छत्तीसगढ़ से संबंधी ऑनलाइन जानकारी के क्रम में हम आप लोगों के लिए एक नई और महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये हैं। हमारे एक पाठक ने भी इस संबंध में जानकारी उपलब्ध करने का आग्रह भी किया था ,यह जानकरी प्रतियोगी परीक्षाओं ,सामान्य ज्ञान, आम नागरिकों का राजनीतिक जानकारी तथा शालाओं में शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
जैसा की आप सभी जानते हैं कि बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकों राजनीति में विशेष रूचि नहीं होता , परन्तु जिस प्रकार आम लोगों के जीवन को परिवार ,समाज , परिवेश ,आर्थिक परिस्थित प्रभावित करती है ,उसी प्रकार राजनीति भी लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। यही कारण है कि हमें विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति हेतु राजनैतिक जानकारी आवश्यकता महसूस होती है।
छत्तीसगढ़ विधायक लिस्ट, मुख्यमंत्री,राज्यापाल ,विधानसभा अध्यक्ष ,नेताप्रतिपक्ष ,सांसद ,मंत्रिमंडल की पूरी सूची देखें–
क्या आप छत्तीसगढ़ के राज्यपाल तथा उनके कार्यकाल की सूची देखना चाहते हैं ? क्या आप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा उनके कार्यकाल की सूची देखना चाहते हैं ? क्या आप विधानसभा अध्यक्ष की सूची देखना चाहते हैं ?क्या आप नेता प्रतिपक्ष की सूची देखना चाहते हैं ? क्या आप छत्तीसगढ़ के वर्तमान विधायकों की सूची देखना चाहते हैं ? क्या आप छत्तीसगढ़ के सांसदों की सूची देखना चाहते हैं? क्या आप संसदीय कार्य मंत्री की सूची देखना चाहते हैं ? यदि इन प्रश्नों में से किसी भी प्रश्न का जवाब हाँ में है तो आपको इस पोस्ट को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए।
आप इस पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ विधानसभा चुनाव में निर्वाचित पूर्व विधायकों की सूची भी देख पाएंगे। मुख्यमंत्री,राज्यापाल ,विधानसभा अध्यक्ष ,नेताप्रतिपक्ष ,सांसद ,मंत्रिमंडल की सूची देखने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताना शुरू करें उससे पहले विधानमंडल क्या है ? यह जान लेते हैं।
विधानमंडल राज्य का संसद होता है ,परन्तु संसद से शक्तियां कम होती है , जिस प्रकार संसद के दो सदन होते है -निम्न सदन लोकसभा तथा उच्च सदन राज्यसभा ठीक उसी प्रकार राज्यों के विधानमंडल के दो सदन होते हैं –
1.विधानसभा
2.विधान परिषद
छत्तीसगढ़ में एक ही सदन है विधानसभा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा –
विधान सभा को अंग्रेजी में legislative assembly कहा जाता है। विधानसभा ,लोकसभा के समान राज्यों का निचली सदन होता है। जिस प्रकार लोकसभा में पुरे देश से आम लोगों के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि जनता के हित में विधान निर्माण करती है ,देश के विकास के लिए कार्य करती है ,ठीक उसी प्रकार राज्यों के विधानसभा सभा में संबंधित राज्य के आम नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुका हो ,के द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव के द्वारा प्रतिनिधि चुनकर भेजा जाता है ,जो उस प्रदेश के विकास तथा आम नागरिकों के हित में कार्य करते हैं । इन चुने हुए प्रतिनिधि को अंग्रेजी में MLA ( member of legislative assembly ) तथा हिंदी में विधायक कहा जाता है। विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। 5 वर्ष के बाद पुनः चुनाव होता होता है।
👉छत्तीसगढ़ पिन कोड लिस्ट देखें अपने एंड्राइड मोबाईल से मिनटों में
विधान परिषद –
विधान परिषद को आप राज्यसभा के माध्यम से समझ सकते हैं ,विधान परिषद राज्यसभा जैसे राज्यों का उच्च सदन होता है। जिसका कार्यकाल छः वर्ष का होता है। हर दो वर्ष बाद एक तिहाई सदस्य को हटना पड़ता है। छत्तीसगढ़ में केवल एक ही सदन है ,विधानसभा।
छत्तीसगढ़ के वर्तमान विधायक ,मुख्यमंत्री ,राजयपाल विधानसभा अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष ,सांसद ,मंत्रिमंडल तथा पूर्व विधायकों की सूची ऐसे देखें-
