किसान भाइयों नमस्कार, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बिक्री से जुड़ी बड़ी खबर है। किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए अब समिति का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा, क्योंकि किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए अब शासन द्वारा ऑनलाइन सुविधा विपणन वर्ष 2021-22 शुरू कर दी गई है। यह एक मोबाइल app है ,जिसके मदद से किसान घर बैठे धान बिक्री हेतु टोकन प्राप्त कर सकते हैं |
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बिक्री हेतु किसानों को सबसे बड़ी जिस समस्या का सामना करना पड़ता था वह है, धान बिक्री हेतु मंडी ( उपार्जन केंद्र ) ले जाने के लिए टोकन प्राप्त करना। टोकन के लिए किसान भाई कई-कई दिन तक समिति का चक्कर लगाते रहते थे, इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा टोकन प्राप्त करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है।
इसे भी पढ़ें – किसान पंजीयन लिस्ट 2024-25
किसान भाई अब घर बैठे ही अपने एंड्राइड मोबाइल के मदद से अपना टोकन खुद जनरेट कर सकते हैं और अपने सुविधानुसार तिथि में धान की बिक्री कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम किसानों के लिए शुरू की गई किसान टोकन तुंहर हाथ योजना से जुड़ी पूरी जानकारी आपसे साझा करेंगे साथ ही आपको app के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी भी बताएंगे ,इस लिए पूरी जानकारी को ध्यान से जरूर पढ़ें।

Kisan Tokan Tuhar Hath Android App-
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी में किसानों को हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक Android App जारी किया गया है। जिसका नाम है Kisan Tokan Tuhar Hath yojana. जिन किसानों का किसान एकीकृत पोर्टल पंजीयन है, वे इस app पर अपना रजिस्ट्रेशन कर टोकन जारी कर सकते हैं।
किसान को स्वयं अपनी सुविधा व समिति के दैनिक लिमिट के अनुसार टोकन जारी होगा, जो किसानों के साथ खरीदी केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी बहुत ही सुविधाजनक रहेगा। इससे उपार्जन केंद्र में लगने वाले भीड़ व टोकन जारी करने में होने वाली अनियमितता से बचा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें – किसान कोड कैसे प्राप्त करें
धान आवक टोकन जारी करने से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश-
♦ एक किसान का अधिकतम तीन टोकन जारी करने की अनुमति है, जिसमें निरस्त किए गए टोकन भी शामिल होंगे।
♦ किसान को जारी तीनों कोणों का योग किसान के धान खरीदी योग्य मात्रा के बराबर या कम होना अनिवार्य है।
♦ टोकन में धान की मात्रा 0.40 क्विंटल प्रति बोरा के अनुपात में प्रवेश करना अनिवार्य है।
♦ नया टोकन बनाने हेतु रविवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे की समय सीमा निर्धारित है
♦ टोकन में तौल हेतु दिनांक में आज के दिनांक की अनुमति नहीं है। इसका मतलब है कि आप उसी दिन टोकन नहीं जारी कर सकते।
♦ टोकन में तौल हेतु दिनांक में शनिवार,रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिनांकों के चयन की अनुमति नहीं है।
♦ बैंक खाता सत्यापित नहीं हुए किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नहीं है।
♦ डी एम आर कैश और डी एम आर वस्तु ऋण खाता सत्यापित नहीं हुए ऋणी किसानों का टोकन जारी करने की अनुमति नहीं है।
♦ किसान का एक ही दिनांक का दो टोकन जारी करने की अनुमति नहीं है।
♦नया टोकन जारी करने से पहले पिछले दिन आंखों के लंबी टोकन की कार्यवाही दिनांक संशोधन /निरस्त सोसायटी द्वारा करना अनिवार्य है।
♦ टोकन जारी हेतु शेर धान की मात्रा की गणना निरस्त टोकन को छोड़कर की जाएगी।
♦ आज से आगामी 7 दिन का टोकन जारी करने की अनुमति है।
♦ धान टोकन रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक जानकारी या दस्तावेज –
♦ जो भी किसान भाई किसान टोकन हेतु रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उन्हें समिति के पंजीयन क्रमांक के आधार पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, अर्थात रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसान कोड की आवश्यकता पड़ेगी।
♦ किसान कोड आपको पंजीयन पावती में मिलेगा या फिर हम किसान कोड प्राप्त करने के लिए लिंक उपलब्ध करा रहे हैं जहां से आप अपना किसान कोड प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें –धान पंजीयन फॉर्म डाउनलोड करें
किसान टोकन हेतु रजिस्ट्रेशन कैसे करें-
स्टेप 1- जो भी किसान भाई ऑनलाइन टोकन हेतु रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल के play store को ओपन करना है और टाइप करना है kisan tokan tuhar hath या हिंदी में टाइप करना है किसान टोकन तुंहर हाथ इसके बाद सर्च कर देना है।
सर्च करते ही kisan tokan tuhar hath yojana का app सर्च सूची में दिखाई देने लगेगा, आपको नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट वाले ऐप को इंस्टॉल करना है।
