cg election result 2023|छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2023

जय जोहर ,जैसा कि आपको विदित है, छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन 2023 हाल ही में हुआ है, जिसकी मतगणना 3 दिसंबर को होनी है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीट है, जिसमें दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ| पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर को संपन्न हुआ। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों के साथ-साथ आम नागरिकों की नज़रें मतगणना पर टिकी हुई है।


हर किसी के मन में यह उत्सुकता बनी हुई है , कि आखिर किस राजनीतिक दल की सरकार बनेगी। यह तो मतगणना के पश्चात ही स्पष्ट होगा, कि किस राजनीतिक दल का छत्तीसगढ़ में सरकार बनेगी। यदि आप छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान ,मध्यप्रदेश ,मिजोरम और तेलंगाना का रुझान व मतगणना लाइव देखना चाहते हैं, यह जानकारी आपके लिए ही है।


एक बार फिर से छत्तीसगढ़ का आपका अपना जाना पहचाना वेबसाइट hamargaon.com पर स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान ,मध्यप्रदेश ,मिजोरम और तेलंगाना का विधानसभा निर्वाचन 2023 के लाइव मतगणना परिणाम देखने से जुड़ी जानकारी साझा करने जा रहे हैं। इस आर्टिकल में दिए गए लिंक के मदद से आप छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का लाइव मतगणना रिजल्ट खुद चुनाव आयोग के वेबसाइट से देख सकते हैं।

आर्टिकल विधानसभा चुनाव मतगणना लाइव
राज्य छत्तीसगढ़
निर्वाचन विधानसभा निर्वाचन 2023
मतगणना की तिथि 3 दिसम्बर 2023
लाभ छत्तीसगढ़ के साथ -साथ देश का सभी नागरिक
ऑफिसियल वेबसाइट ceo chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीट कितनी है –

छत्तीसगढ़में कुल 90 विधानसभा सीट है ,जिसमें से चुनकर कर प्रत्याशी आते हैं वहीं एक सीट पर मनोनीत किया जाता है |

1भरतपुर-सोनहत, 2 मनेन्द्रगढ़, 3 बैकुंठपुर ,4 प्रेमनगर, 5 भटगांव, 6 प्रतापपुर ,7 रामानुजगंज ,8 सामरी ,9 लुंड्रा, 10 अंबिकापुर, 11सीतापुर ,12 जशपुर ,13 कुनकुरी ,14 पत्थलगांव ,15 लैलूंगा, 16 रायगढ़ ,17 सारंगढ़ ,18 खरसिया ,19 धरमजयगढ़ ,20 रामपुर, 21 कोरबा, 22 ,कटघोरा ,23 पाली-तानाखार ,24 मरवाही 25 ,कोटा 26 ,लोरमी ,27 मुंगेली ,28 तखतपुर ,29 बिल्हा ,30 बिलासपुर ,31 बेलतरा ,32 मस्तूरी, 33 अकलतरा ,34 जांजगीर-चांपा ,35 सक्ती, 36 चंद्रपुर ,37 जैजैपुर ,38 पामगढ़ ,39 सरायपाली ,40 बसना ,41 खल्लारी ,42 महासमुंद ,43 बिलाईगढ़ ,44 कसडोल ,45 बलौदाबाजार ,46 भट्टापारा ,47 धरसीवा ,48 रायपुर ग्रामीण ,49 रायपुर शहर पश्चिम ,50 रायपुर शहर उत्तर ,51 रायपुर शहर दक्षिण, 52 आरंग, 53 अभनपुर, 54 राजिम ,55 बिंद्रावागढ़ ,56 सिहावा ,57 कुरूद, 58 धमतरी ,59 संजारी बालोद, 60 डौंडी लोहारा, 61 गुंडरदेही, 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण ,64 दुर्ग शहर ,65 भिलाई नगर ,66 वैशाली नगर ,67 अहिवारा ,68 साजा ,69 बेमेतरा ,70 नवागढ़ ,71 पंडरिया ,72 कवर्धा ,73 खैरागढ़ ,74 डोंगरगढ़ ,75 राजनांदगांव ,76 डोंगरगांव ,77 खुज्जी ,78 मोहला-मानपुर ,79 अंतागढ़ ,80 भानुप्रतापपुर ,81 कांकेर ,82 केशकाल ,83 कोण्डागांव, 84 नारायणपुर ,85बस्तर (जगदलपुर रूरल),86 जगदलपुर शहर ,87 चित्रकोट ,88 दंतेवाड़ा ,89 बीजापुर ,90 कोंटा |

जिला पंचायत ,जनपद पंचायत ,सरपंच ,पंच उम्मीदवारों को दिए जाने वाले चुनाव चिन्ह

छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन के दो चरण-

पहला चरण –

छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन दो चरणों में संपन्न हुआ पहले चरण में जो की 7 नवंबर को संपन्न हुआ ,उसमें राजनांदगांव, पंडरिया, कवर्धा ,खैरागढ़, डोंगरगढ़ ,डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानु प्रतापपुर, कांकेर ,केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर ,बस्तर ,जगदलपुर, चित्रकूट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा विधानसभा क्षेत्र शामिल था।

