जय जोहार, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना स्वामी आत्मानंद हिंदी /अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है | आज हम आपसे स्वामी आत्मानंद हिंदी/ अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की जानकारी साझा जिसके मदद से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हर एक पालक का चाहत होता है कि भले ही वे जैसे भी स्कूल में पढ़ा हो या ना पढ़ा हो,पर उसका बच्चा किसी ऐसे स्कूल में पढ़े जहां हर प्रकार की सुविधा हो, अन्य बच्चों की तरह खर्राटेदार अंग्रेजी में बात करें, परंतु हर किसी की स्थिति ऐसी नहीं होती है , कि वह अपने बच्चे को किसी अंगेजी माध्यम प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिला सके। हालांकि आरटीई आने से कुछ पालकों का सपना तो साकार हो रहा है परंतु सभी पालक ऐसा नहीं कर पाते।
तत्कालीन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में लगातार स्वामी आत्मानंद हिंदी/ अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गये हैं, परन्तु नये सरकार के आने के बाद स्वामी आत्मानंद स्कुल के विस्तार पर रोक लगा दिया गया है ,पुराने आत्मानंद स्कूलों में ही प्रवेश लिया जायेगा , जिसमें पालक अपने बच्चे को एलकेजी से लेकर 12वीं तक निशुल्क प्रवेश दिला सकते हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन करना होगा |
admission for SAGES –
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट था , जिसकी शुरुआत 1 नवंबर 2020 को किया गया था। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार वर्तमान में 279 इंग्लिश मीडियम व 32 हिंदी स्कूल संचालित है, 2023-24 में 101 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए बजट में स्वीकृति प्रदान की गई थी , जोकि मॉडर्न लाइब्रेरी, मॉडर्न कंप्यूटर लैब, साइंस लैब जैसे फैसिलिटी से लैस है इसके अलावा हाई ट्रेंड टीचरों की नियुक्ति किया गया है।
सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि-
शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अप्रैल से 5 मई 2024 तक । अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी के माध्यम से सिट आबंटन किया जायेगा | इसलिए जो पालक अपने बच्चे को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी /हिंदी माध्यम स्कूल में अध्यापन कराना चाहते हैं उन्हें उक्त निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन करना होगा। पुराने आत्मानंद स्कूलों में ही प्रवेश लिया जायेगा ,अब नये स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी /हिंदी माध्यम स्कूल नहीं खोला जायेगा |
सीट तथा चयन प्रक्रिया-
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिनांक 14 अप्रैल 2022 को एक आदेश जारी किया गया था, जिसके अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रत्येक कक्षा में निर्धारित सीट 40 को 50 किया गया था , इस तरह 10 सीट के लिए सभी कक्षाओं के लिए आवेदन किया गया था , परंतु सत्र 2024-25 के लिए सीट में वृद्धि संबंधी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है इसका मतलब है कि प्रत्येक कक्षा में 50 सीट ही निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया के संबंध में बताना चाहेंगे कि निर्धारित सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर रोस्टर के अनुसार ड्रा के माध्यम से चयन किया जाता है।
एक विद्यार्थी एक ही आत्मानंद स्कूल के लिए कर सकते हैं आवेदन-
यदि आप स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी /हिंदी माध्यम स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ाने के इच्छुक हैं और आपको लगता है कि आप के आसपास एक से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल है उस स्थिति में आप एक ही जगह के लिए आवेदन कर सकते हैं | पिछले सत्रों में आवेदन करने को लेकर किसी तरह की बाध्यता नहीं थी ,परन्तु 2024-25 हेतु जारी निर्देश के अनुसार एक विद्यार्थी एक ही स्थान पर आवेदन कर सकते हैं |
सत्र 2024-25 हेतु जारी निर्देश के अनुसार-
1. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम में किया जा सकता है।
2. एक विद्यार्थी एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकता है।
3. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा छठवीं एवं नौकरी में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाएगा।
4. मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अनुसार महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोरोनावायरस के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा।
5. प्रत्येक कक्षा के लिए 50% सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया है। यदि छात्राओं की संख्या पर्याप्त नहीं होती है उसी स्थिति में बालकों से सीट को भरा जा सकेगा।
6. बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के फालतू के बच्चों को कुल रिक्त सीट पर 25% सीट के विरुद्ध प्रवेश दिया जाएगा बालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
7. कुल रिक्त पदों के 25% सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कंप्यूटर के माध्यम से रैंडमली चयन किया जाएगा।
8.रिक्त सीट के विरुद्ध अधिक पात्र आवेदकों ने पर लॉटरी से चयन किया जाएगा।
sages ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज-
- पासपोर्ट साइज फोटो jpg, jpeg फॉर्मेट तथा 100KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
- पालक ,बालक का आधार नम्बर
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- अंकसूची