💥छत्तीसगढ़ विधायक सूची –
👉STEP 1.छत्तीसगढ़ के वर्तमान विधायक ,मुख्यमंत्री ,राजयपाल विधानसभा अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष ,सांसद ,मंत्रिमंडल तथा पूर्व विधायकों की सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्राइड मोबाइल /लेपटॉप के क्रोम ब्रॉउजर को open करना होगा। open करने के बाद उसके google search bar में cgvidhan sabha टाइप कर सर्च करना होगा। जैसे ही आप सर्च पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल /लेपटॉप स्क्रीन पर स्क्रीनशॉट द्वारा दखाये गए अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा का वेबसाइट दिखाई देखा ,जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
(दोस्तों आपके सुविधा के लिए विधानसभा छत्तीसगढ़ का लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है आप पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद नीचे दिए लिंक के माध्यम से विधानसभा छत्तीसगढ़ के वेबसाइट पर क्लिक कर सीधे home पेज पर जा सकते हैं।)
👉STEP 2.छत्तीसगढ़ विधानसभा पर क्लिक करते ही HOME पेज OPEN हो जाएगा। इस पेज के ऊपर हरे रंग के पट्टी पर लिखे वर्तमान सदस्य पर क्लिक करना होगा। आप स्क्रीनशॉट का सहारा ले सकते हैं।
👉STEP 3.अब 90 विधायकों की पूरी सूची प्रदर्शित हो जायेगी। आप इस सूची में उस विधानसभा का नाम तथा क्रमांक भी जान पाएंगे जिस विधानसभा से विधायक हैं , इसके अतिरिक्त विधायक जी का स्थाई पता तथा स्थानीय पता भी जान पाएंगे।
💥छत्तीसगढ़ राज्यपाल की सूची-
👉STEP 1. विधायकों की सूची देखने के बाद आपको पुनः HOME पेज पर वापस आ जाना है। HOME पेज पर वापस आ जाने के बाद हरे रंग के पट्टी पर लिखे राज्यपाल पर क्लिक करना होगा।
👉STEP 2.राज्यपाल पर क्लिक करते ही छत्तीसगढ़ के गठन से वर्तमान तक राज्यापाल की सूची के साथ-साथ उनके कार्यकाल कब से कब तक रहा यह भी जान पाएंगे।
💥छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा उनके कार्यकाल-
👉STEP 1.राज्यपाल की सूची देखने के पश्चात आपको पुनः HOME पेज पर वापस आ जाना है तथा हरे रंग की पट्टी पर लिखे मुख्यमत्री पर क्लिक करना है।
👉STEP 2.अब छत्तीसगढ़ के स्थापना से लेकर वर्तमान में निर्वाचित मुख्यमंत्री तथा उनके कार्यकाल कब से कब तक की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
💥छत्तीसगढ़ के सांसद सूची ( लोकसभा तथा राजयसभा ) कैसे देखें–
👉STEP 1.मुख्य्मंत्री की सूची देख लेने पश्चात पुनः HOME पेज पर वापस आ जाना है और हरे रंग की पट्टी पर लिखे सांसद पर क्लिक करना है।
👉STEP 2.सांसद पर क्लिक करते ही छत्तीसगढ़ से निर्वाचित लोकसभा तथा राज्यसभा सांसदों की पूरी सूची पता सहित प्रदर्शित हो जाएगी।
💥 छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष –
👉STEP 1. छत्तीसगढ़ विधान सभा साईट के HOME पेज पर हरे रंग की पट्टी पर लिखे अध्यक्ष पर क्लिक करना हैं।
👉STEP 2.अध्यक्ष पर क्लिक करते ही अध्यक्षों की सूची उनके कार्यकाल सहित प्रदर्शित हो जाएगी।👉cg vidhan sabha के वेबसाइट में जाने के लिए यहां क्लिक करें 👈
दोस्तों यह जानकरी आप लोगों को कैसा लगा नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचारों को लिखकर हमसे शेयर जरूर करें,यदि आप छत्तीसगढ़ से संबंधित किसी ऑनलाइन सुविधा के बारे में जानकारी चाहते हैं उसे भी हमसे शेयर जरूर करें। छत्तीसगढ़ के विधायक ,मुख्यमंत्री ,राज्यपाल ,पूर्व विधायक ,सांसद ,मंत्रिमंडल आदि की सूची देखने संबंधी इस उपयोगी जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें। जय जोहर ,जय छत्तीसगढ़
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
छत्तीसगढ़ में कुल कितने विधायक होते हैं?
छत्तीसगढ़ में 90 विधायक
हमारे छत्तीसगढ़ में कितने विधानसभा सीट है?
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट
छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं?
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 33 जिले हैं |
माननीय विश्व भूषण हरिचंदन