छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट 2014-15 और 2015-16 |cg dhan bonus list 2014-15

Cg dhan kharidi list 2014 15 pdf download,Cg dhan kharidi list 2014 15 deta ,Cg paddy online 2014 15 ,छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट 2014-15,छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट 2015-16

जय जोहार, एक बार फिर से छत्तीसगढ़ का आपका अपना जाना पहचाना वेबसाइट पर स्वागत है , आज हम किसान भाइयों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं जिसके मदद से आप 2014-15 या 2015 -16 या दोनों ही खरीफ वर्षों में आपने कितनी मात्रा में धान बिक्री किए थे, क्या उसका बोनस भुगतान हो चुका है और यदि नहीं हुआ है, तो क्यों नहीं हुआ है , बोनस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं ,इन सब के बारे में जान सकते हैं।

जैसा कि आपको विदित है, विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर 2014-15 और 2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए गए किसानों को ₹300 प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने की बात कही गई थी।

वर्ष 2014-15 व 2015-16 में बेचे गए धान का बोनस भुगतान किया गया है उस समय प्रति एकड़ अधिकतम धान की खरीदी सीमा 14.80 क्विंटल थी, इस हिसाब से प्रति एकड़ 4440 रूपये किसानों को बोनस दिया गया है। यदि 2 साल का बोनस जोड़े तो प्रति एकड़ 8880 रुपए बोनस होता है।

योजना का नाम विपणन वर्ष 2014-15 /2015-16 किसान बोनस की स्थिति
बोनस की राशि 300 रूपये प्रति क्विंटल
वर्ष 2014-15/2015-16
लाभार्थी छत्तीसगढ़ के किसान जिन्होंने 2014-15/2015-16 में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किये थे |
लाभ बेचे गये धान की मात्रा ,बोनस राशि ,अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

धान बोनस लिस्ट 2014-15 , 2015-16

इस आर्टिकल की मदद से आप 2014-15 और 2015- 16 का धान खरीदी लिस्ट देख पाएंगे, इससे आपको मिलने वाले बोनस का भी आईडिया हो जाएगा । यदि आप भूल गए होंगे, 2014-15 या 2015-16 में कितनी मात्रा में धान समर्थन मूल्य पर बिक्री किया था, तो आप वह भी देख सकते हैं , साथ ही आप बैंक स्टेटस भी देख पाएंगे,कि आपको कितना बोनस जारी हुआ है।

भुगतान हेतु लंबित किसान –

वर्ष 2014-15 व 2015-16 में बेचे गए धान का बोनस भुगतान किया गया है , उसमें कुछ किसानों का खाता बंद होने ,किसान की मृत्यु हो जाने व अन्य कारणों से भुगतान नहीं हो पाया है , इस जानकारी के मदद से आप जान पायेंगे कि आपका नाम लंबित किसानों की लिस्ट में तो नहीं हैं |

बैंक स्टेटस की जानकारी –

नीचे बताये गये स्टेप के अंतिम में आपको देखें का आप्शन मिलेगा ,इस पर क्लिक करते ही आपका पूरा डिटेल खुल जायेगा | जैसे – जिला का नाम , समिति का नाम, उपार्जन केंद्र का नाम , किसान कोड , किसान का नाम, खाता क्रमांक (तहसील द्वारा सत्यापित) , बैंक डिटेल , खरीफ वर्ष बेचे गए धान की मात्रा , बोनस की राशि और भुगतान की स्थिति आदि |

धान बोनस लिस्ट कैसे देखें –

स्टेप 1- यदि आप 2014-15 और 2015-16 में समर्थन मूल्य पर बिक्री किए गए धान की मात्रा और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आपको कितना बोनस जारी किया गया है ,क्या आपका बोनस नहीं आया है , उसका बैंक स्टेटस क्या है , जानना चाहते हैं , तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल लिया लैपटॉप के ब्राउज़र को ओपन करना है और उसके सर्च बॉक्स में cg khadya टाइप कर सर्च करना है।

सर्च करते ही छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा , आपको उसे पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। होम पेज को ओपन करते ही किसान पंजीयन संबंधी जानकारी देखें के ठीक नीचे खरीफ वर्ष 2014-15 2015-16 के धान बेचने वाले किसान की जानकारी के इंटरफेस पर क्लिक करना है।