किसी कक्षा में प्रवेश पत्र निर्धारित उम्र-
LKG – 3 वर्ष से 4 वर्ष तक |
UKG – 4 वर्ष से 5 वर्ष तक |
CLASS 1 – आयु 31 मई 2024 की स्थिति में 5 वर्ष से 6 वर्ष 6 माह तक |
इसी तरह अन्य क्लास के लिए 1 -1 वर्ष जोड़ते जाना है |
how to apply for SAGES admission 2024-25
स्टेप 1- स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बार में टाइप करना है swami Atmanand english medium school फिर सर्च कर देना है। सर्च करते ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
स्टेप 2- अब swami Atmanand english medium school के वेबसाइट का होम पेज स्कीन पर प्रदर्शित होने लगेगा ,होम पेज पर ADMISSION FORM के अंतर्गत apply पर क्लिक करना है | ऑनलाइन निर्देश को पढ़ने के बाद आपको ड्रापडाउन से हिंदी /अंग्रेजी का चयन करना है ,फिर जिला चयन करना है ,उसके बाद स्कूल फिर क्लास का चयन करना है जैसे ही क्लास चयन करेंगे उस क्लास के लिए कुल सीट ,वेकेंट ,अब तक किये गये अप्लाई की संख्या दिखाई देगा , इसके बाद मोबाइल नम्बर दर्ज करना है | अंत में get OTP पर क्लिक करना है |OTP को फॉर्म के अंत में भरना है ,इस लिए सुरक्षित रख लेना है |
स्टेप 3- अब ऑनलाइन फॉर्म फिल करने हेतु स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा , नीचे बताये गये अनुसार व स्क्रीनशॉट के अनुसार सभी जानकारी को भरना है |
⇒आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें
उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा ,इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजित जरुर करते रहे | एडमिशन हेतु अप्लाई करते समय किसी तरह की कोई परेशानी होती हैं या एडमिशन से जुड़े कोई जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गये कमेन्ट सेक्शन में कमेन्ट कर अपनी प्रतिक्रिया हमें जरुर भेजें |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-
ANS-आत्मानंद स्कूल में एडमिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से होता है | ऑनलाइन इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
ANS- छत्तीसगढ़ में कुल कितने आत्मानंद स्कूल हैं जानने के लिए swami Atmanand english medium school के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा या इस आर्टिकल में देख सकते हैं |
ANS-स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना 1 नवम्बर 2020 को किया गया है |
ANS-hamargaon.com में जाकर sages admission टाइप कर सर्च करें ,प्रवेश की पूरी जानकारी आपको मिल जायेगा |
ANS-आत्मानंद स्कूल का रिजल्ट मार्च माह के अंत तक जारी हो जाता है |
ANS-आत्माानंद स्कूल सरकारी स्कूल है |
ANS- hamargaon.com में जाकर sages admission टाइप कर सर्च करें ,प्रवेश की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है |
ANS- cgschool.in
Sawmi atmanand school dabhara
Age 5 year date of birth 9/5/19
Class 1 kavya chandra mother name baleshwari chandra father name milan chandra
aap 10 april se aavedan kr skte hain
Class 1 date of birth 09/05/2019
Class 1 date of birth 09/05/2018
Admission class 10th in sages
OK
Ashok sonwani
आपके आस पास न्यू स्कूल खुला है आवेदन कर सकते हैं
School kab khulega sir
Suchna Diya jayga ya nahi
कल यानी 26 june से
Previous year % ka calm nahi fill kiye hai , form reject to nahi hoga
nahi hoga
Online form me improvement Krna h ……!! form bharne me galti ho gya h to koi solution h kya change krne ka…..?
NAHI
Income jyada dal diye h ……. address bhi Galt dal diye h…..form rejected to ni ho jayega
सत्यापन के समय पता चलेगा
Sir mai 6 class ke liye apply Kiya tha list me name nhi hai na watting list me bhi nahi na rejected list me bhi nahi hai
आपके पास आवेदन की पावती हो तो उसे लेकर सम्बन्धित स्कूल से बात करें
2023-24 me aatmanand school me admission ke liye form bhare the latri ho gaya hai name aya ki nahi pata nahi chal rha hai batane ka kripa kare
लाटरी निकालने से पहले स्कूल की ओर से सूचना दिया जाता है ,यदि सुचना नहीं मिला है तो स्कूल जाकर बात करें ,हो सकता है लाटरी नहीं निकला हो
Class3 mai admission ho jayega kya
Date of birth 2015
आवेदन का डेट निकल चूका है , जिनका होना था सूची भी जारी हो चूका है ,जहाँ न्यू स्कूल खुल रहा है वहां पता किया जा सकता है |
कहा पे सर
यदि आपके आसपास नया स्कूल खुला है तो आप इस आर्टिकल में दिए गये लिंक में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
3baar bhr chuka hu kabhi age me jada hogaya kabhi kam hogaya kabhi bpl me nhi hai to kya samayn wale kahli ghumte rahe kuch nhi hoga khali pili paisa lagta hai or kuch nhi jiska hona rahta hai sab lotrey seting hoti hai koi lotrey khol ke pura naam nhi dikhata hai. Mai khud congressi hu or kya bolu
Mere bachche ka nhi hogaya 3saal se kosis kr ke dekh liya ..kuch nhi hota baki from dal do hona hoga to bachche ki kismat hai ….
Pahele sarkari school me padne ke liye aaisa koi niyam nhi tha ..jaisa aaj hai bachcho ke bhavish se khel ho raha hai 3km ki duri are check karo ge to 3kilomiter dur walo ka admish hogaya 3km ke andr rahne walo ka nhi hua sab khel hai techar bhi khel rhe hai game
10 th class kA ho sktahe kya dmission
इस साल क्या नियम बनता है देखना पड़ेगा
15/07/2017 ka mere bachhe ka date of birth hai…2024 me class 1 me admision ho jayega