दूसरा चरण –


छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन का दूसरा चरण 17 नवंबर को संपन्न हुआ , दूसरे चरण में भरतपुर सोहनत, महेंद्रगढ़ ,बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव ,प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुंडरा, अंबिकापुर, सीतापुर ,जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव ,लैलूंगा ,रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़ ,रामपुर, कोरबा, कटघोरा ,पाली तानाखर , मरवाही ,कोटा, मुंगेली ,लोरमी ,तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा , मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर चांपा, चंद्रपुर, जेजेपुर ,पामगढ़, सरायपाली , बसना , खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलोदा बाजार, भाटापारा, धरसीवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर शहर पश्चिम , रायपुर शहर उत्तर , रायपुर शहर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिंद्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी,धरसीवा , बालोद, डोंडी लोहारा, गुंडरदेही ,पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर ,वैशाली नगर, अहिवारा ,साजा, बेमेतरा, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल था।

ग्राम पंचायत का वोटर लिस्ट देखें

छत्तीसगढ़ का विधानसभा चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण –

देश में एक साथ 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ है ,हाल ही विधानसभा चुनाव होने वाले राज्यों में तेलंगाना ,राजस्थान ,मध्यप्रदेश ,मिजोरम और छत्तीसगढ़ शामिल है | छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है ,यह लोकसभा निर्वाचन का दिशा और दशा तय करेगी | इस लिए सभी राजनितिक दलों की नजरें परिणाम पर टिकी हुई है | यह चुनाव यह भी तय करेगा कि तत्कालीन सरकार के काम – काज से लोग कितना संतुष्ट थे /हैं | किस राजनितिक दल के घोषणा पत्र पर लोगों ने विश्वास किया है |

जिला पंचायत ,जनपद ,सरपंच पद हेतु जमानत राशि

विधानसभा निर्वाचन 2023 का मतगणना परिणाम कैसे देखें-


स्टेप 1- यदि आप भी छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 का मतगणना परिणाम देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है उसके सर्च बॉक्स में ceo chhattisgarh टाइप कर चेक करना है। इसके अलावा कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के वेबसाइट का ऑफिशियल लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है पूरी प्रक्रिया को समझने के बाद आप दिए गए लिंक के माध्यम से निर्वाचन पदाधिकारी के वेबसाइट में रीडायरेक्ट हो सकते हैं।


स्टेप 2- अब कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। वेबसाइट हिंदी में प्रदर्शित होगा यदि इंग्लिश में प्रदर्शित होता है तो आप ऊपर दिए गए भाषा के ऑप्शन में से हिंदी चयन कर लेंगे जिससे की वेबसाइट हिंदी माध्यम में प्रदर्शित होने लगेगा। होम पेज को स्क्रोल कर नीचे की ओर आना है नीचे की ओर आने पर सूचना पट्ट के अंतर्गत कुछ लेटेस्ट सूचना दिखाई देगा |


इनमें से आपको छत्तीसगढ़ में मतों की गणना का रुझान और परिणाम NEW के ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करते ही एक न्यू पेज open हो जायेगा ।

स्टेप 3- अब आम चुनाव और विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव: रुझान और परिणाम दिसंबर-2023 लिखा दिखाई देगा | यहाँ पर छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान ,मध्यप्रदेश और तेलंगाना का विधानसभा सीट की सख्या दिखाई देगा साथ ही राजनितिक दल के वर्तमान स्थिति वाला संख्या भी दिखाई देगा |

स्टेप 4- यदि आप जानना चाहते हैं कि किसी भी राजनितिक दल से कौन कौन आगे चल रहा है तो आपको नीचे रंग में दिए गये लीडिंग की संख्या पर क्लिक करना है |क्लिक करते ही अब तक कौन -कौन प्रत्याशी किस सीट से आगे चल रहा है और कितने वोटों से आगे चल रहा है ,देख पाएंगे |

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा। हर किसी के मन में विधानसभा निर्वाचन के परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है इसलिए इस लिंक को अधिक से अधिक लोगों को शेयर जरूर करें ताकि लोग घर बैठे ही बिना किसी परेशानी के मतगणना परिणाम देख सके। यह जानकारी आपको पसंद आया हो तो नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया हमें जरूर भेजें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीट कितनी है

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीट की संख्या 90 है |

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का रिजल्ट ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव रिजल्ट के लिए ceo chhattisgarh के वेबसाइट में जाकर चुनाव परिणाम पर क्लिक करना है |

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किस दल को बहुमत मिला ?

3 दिसम्बर को स्पष्ट होगा |

2 thoughts on “cg election result 2023|छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम 2023”

Leave a Comment