शाला सिद्धि ऑनलाइन एंट्री से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है आज हम आपसे शाला सिद्धि पोर्टल में में विद्यार्थी, शिक्षक, व शाला के भौतिक संसाधनों से जुड़ी जानकारी दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहे हैं। उम्मीद है इस जानकारी के मदद से आप अपने शाला का शाला सिद्धि एंट्री आसानी से कर पाएंगे।
छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। इन सब का उद्देश्य शाला के शैक्षणिक और भौतिक परिवेश में सुधार लाना ताकि बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सके और वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। शाला सिद्धि एक राष्ट्रीय प्रोग्राम है, जिसका उपयोग शाला से जुड़ी डाटा एंट्री के लिए उपयोग किया जाता है। ताकि स्कूलों के वर्तमान स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर जवाबदारी तय करते हुए और विकास की एक योजना बनाकर और बेहतर तरीके से सुधार लाया जा सके।
शाला सिद्धि के अंतर्गत प्रति वर्ष स्कूलों को विद्यार्थी,शिक्षक और शाला से जुड़ी जानकारी एंट्री किया जाता है, साथ ही आगामी समय में स्कूल के लिए क्या आवश्यक है इसका एक रोडमैप (मिशन स्मेंटेटट) तैयार कर उसे प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाता है।
शाला सिद्धि क्या है-
शालासिद्धि एक राष्ट्रिय योजना है ,जिसमें शाला के भौतिक ,शैक्षणिक ,शिक्षक तथा विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी एंट्री करना होता है। इस जानकारी के आधार पर शासन विद्यालय के डाटा का विश्लेषण कर कमजोर पक्ष को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय /राज्य /स्थानीय स्तर पर कार्य करती हैं | प्रत्येक शिक्षा सत्र के शुरुआत में ही यह कार्य सम्पन्न करना होता है तथा इस पोर्टल में शाला का मिशन स्टेटमेंट भी दर्ज करना होता है। शाला सिद्धि में दर्ज किये गए डेटा के आधार पर राष्ट्रिय ,राज्य स्तर पर शाला का ग्रेडेशन किया जाता है।
मिशन स्टेटमेंट (mission statment ) क्या है –
शालासिद्धि पोर्टल में प्रत्येक शाळा द्वारा मिशन स्टेटमेंट भी एंट्री करना होता है ,इसे आप लक्ष्य भी कह सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय द्वारा शिक्षा सत्र प्रारम्भ होते ही विद्यालय के भौतिक ,शैक्षणिक तथा वहां के जनसमुदाय को लेकर कुछ लक्ष्य निर्धारित किया जाता है , कि इस शिक्षा सत्र बच्चों के गुणवत्ता को लेकर क्या -क्या कदम उठाया जाना है,जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके ,समुदाय का सहयोग किस प्रकार लेना है ,शिक्षकों की उपस्थिति ,बच्चों की उपस्थिति ,नामांकन ,ठहराव के लिए क्या क्या उपाय करना है ,यह ही मिशन स्टेटमेंट है ,यदि संक्षेप में कहें तो शाला के भौतिक ,शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए आप जो योजना निर्धारित करते है ,इसे ही मिशन स्टेटमेंट कहते हैं।
shaala siddhi एंट्री से जुड़ी जरुरी जानकारी –
शाला सिद्धि पोर्टल पर अभी जानकारी इंग्लिश में दिया गया है ,इस लिए आवश्यकता अनुसार आपको दो app इंस्टोल करना पड़ सकता है –
1 हिंदी ट्रांसलेटर – इसके मदद से आप शाला सिद्धि को हिंदी भाषा में बदल सकते हैं और अच्छे से समझ कर फिल कर सकते हैं |
2 हिंदी , इंग्लिश ट्रांसलेटर -इसकी जरुरत शाला सिद्धि के अंतिम भाग को फिल करने के लिए करना पड़ सकता है | जब आप अपने शाला का sdp अर्थात शाला विकास योजना फिल करेंगे ,उस समय आप app के मदद से हिंदी में जानकारी को टाइप कर उसे इंग्लिश में बदल सकते हैं और sdp वाले कालम में पेस्ट कर सकते हैं |
