धान बोनस लिस्ट 2024

chhattisgarh dhan bonus list 2024 जय जोहार, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाती है, साथ ही धान खरीदी की अंतर राशि को बोनस के रूप में किसानों को दिया जाता है। पिछली सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों धान खरीदी की अंतर राशि को दिया गया । वर्तमान सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतर राशि को किसानों को जारी करने के लिए किसान उन्नति योजना शुरू की गई है । इस योजना के तहत किसानों को बोनस की राशि शीघ्र ही दी जाएगी।

यदि आप विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान बिक्री किए हैं , तब आपको धान बोनस योजना का लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन किसानों को खुशखबरी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में 12000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप 2014-15 और 2015-16 के बोनस की राशि हाल ही में जारी किया गया है , यदि आप भी बोनस लिस्ट को देखना चाहते हैं ,तो उसका लिंक नीचे दिया जा रहा है।

योजना का नाम किसान उन्नति योजना
आर्टिकल का नाम धान बोनस लिस्ट
राज्य छत्तीसगढ़
बोनस की राशि 917 रूपये की दर दे
सत्र 2023-24
ऑफिसियल वेबसाइट cg khadya

धान बोनस लिस्ट 2014-15 व 2015-16

chhattisgarh dhan bonus 2024-

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ बजट का प्रस्तुत किया गया , जिसमें किसानों को राहत भरी खबर देते हुए धान बोनस हेतु 1200 करोड रुपए की प्रावधान की जानकारी दी गई। इसे स्पष्ट होता है कि किसानों को शीघ्र ही धान बोनस की राशि जारी की जाएगी। इस बार धान बोनस का खासियत यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछली सरकार की तरह इसे किस्त में जारी न कर एकमुश्त जारी करेगी अर्थात जो किसान धान बिक्री किए हैं उन्हें धान बिक्री की अंतर राशि का भुगतान एक ही किस्त में होगा।

900 रूपये प्रति क्विंटल के दर से मिलेगा बोनस-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसान उन्नति योजना के तहत किसानों को धान बोनस की राशि दी जाएगी | वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अनुसार किसानों को करीब ₹900 प्रति क्विंटल के दर से अंतर की राशि मिलना है।

धान खरीदी लिस्ट 2024

छत्तीसगढ़ धान खरीदी में नया कीर्तिमान-

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की गई है, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी की तिथि में 4 दिन अतिरिक्त विधि किया गया था , जिससे रिकॉर्ड 144.67 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।छत्तीसगढ़ में इससे पहले इतनी मात्रा में धान की खरीदी कभी नहीं हुई है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 3068 करोड़ 81 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

धान पंजीयन लिस्ट कैसे देखें

इस दिन जारी होगा किसान उन्नति योजना की राशि

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विपणन वर्ष 2023-24 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरा हो चुका है ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अनुसार 12 मार्च 2024 से किसानों के खाते में धान बोनस की राशि आना शुरू हो जाएगा | जैसाकि सरकार द्वारा घोषणा किया गया है ,धान बोनस एकमुश्त मिलेगा ,पिछले सरककर की तरह अलग -अलग किश्त में जारी नहीं किया जायेगा |

धान खरीदी किसान कोड कैसे देखें

छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट कैसे देखें –

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र पर जाना है ,उसके सर्च बॉक्स में cg khadya टाइप कर सर्च करना है ,सर्च करते ही छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 2- अब खाद्य विभाग के वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा , होम पेज पर आपको नीले कलर के बैकग्राउंड में कुछ ऑप्शन दिखाई देगा जो कि इस प्रकार है-

जन भागीदारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

धान मक्का एवं चावल उपार्जन आनलाईन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली ऑनलाइन

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग

शिकायत निवारण प्रणाली

छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा 2012

भारतीय खाद्य निगम

केरोसिन वितरण प्रणाली माड्यूल

इन विकल्पों में से आपको जन भागीदारी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3- अब पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में आपको 2023-24 की धान खरीदी की जानकारी वाले ऑप्शन पर जाना है इसके अंतर्गत-

  • धन प्राप्ति एवं जारी का विवरण
  • जिले अनुसार एग्रीमेंट देव तथा जाम का की जानकारी
  • किसानों का विवरण
  • ध्यान संग्रहण केंद्र में धन प्राप्ति व जारी का विवरण
  • मिल आवेदनों की सूची

इन विकल्पों में से आपको किसान का विवरण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4- इसके बाद पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में सभी जिलों का नाम दिखाई देगा साथ ही कुल भुगतान राशि वसूली की राशि शुद्ध भुगतान आदि दिखाई देंगे आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना है।
इसके बाद पुनः एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज में संबंधित जिले के अंतर्गत सभी उपार्जन केन्द्रों का नाम दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

इस तरह संबंधित समिति के अंतर्गत जितने भी किसानों ने समर्थन मूल्य प्रधान बिक्री किए हैं उनका पूरा लिस्ट ओपन हो जाएगा साथ ही उन किसानों ने कब धान बिक्री किया है कितना धान बिक्री किया है मोटा धान था या पतला धान था कल सभी की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा इसी लिस्ट के आधार पर ही किसानों को बोनस की राशि जारी की जाएगी।

धान बोनस लिस्ट चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें साथ ही इस जानकारी को अधिक से अधिक शेयर जरूर करें ताकि लोगों को पता चल सके कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं और यदि है तो उन्हें जल्द ही बोनस की राशि जारी की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (faq)-

धान खरीदी 2024 का बोनस कब जारी होगा ?

धान खरी बोनस की राशि शीघ्र ही जारी किया जायेगा |

धान बोनस के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है ?

धान बोनस के लिए 1200 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया है |

छत्तीसगढ़ धान बोनस लिस्ट कैसे चेक करें ?

cg khadya फिर जनभागीदारी में जाकर बोनस लिस्ट चेक कर सकते हैं |


Leave a Comment