोबाइल अथवा लैपटॉप के जरिए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ मंडी लाइसेंस के लिए व्यक्ति/ फर्म/ कंपनी या सरकारी संस्था ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
व्यापारियों को मंडी लाइसेंस मिल जाने के बाद ऑनलाइन गेट पास जारी करवाने की सुविधा हासिल हो जाती है।
मंडी लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेज-
स्व हस्ताक्षरित फोटो |
फोटोयुक्त परिचय पत्र |
पैन कार्ड की छाया प्रति |
दुकान/ गोदाम /मिल का ब्लूप्रिंट (नक्शा )
यदि गोदाम किराए पर है तो किरायानामा की छाया प्रति |
संबंधित एसोसिएशन के अध्यक्ष से प्रमाणित सामूहिक प्रतिभूति प्रमाण पत्र |
वाणिज्य कर(TIN )/ जीएसटी पंजीयन क्रमांक एवं छाया प्रति |
आधार कार्ड की छाया प्रति |
क्षमता के अनुसार प्रतिभूति एफ डी आर या बैंक गारंटी की जानकारी |
ऊपर बताए गए सभी फोटो अथवा दस्तावेजों को स्केन कर रख लेना है ,ध्यान रखना है कि 512kb से अधिक नहीं होना चाहिए।
मंडी लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें-
स्टेप 1- मंडी लाइसेंस हेतु मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है, इसके लिए मोबाइल/ लैपटॉप के ब्राउज़र में जाकर agriportal.cg.nic.in टाइप कर सर्च करना है सर चेक करते ही छत्तीसगढ़ कृषि पोर्टल का वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है। इसके अलावा मंडी लाइसेंस हेतु आवेदन कॉलिंग इस आर्टिकल में उपलब्ध कराया जा रहा है पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद आप दिए गए लिंक के माध्यम से मंडी लाइसेंस के पोर्टल पर रीडायरेक्ट हो सकते हैं।
स्टेप 2- अब छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा। होम पेज में दायी ओर सॉफ्टवेयर्स का इंटरफ़ेस दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है। जैसे ही आप सॉफ्टवेयर्स के इंटरफेस पर क्लिक करते हैं, कृषि से जुड़े कुछ सॉफ्टवेयर का ऑप्शन लोगो सहित दिखाई देने लगेगा। आपको स्क्रोल डाउन कर नीचे की ओर आना है नीचे की ओर आने पर मंडी बोर्ड सॉफ्टवेयर्स के अंतर्गत दो तरह का इंटरफ़ेस दिखाई देगा।
mandi licensing
mandi online
चुंकि आप मंडे लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं इसलिए mandi licensing के सॉफ्टवेयर पर क्लिक करना है।
स्टेप 3- अब मंडी लाइसेंस इन छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड का पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आपको मुख्यालय /मंडी /अध्यक्ष ह/ व्यापारी लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा, फिलहाल आप मंडी लाइसेंस के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, इसलिए आप यहां लॉगिन नहीं कर सकते यहां वही लोग लॉगिन कर सकते हैं जो पहले से पंजीयन कर चुके हैं।
न्यू मंडी लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु सबसे नीचे दिए गए ऑप्शन नये व्यापारी/ प्रसंस्करणकर्ता का पंजीयन के इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है।
स्टेप 4- अब मंडी लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा सभी जानकारी को बारी-बारी से फिल करना है। फार्म में ताराँकन (*) का चिन्ह लगे जानकारी को भरना अनिवार्य है। आवेदन फार्म में हिंदी माध्यम में दिया गया है, इसलिए फार्म में किसी जानकारी को फिल करने में कठिनाई नहीं होना चाहिए।
आवेदित मंडी का नाम व्यापारी प्रसंस्करणकर्ता
आवेदक मंडी में जिस नाम से व्यापार कर रहा है
मोबाइल नंबर
संस्था का प्रकार- फर्म /हिंदू परिवार/ कंपनी/ सहकारी संस्था/ व्यक्तिगत
यदि संस्था का प्रकार व्यक्तिगत चयन करते हैं उस स्थिति में नीचे भागीदार/ प्रसंस्करणकर्ता /डायरेक्टर के नाम एवं पूर्ण पता फिल करना है अन्यथा यह भाग खाली रहेगा।
फर्म/ कंपनी/ संस्कारी संस्था है तो पंजीयन क्रमांक, पंजीयन की तिथि
गोदाम का विवरण
आवेदक के कारोबार का मुख्य स्थान का पता
शाखाओं का नाम एवं पता
कृषको को भुगतान करने वाले स्थल का पूर्ण पता।
प्रस्तावित कृषि उपज जिसका आवेदक व्यापार करना चाहता है- अनाज /दलहन /तिलहन/ वनोपज /फल एवं सब्जी/ समस्त
पूंजी नियोजन कितनी है( अनुमानित लागत)
आवेदक की ओर से मंडी नीलामी एवं ताल कार्य हेतु सहायकों का विवरण
क्षमता के अनुसार प्रतिभूति एफ डी आर या बैंक गारंटी की जानकारी
1 दिन की क्रय क्षमता
दस्तावेज अपलोड-
आवेदन फार्म में दो स्थानों पर ऊपर बताए गए दस्तावेजों को अलग-अलग अपलोड करना है। इसके लिए सम्बन्धित इंटरफेस पर दिए गये choose file पर क्लिक करना है ,फिर फाइल को अपलोड कर देना है | इसके बाद अंत में सुरक्षित करें के इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है।
स्टेप 5- अब आपके द्वारा फिल किए गए मंडी लाइसेंस आवेदन पुनः दिखाई देगा यदि आप किसी जानकारी में करेक्शन करना चाहते हैं तो एडिट पर क्लिक कर सुधार कर सकते हैं यदि आवेदन पूर्ण रूप से भरा गया है और सही है उसी स्थिति में आपको फाइनल सबमिट कर देना है सबमिट करते ही आपको एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा जिसे अपने पास नोटकर सुरक्षित अपने पास रख लेना है।
मंडी लाइसेंस नियमावली से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
इस तरह आपका आवेदन संबंधित अधिकारी के पास चला जाएगा आपके आवेदन की जांच की जाएगी और सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपको मंडी लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। मंडी लाइसेंस जारी होने के बाद आप संबंधित मंडी में फसल खरीदी का कार्य कर सकेंगे और अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकेंगे।
मंडी लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन हेतु यहाँ क्लिक करें
उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें साथ ही इस जानकारी को शेयर जरूर करें ताकि लोगों को मंडी लाइसेंस बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी मिल सके। मंडी लाइसेंस हेतु ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपना सवाल हमें लिखकर भेज सकते हैं।