shaala siddhi ऑनलाइन एंट्री कैसे करें –
स्टेप 1– शाला सिद्धि में जानकारी फील करने के लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या मोबाइल के ब्राउजर में जाना है और उसके सर्चबार में shaalasiddhi.niepa.ac.in टाइप कर सर चेक करना है सर्च करते ही shaala siddhi -NIEPA का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है। शाला सिद्धि के वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं जिसके मदद से आप सीधे शाला सिद्धि पोर्टल पर रीडायरेक्टर हो सकते हैं उसे पहले सभी स्टेप्स को ध्यान से जरूर समझ लें।
स्टेप 2- अब शाला सिद्धि पोर्टल का होमपेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। यहां पर आपको login इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है क्लिक करते ही आईडी और पासवर्ड फिल करने का इंटरफेस स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। आपको अपने शाला का User ID और password फिल करना है, इसके बाद submit के इंटरफेस पर क्लिक कर देना है।
यदि शाला सिद्धि पोर्टल की पासवर्ड भूल चुके हैं और आप अगर पासवर्ड कर पुनः न्यू पासवर्ड जनरेट करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी हम अपनी पिछली पोस्ट में आपसे साझा कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें –शाला सिद्धि पासवर्ड रिसेट कैसे करें
स्टेप 3- सबमिट करते ही पुनः एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा। यदि मोबाइल से शाला सिद्धि फील करने जा रहे हैं तब आपको मोबाइल को डेक्सटॉप मोड में करना होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि मोबाइल में सभी डाटा आपको साइज बड़े होने के कारण दिखाई नहीं देंगे।
इसके लिए मोबाइल के दायी ओर दिए गए 3 डॉट पर क्लिक करना है, इसके बाद नीचे की ओर आने पर desktop site ऑप्शन दिखाई देगा। उसके सामने बने बॉक्स पर टिक कर देना है टिक करते ही आपका मोबाइल स्क्रीन कंप्यूटर स्क्रीन की तरह हो जाएगा।
अब स्क्रीन पर आपको बायीं ओर कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखाई देगा |
HOME
MANAGE USER REQUEST
LEARNERS
TEACHERS
SCHOOL EVALUATION COMPOSITE MATRIX
ACTION FOR CONTINUOUS SCHOOL IMAPROVEMENT PLAN
REPORTS
इनमें से आपको LEARNERS ,TEACHERS, SCHOOL EVALUATION COMPOSITE MATRIX
,ACTION FOR CONTINUOUS SCHOOL IMAPROVEMENT PLAN इन चार विकल्पों पर ही काम करना है। वैसे तो आप किसी भी सेक्शन से कार्य प्रारंभ कर सकते हैं परंतु सुविधाजनक यह रहेगा, कि आप पहले ऑप्शन (LEARNERS) से शुरू करें।
1. LEARNERS-
इसके अंतर्गत आप को तीन भागों में पूरी जानकारी फिर करना होगा।
1.1 learners profile &learning outcomes learning outcomes- इस भाग में वर्ष 2022-23 का जातिवार दर्ज संख्या फिल करना है, इसके बाद वर्ष 2021-22 का कक्षावार वार्षिक अटेंडेंस दर दर्ज करना है, वार्षिक उपस्थिति दर्ज करने का सूत्र नीचे आपको दिखाई देगा, उसके अनुसार आप कक्षावार लड़का, लड़की का वार्षिक उपस्थिति दर निकाल सकते हैं। सभी जानकारी को फील करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है, उसके बाद next पर क्लिक करना है ध्यान रखना है बिना submit किए next नहीं करना है।
👉ekosh से पे स्लिप प्राप्त प्राप्त करने की पूरी जानकारी आसानी से।
