स्व सहायता समूह लिस्ट 2024 | swayam sahayata samuh list 2024

हेलो फ्रेंड्स, महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में से एक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्व सहायता समूह से जुड़ी जानकारी के साथ एक बार पुनः आपका हमारे वेबसाइट पर स्वागत है। इस पोस्ट के मदद से आप किसी भी गांव के स्व सहायता समूहों का नाम, स्व सहायता समूहों की संख्या और उसके पदाधिकारियों के नाम चेक कर सकते हैं। इससे आपको आइडिया हो जाएगा, कि आपके गांव में कितने स्व सहायता समूह कार्य कर रही है और उसके पदाधिकारी कौन-कौन हैं |

आज हम आपसे जो जानकारी साझा करने जा रहे हैं, उसके मदद से भारत सरकार राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित देश के सभी राज्यों के किसी भी गांव के स्व सहायता समूह का लिस्ट आप देख सकते हैं। अपने स्व सहायता समूह के पंजीयन की स्थिति अर्थात सूची में शामिल है या नहीं चेक कर सकते हैं | इसके आलावा स्व सहायता समूह क्या होता है , स्व सहायता समूह से क्या लाभ होता है , इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है ,इसकी भी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी |

योजना का नाम स्व सहायता समूह लिस्ट
लाभार्थी देश के सभी नागरिक
लाभ घर बैठे अपने गाँव का स्व सहायता समूह लिस्ट चेक कर सकते हैं |
ऑफिसियल वेबसाइट nrlm.gov.in

इसे भी पढ़ें – स्व सहायता समूह लोन 

गांव में कुल आबादी की लगभग 80% खेती का कार्य करती है। खेती ही आय का मुख्य स्रोत होता है, इसके अलावा उनके पास आय का अन्य स्रोत नहीं होता है। खेती में पांच से छः माह काम मिलता है, शेष समय ग्रामीणों को आय के लिए विशेष प्रयत्न करना पड़ता है आवश्यकता पड़ने पर जमीन, गहनों को गिरवी रखना पड़ता है। यदि किसी से पैसा उधारी मांगते है, तो लोग देने में हिचकते हैं, क्योंकि उनके पास आय का अन्य स्रोत नहीं होता है। यदि ऐसे में आपस में ही समूह बनाकर बचत किया जाए और उस बचत से अपने जरूरतों को पूरा किया जाए तो यह संभव हो सकता है।

स्वयं सहायता समूह क्या है What is self help group shg in hindi? –

स्व सहायता समूह अर्थात self help group इसे शॉर्ट फॉर्म में SHG भी कहते हैं। यह 10 से 12 महिलाओं का एक समूह होता है। जिसमें अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव प्रमुख पदाधिकारी होते हैं और अन्य महिलाएं सदस्य के रूप में कार्य करती हैं। समूह निर्माण का मुख्य उद्देश्य  धन की बचत और रोजगार के अवसर प्रदान करना होता है, इसके लिए शासन द्वारा स्व सहायता समूहों को ऋण भी दिया जाता है, ताकि वे अपने लिए स्वरोजगार तैयार कर सकें ।

स्व सहायता समूह का मुख्य कार्य बचत करना और स्वरोजगार तैयार करना होता है। इसके लिए समूह के नाम से खाता खोला जाता है, जिसमें बचत की गई राशि को जमा किया जाता है। इसके अलावा स्व सहायता समूह को किसी भी उद्यम लगाने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। स्व सहायता समूह सामाजिक जागरूकता से जुड़ी कार्य भी करती है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो स्व सहायता समूह शासकीय शालाओं में मध्यान्ह भोजन संचालन का कार्य करती हैं और समूह द्वारा तैयार किये गये खाद्य सामग्रियों का इस्तेमाल खाना बनाने में करती हैं ,जिससे उन्हें बहुत फायदा होता है |

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना 

स्वयं सहायता समूह के लाभ-

1  स्व सहायता समूह के माध्यम से बचत करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलती है।

2 स्व सहायता समूह के माध्यम से वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

3 स्व सहायता समूह के माध्यम से किसी भी उद्यम हेतु न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्राप्त किया जा सकता है।

