छत्तीसगढ़ तृतीय लिंग (उभय लिंगी) पंजीयन | Transgender Online Registration Cg

हेलो फ्रेंड्स , छत्तीसगढ़ शासन से एक और महत्वपूर्ण योजना से जुड़ी जानकारी के साथ आपका अपना जाना पहचाना वेबसाइट hamargaon.com पर स्वागत है |वैसे तो छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं और इन योजनाओं में से ज्यादातर योजना का लाभ ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही लिया जा सकता है। आज हम आपसे ट्रांसजेंडर (उभय लिंगी) लोगों के पंजीयन हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन सुविधा की जानकारी साझा करने जा रहे हैं, जिससे मदद से प्रदेश के कोई भी ट्रांसजेंडर अपना पंजीयन कर सकते हैं और सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ जिलावार सर्वे के अनुसार पर पूरे प्रदेश में 3058 उभयलिंगी है। जिसमें से आधे से भी कम लोगों को पहचान पत्र या प्रमाण पत्र जारी हुआ है, अभी भी 2000 के आसपास उभयलिंगी ऐसे हैं जिन्हें प्रमाण पत्र या पहचान पत्र वितरित नहीं हो पाया है। यदि कोई ट्रांसजेंडर व्यक्ति है और अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराए हैं , तो इस जानकारी से मदद से घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

योजना का नामछत्तीसगढ़ उभयलिंगी पंजीयन
लाभार्थीछत्तीसगढ़ के ट्रांसजेंडर
लाभपंजीयन प्रमाण पत्र होने से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उभयलिंगी लोगों के लिए शुरू किये गये योजनाओं का लाभ ले सकेंगे |
ओफीसिअल वेबसाइटsw.cg.gov.in

जिलावार ट्रांसजेंडर पंजीयन की स्थिति –

इस आर्टिकल को लिखे जाने तक जो जिलावार तृतीय लिंग व्यक्तियों की संख्या की जानकारी का डाटा समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया गया वह इस प्रकार है –

रायपुर – 330 , पंजीयन -253 , पंजीयन शेष -77 |

बलौदा बाजार- 27 , पंजीयन -27 , पंजीयन शेष -00 |

गरियाबंद-50 , पंजीयन -28 , पंजीयन शेष -22 |

महासमुंद– 90 , पंजीयन -49 , पंजीयन शेष -41 |

धमतरी-54 , पंजीयन -48 , पंजीयन शेष -06|

कबीरधाम-06 , पंजीयन -01 , पंजीयन शेष -05 |

इसे भी पढ़ें – दिव्यांग बैट्री चलित ट्राय साइकल ऑनलाइन आवेदन

राजनांदगांव-108 , पंजीयन -43 , पंजीयन शेष -65 |

दुर्ग-250 , पंजीयन -140 , पंजीयन शेष -110 |

बेमेतरा-42 , पंजीयन -00 , पंजीयन शेष -42 |

बालोद-180 , पंजीयन -19 , पंजीयन शेष -161 |

बस्तर-254 , पंजीयन -108 , पंजीयन शेष -146|

कोंडागांव-28 , पंजीयन -28 , पंजीयन शेष -00 |

नारायणपुर-02 , पंजीयन -00 , पंजीयन शेष -02 |

दंतेवाड़ा-00 , पंजीयन -00 , पंजीयन शेष -00 |

सुकमा-01 , पंजीयन -01 , पंजीयन शेष -00|

बीजापुर-06 , पंजीयन -06 , पंजीयन शेष -00|

कांकेर-58 , पंजीयन -58 , पंजीयन शेष -00 |

बिलासपुर-800 , पंजीयन -86 , पंजीयन शेष -714 |

मुंगेली-22 , पंजीयन -10 , पंजीयन शेष -12 |

कोरबा-268 , पंजीयन -17 , पंजीयन शेष -251 |

जांजगीर चांपा-47 , पंजीयन -12 , पंजीयन शेष -35 |

रायगढ़-76 , पंजीयन -33 , पंजीयन शेष -43 |

सरगुजा-28 , पंजीयन -11 , पंजीयन शेष -17 |

सूरजपुर-22 , पंजीयन -18 , पंजीयन शेष -04 |

बलरामपुर-04 , पंजीयन -01 , पंजीयन शेष -03|

जशपुर-05 , पंजीयन -00 , पंजीयन शेष -05|

कोरिया-161 , पंजीयन -33, पंजीयन शेष -128 |

ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र के लाभ-

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उभयलिंगी समुदाय के लिए शुरू किए गए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

राशन कार्ड ,आधार कार्ड ,पासपोर्ट, जन्म प्रमाण बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है |

आवश्यकता अनुसार किसी भी स्थान पर परिचय पत्र के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं |

कभी -कभी ट्रांसजेंडर लोगों के बिच विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है ,प्रमाण पत्र आपके ट्रांसजेंडर होने का प्रमाण है ,इस लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी |

ट्रांसजेंडर ऑनलाइन पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज –

  • पहचान पत्र -आधार कार्ड /वोटर आईडी /ड्राइविंग लाइसेंस |
  • पते का पहचान -आधार कार्ड /वोटर आईडी /ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड ,अन्य |
  • फोटो
  • हस्ताक्षर