1.2 learning outcomes (annnual/consolidated reports) – इस भाग में सत्र 2021-22 के परीक्षा परिणाम को कक्षावार व विभाजित किये गए प्रतिशत सीमा के अनिसार फिल करना है। सभी जानकारी को फील करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है उसके बाद next पर क्लिक करना है ध्यान रखना है बिना submit किए next नहीं करना है।
1.3 performance in key subjects (annual ) -प्राथमिक शाला के लिए लागू नहीं है, केवल पूर्व माध्यमिक हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में बोर्ड कक्षा में विषवार प्राप्त ग्रेड (A, B, C, D, E) का प्रतिशत दर्ज करना है। इस पेज के नीचे आपको प्रतिशत वार ग्रेडेशन की जानकारी मिल जाएगी। सभी जानकारी को फील करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है उसके बाद next पर क्लिक करना है ध्यान रखना है बिना submit किए next नहीं करना है।
इस तरह पहला सेक्शन पूर्ण हो जाएगा।
2. TEACHERS – इस भाग में पूरी जानकारी दो भागों में फील करना है।
2.1 number of teachers in each category -यहां पर आपको सत्र 2022-23 का लिंगवार और प्रशिक्षित /अप्रशिक्षित पुरुष और महिला शिक्षकों की संख्या दर्ज करनी है। जानकारी को फील करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है उसके बाद next पर क्लिक करना है ध्यान रखना है बिना submit किए next नहीं करना है।
2.2 teachers attendance- इस भाग में सत्र 2021-22 का शिक्षक उपस्थिति की स्थिति दर्ज करना है।सभी जानकारी को फील करने के बाद अंत में submit पर क्लिक करना है उसके बाद next पर क्लिक करना है ध्यान रखना है बिना submit किए next नहीं करना है। इस तरह यह भाग भी पूरा हो जाएगा।
3. SCHOOL EVALUATION COMPOSITE MATRIX –
यह बहुत ही महत्वपूर्ण सेक्शन है इस भाग में पूरी जानकारी आपको 7 डोमेन में फिल करना है। प्रत्येक डोमेन में आपको अपने शाला में किसी सामग्री के उपलब्धता, पर्याप्तता और गुणवत्ता, उपयोगिता के अनुसार तीन-तीन स्तर में से अपने स्तर पर टीक करना है। स्तर 3 सबसे बेहतर स्थिति है,उसके बाद स्तर 2 उससे कम और स्तर 1 सबसे नीचे की स्थिति है। किसी भी डोमेन में स्तर चयन करने के लिए आपको उस डोमेन के नीचे में response matrix का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करते ही इसमें बताया गया है कि किस स्थिति में कौन से लेवल का चयन करना है।
डोमेन 1- इस डोमेन में आपको को वर्ष 2022 -23 में संसाधन के उपलब्धता ,पर्याप्तता और उपयोगिता के अनुसार स्तर का चयन करना है। किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है। एक्साम्प्ल के लिए डोमेन 1 और 2 का स्क्रीन शॉट नीचे दिया जा रहा है |
डोमेन 2- इस भाग में सत्र 2022-23 का शिक्षण अधिगम और आकलन से जुड़ी जानकारी दर्ज करना है,किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है।
डोमेन 3- इस भाग में विद्यार्थियों की प्रगति ,प्राप्ति और विकास से जुड़े स्तर का चयन करना है।किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है।
डोमेन 4- इस डोमेन में शिक्षक प्रदर्शन और व्यवसायिक विकास का प्रबंधन से जुड़े स्तर का चयन करना है।किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है।
डोमेन 5- इस डोमेन में स्कूल नेतृत्व और प्रबंधन से जुड़े स्तर का चयन करना है।किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है।
डोमेन 6- इस डोमेन में समावेशन स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े स्तर का चयन करना है।किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है।