4 स्व सहायता समूह के जमा राशि पर ब्याज भी अधिक मिलता है।

5 गांव में व्याप्त कुरीतियों या ऐसे कार्य जिससे समाज को गलत दिशा मिल रही है, उसे रोकने में स्व सहायता समूह की अहम भूमिका निभा सकती है।

6 स्व सहायता समूह को शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

7 स्व सहायता समूह के माध्यम से परिवार के आय में वृद्धि की जा सकती है।

स्वयं सहायता समूह के लिए रजिस्ट्रेशन-

यदि आप भी चाहते हैं स्व सहायता समूह बनाएं और शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ लें, इसके साथ ही साथ अपने आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं,तो आपको अपने गांव में 10 से 12 महिलाओं का समूह तैयार करना होगा। इसके बाद आपको अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति करनी होगी। इसके बाद समूह के नाम से बचत खाता खुलवाना होगा और बैठक की कार्यवाही हेतु एक कार्यवाही पंजी रखना होगा। साथ ही समूह का एक सील भी बनवाना होगा,इसके बाद आपको ग्राहक सेवा केंद्र या विकास विस्तार अधिकारी के माध्यम से अपने समूह का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय या सहायक विकास विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सहयोग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – श्रमिक सियान सहायता योजना 

स्वयं सहायता समूह लिस्ट-

स्टेप 1- आपके शहर /गांव में चल रहे स्व सहायता समूहों का नाम संख्या तथा पदाधिकारियों से जुड़ी जानकारी के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल लिया लैपटॉप के ब्राउज़र में जाना है और उसके सर्च बार में nrlm.gov.in सर्च करते ही भारत सरकार स्व सहायता समूह के लिस्ट वाला ऑफिशल वेबसाइट स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा आपको उस पर क्लिक करना है उसके अलावा उक्त वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं जिसके माध्यम से आप सीधे उस वेबसाइट में रिडायरेक्ट हो सकते हैं।

⇒स्वयं सहायता समूह लिस्ट click here

स्टेप 2- अब जो पेज ओपन होगा उसमें आपको अपना राज्य, जिला ,ब्लाक, ग्राम पंचायत और ग्राम का नाम चयन करना है चयन करने के पश्चात अंत में submit पर क्लिक करना है।

इस तरह आपके द्वारा चयन किए गए ग्राम के स्व सहायता समूह का लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा यहां से आप देख सकते हैं आपके गांव में कौन-कौन से महिला स्व सहायता समूह कार्य कर रही है इसके पदाधिकारी कौन-कौन हैं।

इसे भी पढ़ें –श्रम कार्ड लिस्ट 

उम्मीद है आज का यह जानकारी आपको पसंद आया होगा | इसी तरह की उपयोगी जानकारी के लिए आप हमारे वेबसाइट का नियमित विजिट जरूर करते रहें , साथ ही इस जानकारी को शेयर जरूर क,रें ताकि लोग स्व सहायता समूह के लाभ और प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी को जान सके और स्व सहायता समूह का निर्माण कर सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQ )

1.स्व सहायता समूह कौन-कौन से कार्य करते हैं?

स्व सहायता समूह का मुख्य कार्य बचत करना और स्वरोजगार के माध्यम से अपने आर्थिक स्थिति में सुधार लाना होता है इसके अलावा स्व सहायता समूह सामाजिक जागरूकता का भी कार्य करती है।

2.स्वयं सहायता समूह का मतलब क्या होता है?

स्व सहायता समूह क्या होता है,इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल को पढ़ने से मिल जाएगी।

3.स्व सहायता समूह में क्या लाभ है?

स्व सहायता समूह के माध्यम से बचत के साथ-साथ आपसी सहयोग से स्वरोजगार तैयार कर अपने आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते है|स्वरोजगार हेतु शासन द्वारा ऋण भी मुहैया कराई जाती है।

4.स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष का वेतन कितना है?

क्योंकि यह स्व सहायता समूह होता है इसलिए इसमें अध्यक्ष या किसी सदस्य के लिए वेतन नहीं मिलता है बल्कि जो भी लाभ समूह के द्वारा अर्जित की जाती है उसको आपस में डिसटीब्यूट कर लिया जाता है।

join our whatsapp groups:-

हमर छत्तीसगढ़ 1 
हमर छत्तीसगढ़ 2
हमर छत्तीसगढ़ 3
हमर छत्तीसगढ़ 4

Leave a Comment