हेलो फ्रेंड्स , एक बार फिर स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट पर ,आज हम आपके लिए पुनः रोचक और मजेदार हिंदी की पलेलियाँ लेकर आयें है | पूरी पहेली को एक बार जरुर पढ़ें और कोशिश करें स्वयं से उत्तर ढूंढने का ,यदि उत्तर नहीं मिल पाता है ,उस स्थिति में प्रत्येक पहेली के नीचे उत्तर दिया ही गया है |
यह पहेली आपको अभी तक आपने जो पहेली पढ़ते ,सुनते ,बुझते आ रहे हैं ,उससे बिल्कुल हट कर लगेगा ,क्योंकि इसे स्थानीय भाषाओं से लिया गया है | तो लीजिये आनंद लीजिये अनोखी 30 पहेलियों का |
1. ग्यारह अक्षर का मेरा नाम उल्टा सीधा एक सामान | सोचों -सोचों और बताओ नही है आसान ||
ANS.- कोतरा रोड में डरो रात को
2. उच्चारण दृष्टि से अंग्रेजी का सबसे कठिन शब्द
ANS – the sixth sick sheik’s sixth sheep’s sick (छठी बीमार सेख का छठा भेड़ बीमार)
3. ऐसा एक फकीर ,उसके पेट में लकीर |
ANS- गेहूं के बीज
4.एक घर की सुनों कहानी , कर लो संगत बन जाओ ज्ञानी |
ANS- पुस्तकालय
5.उपर भी जाता नीचे भी आता ,पर अपने जगह से तनिक न हिलता ||
ANS -सीढ़िया
6. रामनाथ की बाड़ी में जगन्नाथ का काटा ,उसके उंदर 25 नग भाटा |
ANS-पेड़ पर लगा हुआ केला
7. जिनता बढ़ते जाओगे तुम ,उतना खोते जाओगे तुम |
ANS- कदम
8.गला है पर सर नहीं ,बांह है पर हाथ नहीं |
ANS- कुर्ता
9.राजा के महल में रहते रानी पचास |
बारी -बारी सर पटके दीवाल पर जलकर होवे खाक ||
ANS -माचिस
10. एक गुफा ऐसा रे भैया जिसके दो रखवाले | दोनों ऐठे द्वार पर बैठे ,दीखते काले काले ||
ANS- मुछ
11.चकरी से चकरी ,उसके हर गांठ में रस , यदि नहीं जानें इसका जवाब तो पांच रूपये रख |
ANS-जलेबी मिठाई
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ी भाषा की पहेलियां
12. बत्तीस पीपल का एक ही पत्ती ,बिन हवा के हिले अति |
ANS- दांत और जीभ
13.चार चौक ,बीच बाजार ,सोलह बेटी के तीन दामाद |
ANS- लूडो
14. लकड़ी ,पत्ती कुछ भी खाए ,पानी पिए मर जाये |
ANS- आग
15. एक सींघ की ऐसा गाय , जितना पाए उतना खाय |
ANS – हाथ से चलाने वाला चक्की
16.न पैर न हाथ ,न मुह न दांत , चौड़ा चेहरा करे सभी की बात |
ANS- अखबार
17. लाल मुह की छोकरी ,हरा फीता से चोटी बनाए | निकले कहीं बाजार में तो पल भर में बिक जाए ||
ANS- टमाटर
18. बाप से बेटा गोरा ,बाँट कर खाएं थोड़ा-थोड़ा |
ANS- नारियल
19.छः पैर का वैद्य बिना बुलाये आता है | बिना बीमारी ,इंजेक्शन लगाकर जाता है |
ANS -मच्छर
20. काला है पर कौआ नहीं , लम्बा है पर साप नहीं | तेल चढ़ता है पर हनुमान नहीं ,फुल चढ़ता है पर भगवान नहीं |
ANS – चोटी ( बाल ) |
इसे भी पढ़ें – हिंदी फनी जोक्स
21. फुल खिलता है रंग-बिरंगी ., फल फलता है ,लम्बी डोर |
ANS- मुनगा
22. बैठता है नाक पर ,पकड़ता है कान , करता है आँखों की सुरक्षा , बतलाओ उसका नाम |
ANS- चश्मा
23.दिखे में काला जलाये में लाल ,सफ़ेद होने पर फेंक देते बताओ उसका हाल |
ANS- कोयला
24.एक गाँव में आग लगा ,उसी गाँव में कुआँ , पत्ती सब जल गये उठता है धुँआ |
ANS -हुक्का
25. मेहमान जाता मेहमान के घर , मेहमान पकड़े मेहमान को ,मेहमान मरे मेहमान को |
ANS- लोहा और लोहार
26.कत्था सुपारी बंगला के पान , नारी पुरुष के 22 कान |
ANS- रावण और उसकी पत्नी
27. लोहा जैसे पेंड़ सोना जैसे फुल , चाँदी जैसे फल दीखता बहुत है कूल |
ANS- बबुल का पेड़ ,फुल ,फल
28.हरे रंग की भाजी न सब्जी में न दाल में , खाने पर बड़ा स्वाद में |
ANS -पान
29.कलकता की छोकरी ,पीछे में उसकी मोटरी |
ANS-मकड़ी
इसे भी पढ़ें –कविता -न जाने क्या होगा मेरे देश का ?
30.पिता बेटा का एक ही नाम ,पोता का नाम कुछ और |
ANS-आम
31. एक चिड़िया ऐसा ,पूंछ में दो पैसा |
ANS- मयूर
फ्रेंड्स ,यह पहेली आपको कैसा लगा या यदि आप हमसे कोई पहेली साझा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्शन में पहेली लिखकर हमें जरुर भेजें | इस पहेली को अपने दोस्तों को शेयर जरुर करें | क्या आप इसी तरह की और पहेलियों का संग्रह छते हैं कमेन्ट सेक्शन में हमें अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-
माचिस और मोमबत्ती
तकिया
मैं एक आदमी को दो बना देता हूँ मैं क्या हूँ?
आइना
ऐसी कौन सी चीज है जो पानी के अंदर खाते हैं?
गोता
ऐसी कौन सी चीज है जिसे साल में एक बार खरीदते हैं पूरा साल इस्तेमाल करते हैं और साल के अंत में फेंक देते हैं?
कैलेंडर
वह कौन सी चीज़ है जो ऊपर भी जाती है और नीचे भी जाती है फिर भी एक ही सामान ही रहती है?
सीढियां
दुनिया में ऐसी कौन सी चीज है जो हम देख नहीं सकते?
हवा