इन दस्तावेजों को स्केन या फोटो लेकर रख लेना फॉर्म के अंतिम भाग में अपलोड करना होगा |

ट्रांसजेंडर ऑनलाइन पंजीयन कैसे करें

स्टेप 1- ट्रांसजेंडर पंजीयन करने के लिए सबसे मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बार में sw.cg.gov.in या समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ टाइप कर सर्च करना है, इस तरह छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की अधिकारी वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।

इसके अलावा अब इस आर्टिकल में दिए गए लिंक के माध्यम से समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में रीडायरेक्टर हो सकते हैं परंतु उससे पहले ऑनलाइन पंजीयन की पूरी प्रक्रिया को जरूर जान ले।

स्टेप 2- इस तरह है छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का फोन पर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। स्क्रोल डाउन कर नीचे की ओर आने पर आपको जिला बार आंकड़ा देखने को मिल जाएगा किस जिले में कितने ट्रांसजेंडर है और अभी तक उसमें से कितने लोगों का पंजीयन हो पाया है।

ट्रांसजेंडर पंजीयन करने के लिए दाएं और स्क्रीनशॉट द्वारा दिखाए गए अनुसार उभय लिंगी व्यक्ति हेतु पंजीयन का इंटर पर दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- अब उभय लिंगी पंजीयन हेतु प्रोफार्मा स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, ऑनलाइन फॉर्म में सभी जानकारी 667 भागों में खेल करनी है, जिस जानकारी के सामने * का चिन्ह दिखाई देगा उसे भरना जरूरी है।

personal detail ( व्यक्तिगत जानकारी)-नाम,पिता का नाम,माता का नाम, पालक का नाम, जाति वर्ग, उम्र,आधार नंबर, पहचान चिन्ह।

correspondence addressed detail ( पत्राचार का पता)– राज्य, जिला, शहरी या ग्रामीण, सिटी /ब्लॉक, ग्राम /वार्ड,पिन कोड नंबर, पता।

permanrnt address detail ( स्थाई पता)- यदि ऊपर दिए गए पत्राचार का पता और स्थाई पता एक समान है,तो दिए गए बॉक्स पर टिक कर देना है इससे जानकारी ऑटोमेटिक फील हो जाएगा। इसके बाद मोबाइल नम्बर और ईमेल फिल करना है ,जिसे हाइड रखा जायेगा |

educational detail ( शैक्षणिक जानकारी)-शैक्षणिक योग्यता,कोर्स का नाम, विश्वविद्यालय/ बोर्ड, परसेंट या ग्रेड।

employment details ( नियुक्ति का विवरण)- इस भाग में यदि किसी शासकीय विभाग में कार्यरत हैं तो उसकी जानकारी दर्ज करनी है अन्यथा पहले ऑप्शन पर unemployed ( बेरोजगार) फील करते ही बाकी जानकारी हाइड हो जाएगा।

governmental benefit to the beneficiaries ( लाभार्थी को सरकारी लाभ)- यदि किसी प्रकार का सरकारी लाभ प्राप्त कर रहे हैं तो उसमें सबसे पहले विभाग का नाम चयन करना है उसके बाद इस स्कीम का नाम और किस तरह का लाभ मिल रहा है उसका चयन करना है ,फिर +add पर क्लिक है। इसके बाद next पर क्लिक करना है |

स्टेप 4- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने का पेज ओपन हो जाएगा, इस पेज में आपको ऊपर बताए गए दस्तावेजों को बारी-बारी से अपलोड करना है। एड्रेस प्रूफ, आईडेंटिटी प्रूफ ,ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट( अनिवार्य नहीं है), फोटोग्राफ, सिग्नेचर | सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद final submit के इंटरफ़ेस पर क्लिक कर देना है | क्लिक करते ही आपका फार्म ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा और एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा जिससे ध्यान से नोट कर रख लेना है।

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा, इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें ,इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें, ताकि ट्रांसजेंडर लोगों को इसका लाभ मिल सके और वे बिना किसी परेशानी के अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकें। पंजीयन हो जाने पर शासकीय योजनाओ का लाभ आसानी से ले सकते हैं |

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)-

QUE-छत्तीसगढ़ ट्रांस जेंडर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ANS- छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर रजिस्ट्रेशन हेतु sw.cg.gov.in पर जाना होगा या इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स का पालन करें |

QUE-ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?

ANS-छत्तीसगढ़ ट्रांसजेंडर रजिस्ट्रेशन हेतु sw.cg.gov.in पर जाना होगा या इस आर्टिकल में बताये गये स्टेप्स का पालन करें |

QUE-ट्रांसजेंडर का प्रमाण पत्र क्या है?

ANS- ट्रांसजेंडर का प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी किया जाता है ,जिसके आधार पर तृतीय लिंक व्यक्तियों के शुरू किये गये योजनाओ का लाभ ले सकते हैं |

QUE-ट्रांसजेंडर बच्चे कौन होते हैं?

ANS- ऐसे बच्चे जो न तो पुरुष वर्ग में गिने जा सकते हैं और न ही स्त्री वर्ग में ऐसे बच्चों को तृतीय लिंग में गिना जाता है |

Leave a Comment