डोमेन 7- इस डोमेन के अंतर्गत स्कूल में समुदाय की भागीदारी से जुड़े स्तर का चयन करना है, स्कूल उनकी क्या भूमिका है, स्कूल से संबंध कैसा है,किस स्थिति में किस स्तर का चयन करना है, response matrix पर क्लिक कर देख सकते हैं, इसके बाद submit पर क्लिक करना है फिर फिर next पर क्लिक करना है।
इस तरह सभी डोमेन पूर्ण हो जाएगा।
4. ACTION FOR CONTINUOUS SCHOOL IMAPROVEMENT PLAN
इस भाग में ही आपको मिशन स्टेटमेंट 20 से 50 वर्ड में फिल करना है इसके नीचे आपको आपने जो ऊपर 7 डोमेन पर स्तर चयन किए हैं, उसके प्रत्येक डोमेन पर आपको एक्शन प्लान तैयार करना है , जिसके लिए आपको 15 -15 शब्दों में एक्शन प्लान टाइप करना है अर्थात किसी क्षेत्र में सुधार करने की आवश्यकता है तो उसके लिए एक्शन प्लान तैयार करेंगे। जैसे – डोमेन 1 के अंतर्गत संसाधनों की उपलब्धता पर्याप्तता और उपयोगिता से जुड़े किसी क्षेत्र में शाला विकास योजना तैयार करना है |
मान लीजिए मुझे डोमेन 1 के अंतर्गत बाउंड्रीवाल की आवश्यकता है या बच्चों के लिए शौचालय की आवश्यकता है तो पहले कालम में उसका नाम लिखना है -बाउंड्रीवाल और शौचालय। दूसरे कालम में इसके समाधान के लिए आप क्या कदम उठाएंगे /प्रस्तावित कार्यवाही के बारे में लिखना है। तीसरे कालम में इसके लिए किसका, किसका मदद लेंगे वह लिखना है -sms / teachers /panchayat boby etc., अंतिम कालम में लिए गए एक्शन या कार्यवाही की जानकारी दर्ज करना है।
इस तरह प्रत्येक डोमिन में समस्या या आवश्यकता का चयन कर टाइप करना है उसके बाद उसे दूर करने के लिए क्या-क्या कार्रवाई करेंगे ,किसका किसका सहयोग लेंगे ,अब तक की कार्यवाही , दर्ज करना है अंत में submit पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही एक कंफर्मेशन का पेज ओपन हो जाएगा | यहां पर आप अपने द्वारा भरे गए सभी जानकारी को देख सकते हैं और आवश्यकतानुसार उसमें संशोधन कर सकते हैं।
👉स्कालरशिप की राशि खाते में जमा हुआ है या नहीं मिनटों में चेक करें
अंत में final submit करने से पहले वापस होम पेज पर आना है , होम पेज पर आने के बाद आपको सभी कॉलम जो कि आपको फिल करना था ,उसके सामने हरे रंग में राइट का निशान देगा दिखाई देगा , यदि किसी भाग में राइट का निशान नहीं लगा है इसका मतलब वह भाग पूरा नहीं हुआ है | उसे पूरा कर फिर अंत में final submit पर क्लिक कर देना है, क्लिक करते ही आपका शाला सिद्धि पूर्ण हो जाएगा।
👉कार्मिक सम्पदा ,GPF /पार्ट फाइनल /CPS अग्रिम ,IL फार्म डाउनलोड करें अपने एंड्राइड मोबाइल से
उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा हमने प्रयास किया है पूरी जानकारी आपको विस्तार से बताएं फिर भी यदि कहीं पर आपको समस्या होती है तब आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपने सवाल लिखकर हमें भेज सकते हैं इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि किसी को भी शाला सिद्धि भरने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) –
इसका जवाब आपको पोस्ट में मिल जायेगा |
शाला सिद्धि में 7 डोमेन है |
शाळा सिद्धि की शुरुआत नवम्बर 15 में हुई थी |
छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं।
Thanks 🙏
Sala Siddiqui entry Puri nahin Hui Hai use pura karna hai per portal nahin khul raha hai sala Siddiqui entry 2022- 23 ki kab tak ki ja sakti hai
अभी समय है वेबसाइट को कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम चल रहा है