धान बोनस पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

जय जोहार, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2023 -24 में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की गई, साथ ही किसानों को अंतर की राशि को बोनस के रूप में भुगतान किया गया है। धान बोनस की राशि को चेक करने या निकालने के लिए किसान भाई बैंकों के लंबी-लंबी लाइनों में अपनी पारी का इंतजार करते हैं , जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यदि आप जानना चाहते हैं , कि आपको सरकार द्वारा कितनी राशि बोनस के रूप में जारी की गई है और बिना किसी परेशानी के घर बैठे चेक करना चाहते हैं , तो आपको इस आर्टिकल को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बोनस की राशि चेक करने की जानकारी साझा करने जा रहे हैं।

जैसा कि आपको विदित है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2023 24 में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की गई है, साथ ही किसानों को धान की राशि तथा अंतर की राशि भुगतान की गई है।

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 144.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।छत्तीसगढ़ में इससे पहले इतनी मात्रा में धान की खरीदी कभी नहीं हुई है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 3068 करोड़ 81 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके पश्चात धान खरीदी की अंतर राशि को किसान उन्नति योजना के तहत लगभग प्रति एकड़ लगभग 917 रुपए के मान से एक मुस्त किसानों को जारी की गई है।

योजना का नाम किसान उन्नति योजना पेमेंट स्टेटस
राज्य छत्तीसगढ़
लाभ घर बैठे बोनस की राशि चेक कर सकते हैं
उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन सुविधा की जानकारी प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट cgkhadya

धान बोनस लिस्ट कैसे चेक करें

बोनस की राशि चेक करने हेतु आवश्यक जानकारी-

बोनस की राशि चेक करने के लिए कोई विशेष जानकारी होना जरूरी नहीं है, केवल किसान कोड के मदद से घर बैठे ही बोनस की राशि चेक किया जा सकता है , साथ ही यह भी पता किया जा सकता है, कि उक्त राशि बैंक में डल चुका है या नहीं।किसान कोड प्राप्त करना भी बहुत आसान है इसके लिए हमने आर्टिकल लिखा है, जिसका लिंक दिया जा रहा है |इस लिंक में जाकर किसान भाई अपना किसान कोड आसानी से निकाल सकते हैं।

किसान कोड कैसे पता करें

धान बोनस 2023-24

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ बजट का प्रस्तुत किया गया , जिसमें किसानों को राहत भरी खबर देते हुए धान बोनस हेतु 1200 करोड रुपए की प्रावधान किया गया था। इस बार धान बोनस का खासियत यह रहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछली सरकार की तरह इसे किस्त में जारी न कर एकमुश्त जारी की गई अर्थात जो किसान धान बिक्री किए हैं उन्हें धान बिक्री की अंतर राशि का भुगतान एक ही किस्त में किया गया ।

बोनस की राशि कैसे चेक करें-

स्टेप1- धान बोनस की राशि चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बॉक्स में cgkhadya.nic.in टाइप कर सर्च करना है। अब छत्तीसगढ़ शासन खाद्य विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

धान पंजीयन लिस्ट कैसे चेक करें

स्टेप 2- अब खाद्य विभाग के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, यदि मोबाइल से आप बोनस की राशि चेक करना चाहते हैं, तो होम पेज को थोड़ा स्क्रोल कर नीचे की ओर आना है, जिससे आपको किसान पंजीयन सम्बन्धी जानकारी देखें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- अब जो पेज ओपन होगा उसमें किसान सम्बन्धी जानकारी के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2022-23 ,2023-24 के नीचे दो तरह का ऑप्शन दिखाई देगा-

किसान कोड

एकीकृत किसान पोर्टल आईडी

आपको किसां कोड पर ठीक करना है , फिर दिए गए इंटरफेस मेंअपना किसान कोड दर्ज करना है , किसान कोड दर्ज करने के पश्चात ‘जानकारी देखें’ पर क्लिक करना है।

स्टेप 4- अब संबंधित किसान का पंजीयन संबंधि पूरा विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा , यहां पर आपके पंजीकृत रकबा, समिति आपका ,नाम ,बेचे गये धान की मात्रा आदि दिखाई देगा , आपको स्क्रॉल कर नीचे की ओर आना है , नीचे की ओर आने पर जैसा कि आप स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाएं अनुसार देख सकते हैं किसान को बोनस की कितनी राशि भुगतान हुआ है ,और वह बैंक में जमा हुआ है या नहीं इसकी पूरी डिटेल आपको दिखाई देगी |

धान बोनस पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

उम्मीद है ,आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा | भरी गर्मी में किसान भाई बोनस की राशि पता करने के लिए बैंकों की लम्बी -लम्बी कतारों में लगे रहते हैं ,इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरुर करें ताकि किसान भाई घर बैठे ही धान बोनस की राशि चेक कर सकें | ऐसे ही उपयोगी जानकारी हम अपने वेबसाइट HAMARGAON.COM के माध्यम से साझा करते रहते हैं ,इस लिए हमारे वेबसाइट का नियमित विजित जरुर करते रहें |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

धान बोनस की राशि कैसे चेक करें

cgkhadya में जाकर किसान कोड की मदद से धान बोनस की राशि चेक कर सकते हैं |

धान बोनस कितना मिला कैसे पता करें

cgkhadya में जाकर किसान कोड की मदद से धान बोनस की राशि चेक कर सकते हैं |

धान बोनस चेक करने किसान कोड कैसे पता करें

cgkhadya में जाकर जनभागीदारी के अंतर्गत किसान विवरण से किसान कोड पता कर सकते हैं |

Leave a Comment