छात्रवृत्ति अकाउंट वेलिडेशन में सफल /असफल विद्यार्थियों की जानकारी कैसे देखें…….सफल विद्यार्थी के खाते में राशि जमा हुआ है या नहीं आसानी से चेक करें
फ्रेंड्स ,छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल में छात्रवृत्ति 2022-23 हेतु विद्यार्थी मेपिंग ,फॉर्मेट B अपलोड ,फॉर्मेट A में खाता संबंधी जानकारी अपडेट करना तथा एप्लीकेशन भुगतान हेतु DEO को प्रेषित करने का कार्य प्रदेश के सभी शालाओं में लगभग पूर्ण हो चूका है ,परन्तु आपके द्वारा मेपिंग किये गए कितने विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति उनके खाते में जमा हुआ है और कितने विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति खाता गलत होने या अन्य कारणों से उनके खाते में जमा नहीं हो पाया है ,यह पता लगाना तथा उसमें सुधार करना संबंधित संस्था का ही जवाबदारी है।
आप इस आर्टिकल से छात्रवृत्ति संबंधी क्या-क्या जानकारी देख पाएंगे
👉अकाउंट वेलिडेशन में असफल विद्यार्थियों की जानकारी
अकाउंट वेलिडेशन में सफल /असफल विद्यार्थियों की जानकारी पता करने के लिए आवश्यक तैयारी –
अकाउंट वेलिडेशन में सफल /असफल विद्यार्थियों की जानकारी कैसे चेक करें
अकाउंट वेलिडेशन में सफल /असफल विद्यार्थियों की जानकारी ऐसे चेक करें
STEP 1.फ्रेंड्स ,सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल /लेपटॉप के ब्राउजर को open करना होगा तथा उसके गूगल सर्च बार में scholarship.cg.nic.in या हिंदी में छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल टाइप कर सर्च करना होगा। सर्च करते ही दो प्रकार का पोर्टल स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,स्कूल स्कालरशिप पोर्टल और उच्च शिक्षा (कालेज) स्कालरशिप पोर्टल। आपको स्कूल स्कालरशिप पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
(आप लोगों के सुविधा के लिए नीचे स्कूल स्कालरशिप पोर्टल का लिंक दिया जा रहा है ,आप इस आर्टिकल से ही सीधे लॉगिन हो सकते हैं।)
STEP 2.अब स्कॉलरशिप पोर्टल का होम पेज open हो जायेगा ,इस पेज में आपको दायीं ओर दिए लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
STEP 3.अब एक नया पेज खुल जाएगा, इस पेज में आपको अपने शाला के छात्रवृत्ति लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा तथा कैप्चा कोड दर्ज कर अंत में लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
STEP 4.अब पुनः एक नया पेज खुल जाएगा ,आपको इस पेज के हेडर में दिए संवितरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा ,अब संवितरण 2022 -23 का ऑप्शन खुलेगा ,आपको उस पर क्लिक करना होगा ,जिससे उसके अंदर चार प्रकार का विकल्प दिखाई देगा –
इन विकल्पों में से सफल विद्यार्थियों की जानकारी पर क्लिक करना होगा।
STEP 5.अब आपके शाला के अकाउंट वेलिडेशन में सफल विद्यार्थियों की जानकारी नाम सहित शो होने लगेगा, यदि आपके के द्वारा मेपिंग किये गए सभी विद्यार्थियों का नाम शो होता है ,इसका मतलब है सभी विद्यार्थियों का अकाउंट वेलिडेशन सफल है और छात्रवृत्ति उनके खाते में जमा हो चूका है ,आप ऊपर दिए लिंक जाकर राशि चेक कर सकते हैं।
STEP 6.यदि मेपिंग किये गए सभी विद्यायर्थियों का नाम शो नहीं होता है ,उस स्थिति में पहले विकल्प अकाउंट वेलिडेशन में असफल विद्यार्थियों की जानकारी पर क्लिक करना होगा ,जिससे अकाउंट वेलिडेशन में असफल विद्यार्थियों की जानकारी शो होने लगेगा । जब खाता सुधार के लिए कहा जाएगा ,उस समय इसमें सुधार करना होगा।आप अंतिम विकल्प विद्यार्थी के संवितरण की जानकारी पर क्लिक कर किसी छात्र विशेष के संवितरण सफल /असफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
👉cg scholarship portal login 👈
फ्रेंड्स ,छात्रवृत्ति 2022-23 हेतु अकाउंट वेलिडेशन में सफल /असफल विद्यार्थियों की जानकारी चेक करने की पूरी प्रक्रिया के बारे बताया गया है साथ ही सफल विद्यार्थियों के खाते में राशि जमा हुआ या नहीं पता करने के तरिके के बारे में भी बताया गया है । आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट के माध्यम से हमें जरूर अवगत कराना ,यदि इससे संबंधित आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं ,हम शीघ्र ही आपके सवालों के जावाब देने का प्रयास करेंगे।फ्रेंड्स ,इस जानकारी को सभी शिक्षक साथियों तक जरूर पहुंचाएं ,इसके लिए आपको इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करना होगा। धन्यवाद