जय जोहार, जैसा कि आपको विदित है छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य प्रधान विक्रय हेतु पंजीयन करना होता है वर्तमान में पंजीयन का कार्य प्रगति पर है। जो किसान पहले से पंजीयन कर चुके हैं उन्हें पंजीयन करने की आवश्यकता नहीं है ऐसे किसान जो पहली बार समर्थन मूल्य प्रधान बिक्री करना चाहते हैं, उन्हें पंजीयन करना होगा। वही पहले से पंजीकृत किसान जो अपने रकबे में संशोधन करना चाहते हैं, उन्हें संशोधन फॉर्म फिल कर जमा करना होगा।
यदि आप नए किसान के रूप में पंजीयन कराना चाहते हैं / करा चुके हैं, या पहले से पंजीकृत किसान हैं और अपने पंजीकृत रकबे में संशोधन कराना चाहते हैं / करा चुके हैं, तब आपको इस जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में मदद से आप अपने पंजीकृत रकबा व खसरे की जानकारी चेक कर पायेंगे |
छत्तीसगढ़ धान खरीदी से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है, आज हम आपसे आपके द्वारा पंजीयन कराए गए रकबा , खसरा नम्बर और पंजीकृत रकबे में कुल कितना धान विक्रय कर सकते हैं,चेक करने से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं।
योजना का नाम | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी |
लाभार्थी | राज्य के पंजीकृत किसान |
लाभ | गिरदावरी के अनुसार अपने पंजीकृत खसरा नम्बर और रकबा की जानकारी चेक कर सकते हैं | |
उद्देश्य | किसानों को अपने रकबे और खसरा की पंजीयन स्थिति चेक करने की सुविधा प्रदान करना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
ऑफिसियल वेबसाइट | cg bhuiya |
प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से होगी खरीदी-
जैसा कि आपको विदित है, छत्तीसगढ़ सरकार के घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में प्रति वर्ष समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाती है |पिछली सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 क्विंटल के मान से धान की बिक्री समर्थन मूल पर किया जाता था | विगत सत्र से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदी किया जा रहा है |
इसे भी पढ़ें – धान खरीदी किसान पंजीयन लिस्ट
पंजीयन हेतु पात्रता –
समस्त श्रेणी के भू स्वामी तथा पट्टाधारी कृषक को पोर्टल में पंजीयन करने की पात्रता होगी |
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत वन पट्टा धारक ,ग्राम पंचायण एवं संयुक्त वन प्रबन्धन समिति जो अपने भूमि वृक्षारोपण करते हैं ,उन्हें पोर्टल में पंजीयन की पात्रता होगी |
इसे भी पढ़ें – धान खरीदी किसान कोड पता करें
किन किन फसलों का होगा पंजीयन –
धान
कोदो कुटकी
रागी
गन्ना
सोयाबीन
अरहर
पंजीकृत रकबा व खसरा विवरण कैसे चेक करें –
स्टेप 1- पंजीकृत रकबा तथा पंजीकृत खसरा विवरण चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है उसके सर्च बॉक्स में cg bhuiya टाइप कर सर्च करना है सर्च करते ही छत्तीसगढ़ भू अभिलेख (भुइयाँ ) का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उसे पर क्लिक करना है।
स्टेप 2- अब छत्तीसगढ़ भू अभिलेख के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, होम पेज में आपको नागरिक सेवाएं के अंतर्गत इस तरह का विकल्प दिखाई देगा।
B1/Pll प्राप्त करें
get land details in other languages
नामांतरण हेतु आवेदन
नामांतरण की वर्तमान स्थिति
नामांतरण पंजी प्रिंट
राजस्व न्यायालय हेतु आवेदन
साहूकारी लाइसेंस
डिजिटल हस्ताक्षरित्र b1/p2 आवेदन
दिए गए विकल्पों में से आपको B1/Pll प्राप्त करें कि इंटरफेस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3- अब खसरा विवरण का पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में सबसे पहले आपको अपने जिले का चयन करना है, फिर तहसील और ग्राम का कोड। इस तरह अब दो ऑप्शन स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, आप खसरावार जानकारी चेक करना चाहते हैं या नामवार, आप जिस भी माध्यम से खसरा विवरण चेक करना चाहते हैं, उस पर टीक करना है, फिर नीचे दिए गए कैप्चा कोड को फिल कर खसरा क्रमांक दर्ज कर देना है। दर्ज करने के पश्चात अंत में देखें कि इंटरफेस पर क्लिक करना है।
स्टेप 4- अब आपके द्वारा चयन किए गए खसरे का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। इस पेज में आपको स्क्रोल कर नीचे की ओर आना है नीचे की ओर आने पर खसरा -Pll खंड -2 ( फसल विवरण) के सामने दिए गए रिपोर्ट का पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें के इंटरफेस पर क्लिक करना है।
स्टेप 5- इस तरह संबंधित कृषक के फसल की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। यह जानकारी फसल गिरदावरी के अनुसार दर्ज जानकारी है , कौन-कौन से खसरा क्रमांक का पंजीयन हुआ है और उसका क्षेत्रफल क्या है देख सकेंगे। यदि किसी खसरा क्रमांक में धान फसल का क्षेत्रफल कम दिखता है या गलत दर्ज दिखता है , तो आप धन संशोधन फॉर्म में उस खसरा नंबर का विवरण दर्ज कर पुनः जमा कर सकते हैं।
किरनी मात्र में धान बिक्री कर पाएंगे ऐसे चेक करें-
आपके द्वारा ओपन किए गए इस खसरा विवरण की pdf में अलग अलग खसरा क्रमांक में जितना भी क्षेत्रफल दिखा रहा है, उन सबको आपस में जोड़ देंगे और उसमें 20 का गुणा कर देंगे, इस तरह 20 का गुणा करने से जो योग आएगा, उतना क्विंटल धान आप बेच सकेंगे।
उम्मीद है आज का यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा यह जानकारी आपको कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर भेजें साथ ही इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि सभी किसान भाई इस सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-
cg buiya में जाकर गिरदावरी के अनुसार खसरा वार पंजीकृत रकबा देख सकते हैं |
cg buiya में जाकर नागरिक सेवाएं के अंतर्गत b1 डाउनलोड के इंटरफेस पर खसरा नम्बर दर्ज करें फिर खसरा -Pll खंड -2 ( फसल विवरण) के पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर लें ,इसमें आपके सभी खसरों की जानकारी मिल जाएगी |
cg buiya में जाकर नागरिक सेवाएं के अंतर्गत b1 डाउनलोड के इंटरफेस पर खसरा नम्बर दर्ज करें फिर खसरा -Pll खंड -2 ( फसल विवरण) के पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर लें ,इसमें आपके सभी खसरों की जानकारी मिल जाएगी |
cg buiya में जाकर नागरिक सेवाएं के अंतर्गत b1 डाउनलोड के इंटरफेस पर खसरा नम्बर दर्ज करें फिर खसरा -Pll खंड -2 ( फसल विवरण) के पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर लें ,इसमें आपके सभी खसरों की जानकारी मिल जाएगी |