अब पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा , इस पेज में आपको खरीफ वर्ष 2014-15/ 2015-16 के धान बेचने वाले किसानों की जानकारी के अंतर्गत दो तरह का इंटरफेस दिखाई देगा।

KMS 2014-15

KMS 2015-16

आप जिस खरीफ वर्ष का धान बिक्री लिस्ट देखना चाहते हैं उसके सामने बने सर्किल पर टिक करना है।

स्टेप 3 इसके बाद जो पेज ओपन होगा, उसमें सभी जिलों का नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा, इसके अलग अलग कॉलम में जिलावार किसानों की संख्या, बेचे गए धान की मात्रा, भुगतान के लिए लंबित किसानों की संख्या देख सकते हैं। चुंकि आपको अपना नाम देखना है, इसलिए आप जिस जिले से संबंधित हैं,उस जिले के नाम पर क्लिक करना है।

स्टेप 4 – अब पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा , इस पेज में संबंधित जिले के अंतर्गत आने वाले सभी समिति या उपार्जन केद्रो का नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। आपको अपने समिति के नाम के ऊपर क्लिक करना है।

(भुगतान हेतु लंबित किसानों का नाम कैसे देखें )

इस पेज में संबंधित उपार्जन केंद्र के अंतिम कॉलम में भुगतान हेतु लंबित किसानों की संख्या दिखाई देगा, आपको उस संख्या पर क्लिक करना है। अब उस उपार्जन केंद्र में जितने भी किसानों का बोनस जारी नहीं हो पाया है, उनका नाम किसान कोड सहित प्रदर्शित होने लगेगा।

यदि इस लिस्ट में आपका नाम दिखता है, इसका मतलब है, आपको बोनस जारी नहीं हो पाया है, इसके लिए आपको अपने तहसील कार्यालय या संबंधित बैंक में जाकर भुगतान न होने के कारणों को पता लगाना होगा, जो भी दस्तावेज की कमी है उसे पूरा करने के बाद आपका बोनस जारी हो जाएगा।

स्टेप 5 – संबंधित समिति के नाम के ऊपर क्लिक करते ही उस उपार्जन केंद्र में जिन किसानों को बोनस जारी हो चुका है उनका सूची दिखाई देने लगेगा। इस पेज में आप कितनी मात्रा में धान बिक्री किए थे देख सकते हैं।

यदि आप जानना चाहते हैं कि आपको और कितने रुपए बोनस जारी हुआ है और उसका बैंक स्टेटस क्या है तो आपको अंतिम कॉलम में दिए गये देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करते ही पुनः एक पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज में जिला का नाम , समिति का नाम, उपार्जन केंद्र का नाम , किसान कोड , किसान का नाम, खाता क्रमांक (तहसील द्वारा सत्यापित) , बैंक डिटेल , खरीफ वर्ष बेचे गए धान की मात्रा , बोनस की राशि और भुगतान की स्थिति दिखाई देगा।

इस तरह घर बैठे ही पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

धान खरीदी लिस्ट 2014-15 और 2015-16 में नाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा हम अपने वेबसाइट में इसी तरह की उपयोगी समय-समय पर आपसे साझा करते रहते हैं इसलिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें साथ ही इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि लोग लिस्ट में अपना नाम देख सकें और आवश्यकता अनुसार आवश्यक कार्यवाही कर सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

मेरा 2014-15 का धान बोनस नहीं आया है मैं क्या करूं ?

अपने तहसील कार्यालय में जाकर बिन्स की स्थिति पता कर सकते हैं |

क्या मै 2014-15 या 2015-16 धान बिक्री किया हूँ कैसे पता करूं ?

cg khadya में जाकर बोनस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं |

क्या 2014-15 या 2015-16 का बोनस आ गया है कैसे पता करूं ?

cg khadya में जाकर बोनस लिस्ट में अपना नाम और राशि चेक कर सकते हैं |

2014-15 या 2015-16 का मेरा बोनस नहीं आ गया है कैसे पता करूं ?

cg khadya में जाकर बोनस लिस्ट में भुगतान हेतु पेंडिंग किसानों का लिस्ट देख सकते हैं |

Leave a Comment