cg GAD circulars | छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन आदेश लिस्ट

एक बार फिर आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है | पिछले पोस्ट में हमने संचालनालय वित्त विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गठन से लेकर अब तक जारी किये वित्त सर्कुलर की सूची डाउनलोड करने की जानकारी साझा किये थे। आज हम आपको संचालनालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गए सर्कुलर की सूची कैसे देखें ,इसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

वित्त विभाग के सर्कुलर सूची में केवल वित्त निर्देश होता है ,जबकि सामान्य प्रशासन विभाग प्रदेश के सभी सामान्य मुद्दों पर निर्देश जारी करता है। सामान्य प्रशासन विभाग शासन का वृहद विभाग है ,नीति संबंधी विषय ,प्रशासनिक अधिकारीयों के पदस्थापना /सेवाएं ,शासकीय सेवकों के सेवा से संबंधित नियम /शर्तें ,सतर्कता संबंधित कार्य सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख कार्य है।

कभी -कभी सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पदोन्नति /क्रमोन्नति ,DA संबंधी आदेश के लिए कर्मचारियों को भटकना पड़ता है और वे आदेश के लिए या तो अपने कार्यालय से सम्पर्क करते है या अपने साथी कर्मी से सम्पर्क करते हैं। आज हम आपको उस पोर्टल के बारे में बताने जा रहे है ,जिससे आप सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय -समय पर जारी किये गए सारे आदेशों को एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं।  

जानकारी छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन सर्कुलर लिस्ट
लाभार्थी छत्तीसगढ़ सामान्य जन
लाभ राज्य गठन से पहले व बाद का सभी सामान्य आदेश डाउनलोड कर सकते हैं |
ऑफिसियल वेबसाइट gad cg.gov.in

सामान्य प्रशासन विभाग क्या है-

 छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग शासन का प्रमुख विभाग है ,जो शासन के नीति संबंधी विषय ,प्रशासनिक अधिकारीयों के पदस्थापना /सेवाएं ,शासकीय सेवकों के सेवा से संबंधित नियम /शर्तें ,सतर्कता संबंधित कार्य को सम्पादित करती है। वित्त आदेश को छोड़ कर अन्य सभी आदेश जो सामान्य रूप से राज्य शासन के सभी विभागों के लिए लागु होता है ,सामान्य प्रशासन विभाग जारी करता है |

सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य –

शासन से महत्वपूर्ण एवं नीतिगत पत्राचार 

प्रशासनिक अधिकारीयों/कर्मचारियों की पद -स्थापना।  

अधिकारीयों/कर्मचारियों की नियुक्ति ,पदोन्नति। 

अधिकारीयों/कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही। 

विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर देना 

अधिकारीयों/कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रवली का अभिलेखीकरण। 

विभिन्न संस्थाओं को दी जाने वाली सहायता अनुदान संबंधी कार्य 

कर्मचारियों को दी जाने वाली अग्रिम व ऋण संबंधी कार्य। 

संस्थाओं के प्रशिक्षण /कार्यशाला में अधिकारीयों /प्रतिनिधियों  मनोनयन। 

उक्त कार्यों  अतिरिक्त और ऐसे कार्य है ,जो सामान्य  विभाग द्वारा सम्पादित किया जाता है। 

राज्य गठन से पहले का आदेश भी प्राप्त करें –

हम आपको जिस पोर्टल के बारे में बताने जा रहे ,उसमे आपको छत्तीसगढ़ राज्य गठन से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश (circular ) तो मिलेगा ही साथ ही साथ इस पोर्टल में राज्य गठन से पहले का आवश्यक circular भी प्राप्त किया जा सकता है ,अर्थात अविभाजित मध्य प्रदेश के समय जो भी आदेश निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया था ,वः भी डाउनलोड कर सकते हैं |

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन निर्देश लिस्ट कैसे डाउनलोड करें –

स्टेप 1- छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन निर्देश लिस्ट में से अपनी आवश्यकता अनुसार आदेश को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर में cg gad circular टाइप कर सर्च करना है।  अब छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग (GAD CG ) का ऑफिसियल वेबसाइट स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,आपको उसे open करना है। 

स्टेप 2- अब सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ का home पेज खुल जाएगा। home पेज पर आपको IMPORTANT  LINK के अंतर्गत state government circulars का आप्शन दिखाई देगा .आपको उस पर क्लिक करना है। 

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश छत्तीसगढ़,cg govt gad circular download

स्टेप 3- क्लिक करते ही राज्य सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के अब तक जारी हुए सभी आदेश स्क्रीन पर शो होने लगेगा ,जोकि 89 पेज का होगा। संबंधित आदेश को ढूंढने में आसानी हो इस लिए कालम के रूप में दिया गया है। s.n.,circular no.,subject ,date ,type ,circular file आदि के आधार पर किसी भी आदेश को आसानी से ढूंढा जा सकता है। 

cg govt gad circular download,gad.cg.gov.in online,gad.cg.gov.in/corona

circular file कालम में दिए download के इंटरफेस पर क्लिक कर किसी भी आदेश को डाउनलोड कर सकते हैं। 

👉छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश यहां से डाउनलोड करें

निष्कर्ष –

इस प्रकार कोई भी सामान्य प्रशासन विभाग के इस वेबसाइट से राज्य गठन के पहले तथा राज्य गठन से लेकर अब तक के सारे आदेश डाउनलोड कर सकता है। यदि आपको भी पदोन्नति /क्रमोन्नति या अन्य आदेश की आवश्यकता है तो आदेश का  pdf  डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस जानकारी को आप अपने सहकर्मियों को शेयर जरूर कर दें क्योंकि कभी न कभी किसी भी विभाग के कर्मचारियों को इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के कार्य क्या है ?

शासन से महत्वपूर्ण एवं नीतिगत पत्राचार 
प्रशासनिक अधिकारीयों/कर्मचारियों की पद -स्थापना।  
अधिकारीयों/कर्मचारियों की नियुक्ति ,पदोन्नति। 
अधिकारीयों/कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही। 

सामान्य प्रशासन विभाग क्या है ?

शासन के नीति संबंधी विषय ,प्रशासनिक अधिकारीयों के पदस्थापना /सेवाएं ,शासकीय सेवकों के सेवा से संबंधित नियम /शर्तें ,सतर्कता संबंधित कार्य को सम्पादित करती है।

Leave a Comment