स्टेप 2- पूर्ण रूप से इंस्टॉल हो जाने के बाद किसान टोकन तुंहर हाथ ऐप को ओपन करना है। ओपन करने पर नीचे स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार रजिस्टर करें का इंटरफेस दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 3- इस पेज में आपको किसान कोड दर्ज करना है किसान कोड दर्ज करने के पश्चात जानकारी देखें के इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है क्लिक करते ही किसान का नाम, जिला,उपार्जन केंद्र एवं मोबाइल नंबर प्रदर्शित होने लगेगा। यदि आप मोबाइल नंबर बदलना चाहते हैं तो दिए गए पेंसिल के निशान पर क्लिक करना है और मोबाइल नंबर चेंज कर सकते हैं।
यदि आपका मोबाइल नंबर सही है उस स्थिति में ओटीपी प्राप्त करें के इंटर फेस पर क्लिक करना है इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसे ओटीपी प्रविष्ट करें के इंटरफ़ेस पर क्लिक करना है इसके पश्चात आपको पिन अर्थात पासवर्ड क्रिएट करना है। आप अपने से 4 अंकों का पासवर्ड बनाएंगे और उसे दर्ज करेंगे,उसके पास पश्चात दोबारा पिन दर्ज करें पर उसी पिन को फील करना है फिर अंत में रजिस्टर करें पर क्लिक करना है।
इस तरह सफलतापूर्वक आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।रजिस्ट्रेशन आपको एक ही बार करना है। इसके पश्चात आप बताए गए निर्देश अनुसार अपना टोकन जारी कर सकते हैं।
स्टेप 4-रजिस्ट्रेशन पूरा होने के पश्चात एप्लीकेशन का डैशबोर्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। डेशबोर्ड में सबसे ऊपर किसान कोड सहित किसान का नाम और टोकन के लिए आवेदन करें का इंटर फेस दिखाई देगा इसके अलावा आपको 6 तरह का इंटरनेट और दिखाई देगा जिसमें किसान की जानकारी,भूमि संबंधी जानकारी, बैंक खाता की जानकारी,टोकन संबंधी जानकारी, धान खरीदी की जानकारी और निर्देश।
टोकन के लिए आवेदन करने हेतु टोकन के लिए आवेदन करें के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5- अब टोकन हेतु आवेदन करने का पेज ओपन हो जाएगा यहां पर आपको सबसे पहले दिनांक का चयन करना है जिसमें आप आगामी 7 खरीदी दिनांकों का टोकन जारी हेतु उपलब्ध धान की मात्रा प्रदर्शित होगी, यदि आप उस दिनांक में आवेदन करना चाहते हैं तब उसके सामने दिए गए( +आवेदन करें ) के बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद चयनित दिनांक के लिए टोकन जारी हेतु वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रदर्शित होगी, चयनित दिनांक के लिए अधिकतम उपार्जन हेतु धान के मात्रा या उससे कम मात्रा नीचे दिए गए खाने में प्रविष्ट करना है और अंत में सुरक्षित करें पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 6- सुरक्षित करते ही एक पापअप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा,जिसमें लिखा रहेगा, क्या आप चुने गए दिनांक के लिए धान की मात्रा का टोकन जारी करना चाहते हैं, हां या नहीं। आपको हां पर क्लिक करना है।
इसके पश्चात आप का टोकन सफलतापूर्वक सुरक्षित कर लिया जाएगा और आपको एक टोकन क्रमांक प्राप्त होगा जिसे ध्यान से अपने पास नोट कर सुरक्षित रख लेना है, जब आप निर्धारित दिनांक को उपार्जन केंद्रों में धान बिक्री हेतु जाएंगे उस समय आपको इस टोकन क्रमांक को समिति को दिखाना पड़ेगा,जिसके आधार पर निर्धारित मात्रा में आपसे धान खरीदी की जाएगी।
👉किसान टोकन तुंहर हाथ app डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
उम्मीद है,आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा यह सुविधा 2022-23 से शुरू की गई है, इसलिए बहुत से किसान भाइयों को इसकी जानकारी नहीं है या ऑनलाइन टोकन काटना नहीं जानते हैं , इसलिए आपसे निवेदन है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक किसान भाइयों को शेयर जरूर करें ताकि लोग समिति का चक्कर लगाने से बच जाएं और बिना किसी परेशानी के अपना टोकन जारी कर सकें। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में आप अपनी समस्या लिखकर हमें भेज सकते हैं |
धान टोकन एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करना है ,फिर शासकीय अवकास के दिन को छोड़ कर डेट चयन करना है ,फिर सुरक्षित कर देना है |
जी हाँ ! अभी भी टोकन एप से टोकन काट सकते हैं
अधिकतम 3 टोकन ही ऑनलाइन काटा जा सकता है |
किसी भी धान खरीदी केंद्र में ऑनलाइन काटे गये धान टोकन में धान की मात्रा को ध्यान में रखकर टोकन काटना चाहिए ,अन्यथा आपके पुरे धान की मात्रा के बराबर टोकन जारी नहीं हो पायेगा |
Hiraram
Hiraram
Nhi ho rha download
nahi ho raha hai Bhai fake hai kya
Annu sahu
fake nahi hai
GOOD GOVT.IN CG
Jari Kiya Gaya token ko nirast kaise karva sakte hain agar kuchh galti Ho Gaya hoga to
हो सकता है ,पर इसके बाद आपका दो बार ही टोकन कट सकता है
Teen bar token kat liya fir bhi panjiyan ke mutabik 70 kwintal dhan bechna banki hai kya karu agla token milega ya nahi
समिति से बात कर लें